Blog

  • जालंधरः दोमोरिया पुल के पास महिला से मोबाइल छीनकर लुटेरे फरार, देखें Live

    जालंधरः दोमोरिया पुल के पास महिला से मोबाइल छीनकर लुटेरे फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं आज दिन दहाड़े स्नेचर महिला से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ज्योति निवासी काजी मंडी ने बताया कि करीब 12 बजे वह किसी काम से दोमोरिया पुल के पास पैदल जा रही थी। इस दौरान 3 बाइक सवार स्नेचर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने थाना 3 की पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • दर्दनाक सड़क हादसाः 40 फीट गहरी खाई में बस गिरने से 27 की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसाः 40 फीट गहरी खाई में बस गिरने से 27 की मौत

    मेक्सिको: दक्षिणी राज्य ओक्साका में बुधवार को एक यात्रियों से भरी बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी. दुर्घटना में बस पूरी तरह से नष्ट हो गई। मौके पर रेस्क्यू की एक टीम मदद करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। ओक्साका के स्टेट प्रॉसिक्यूटर बर्नार्डो रोड्रिग्ज अलामिला ने टेलीफोन पर AFP को बताया, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 27 लोगों की मौत हो गई और 17 घायलों को  मेडिकल हेल्प देने पहुंचाने के लिए एरिया के अलग-अलग हॉस्पिटलों में भेजा दिया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और शुरुआती संकेतों से पता चला है कि टेक्निकल डिफॉल्ट की वजह से दुर्घटना हुई है।

    सिटीजन सिक्योरिटी एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब उन्होंने घायलों को हॉस्पिटल ले गए तो उस वक्त कम से कम छह लोग बेहोश थे और उनकी हालत गंभीर थी। जांच अधिकारियों ने बताया कि एक स्थानीय परिवहन कंपनी के तरफ से ऑपरेट होने वाली बस मंगलवार को रात राजधानी मेक्सिको सिटी से रवाना हुई थी और सैंटियागो डी योसोंडुआ शहर की ओर जा रही थी। स्टेट के एक अधिकारी जीसस रोमेरो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संभवत गाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और दुर्भाग्य से यह 25 मीटर (80 फीट) से अधिक गहरी खाई में बस गिर गई। उन्होंने कहा कि बस को ऑपरेट करने वाली कंपनी मेक्सिको सिटी से डेली बेसिस पर बस चलती है।

    जीसस रोमेरो ने कहा कि घायल यात्रियों को एरिया के अलग-अलग हॉस्पिटलों में ट्रांसफर किया गया, इमरजेंसी सर्विस के लोगों ने मारे गए लोगों के बॉडी बरामद किए। यह दुर्घटना मैग्डालेना पेनास्को में हुई, जो पहाड़ी क्षेत्र में स्थित एक शहर है। यहां दूर-दराज के समुदाय, घुमावदार सड़कें और खड़ी घाटियां हैं। ओक्साका राज्य के गवर्नर सॉलोमन जारा ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें मैग्डेलेना पेनास्को में हुई दुर्घटना पर गहरा अफसोस है। हमारे सरकारी कर्मी पहले से ही बचाव अभियान पर काम कर रहे हैं और घायल लोगों को सभी सहायता पहुंचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रकाशित पुलिस की तस्वीरों में बस का ऊपरी आधा हिस्सा लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया है।

  • पंजाबः बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना, 4 दिन तक येलो अलर्ट

    पंजाबः बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना, 4 दिन तक येलो अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा में बीते दिन मानसून की बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं कई जगहों पर हादसे होने के मामले सामने आए है। पंजाब के कई जिलों में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। प्रदेश में सामान्य से 295% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। लुधियाना में सबसे ज्यादा 103.8 एमएम बारिश हुई। जिससे पंजाब का पारा लुढ़कर 35.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अगले 4 दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान और बिजली चमकने की भी संभावना है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान एडवाइजरी जारी की है। लोगों को बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने के लिए कहा गया है। बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे और जलस्रोतों के पास ना जाने की सलाह दी गई है।

    वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने हरियाणा में आज भी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। हरियाणा के दक्षिण और दक्षिण पूर्व के हिस्सों के जिलों में मौसम विभाग ने तीन दिन तक मानसून एक्टिव रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में 9 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई है। करनाल और यमुनानगर में भारी बारिश तो अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में मध्यम बारिश हो सकती है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

  • जालंधरः नकोदर जाने से पहले पढ़ें अहम खबर, सड़क पर भरा पानी, देखें वीडियो

    जालंधरः नकोदर जाने से पहले पढ़ें अहम खबर, सड़क पर भरा पानी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अगर आप भी किसी काम से मल्सियां से नकोदर की ओर जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, मल्सियां से नकोदर जाते समय खैहरा फार्म के पास नहर का पानी ब्लॉक हो गया और सड़कों पर आ गया है। जिसके कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। इसी के चलते राहगीर वन वे रास्ते का इस्तेमाल कर रहे है। जिस दौरान राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि नहर में पानी का बहाव पीछे से आ रहा है, लेकिन मल्सियां से नकोदर के दौरान नहर पर पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिसके कारण पानी का फ्लो ज्यादा हो गया और पानी सड़कों पर आ गया। वीडियों में देखा जा सकता हैकि सड़क पर कैसे पानी भरा हुआ है। जिसके कारण राहगीर वन वे का इस्तेमाल कर रहे है।

  • जालंधरः सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधरः सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: लैदर कॉप्लैक्स में भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए है। उन्होंने मृतक की लाश बाहर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया है। मृतक के परिजन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे है। उनका कहना हैकि घटना दौरान मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। परिजनों का कहना है कि राहगीरों ने रास्ते में पुलिस की गाड़ी रोककर उसमें व्यक्ति को अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। अगर समय रहते एबुलेंस पहुंच जाती तो व्यक्ति की जान बच सकती थी। इस दौरान परिजनों ने मृतक की शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। जिसको लेकर अस्पताल में काफी हंगामा हुआ। इस घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए।

    बता दें कि आज सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं एक महिला और सहित अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे में घायलों की पहचान भूपिंदर कौर और अजीत पाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। हैरानी की बात यह है कि हादसे दौरान एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन वह घटना स्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी में महिला को लेकर उपचार ले लिए अस्पताल लेकर आए है। लेकिन डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जोशी अस्पताल में रैफर दिया है। 

  • पंजाबः मंत्री ने की नई हिदायते जारी, अब पाबंदी का उल्लंघन करने पर होगी 5 साल तक जेल, लगेगा 1 लाख जुर्माना

    पंजाबः मंत्री ने की नई हिदायते जारी, अब पाबंदी का उल्लंघन करने पर होगी 5 साल तक जेल, लगेगा 1 लाख जुर्माना

    चंडीगढ़: चाइना डोर से लगातार घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। वहीं इस मामलों में हो रही बढ़ौतरी को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा डोर पर पाबंदी के जारी हुक्मों को के साथ-साथ और सख्ती से लागू करने के लिए नई हिदायतें जारी की गई हैं। पतंग उड़ाने के लिए सिर्फ़ सूती धागे का ही प्रयोग किया जा सकता है और चाइना डोर के प्रयोग के खि़लाफ़ शिकायत पर कार्यवाही करने की शक्तियां जमीनी स्तर पर देते हुये इसके प्रयोग पर सज़ायाफ्ता हिदायतें जारी की गई हैं। प्रेस वार्ता दौरान पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि सरकार द्वारा फ़िरोज़पुर में चाइना डोर के साथ घटी घटना का गंभीर नोटिस लिया गया और इस सम्बन्धी साईंस प्रौद्यौगिकी और पर्यावरण विभाग की तरफ से आज बाकायदा नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार चाइना डोर से घटतीं घटनाओं को लेकर बहुत गंभीर है और इसकी पूर्ण पाबंदी के हुक्म सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

    पर्यावरण मंत्री ने बताया कि चाइना डोर की पाबंदी सम्बन्धी राज्य सरकार द्वारा 23 फरवरी, 2018 को जारी नोटिफिकेशन में कुछ कमियां थे। अब नये जारी हुक्मों में इन कमियों को दूर किया गया है। नये हुक्मों के अंतर्गत चाइना डोर, काँच या अन्य धातू के पाउडर से बनी डोर पर पूर्ण पाबंदी लगाते हुए सिर्फ़ सूती धागे के साथ पतंग उड़ाने की मंजूरी दी गई है। नयी अधिसूचना को लागू करने और दोषी के खि़लाफ़ कार्यवाही करने के लिए स्पष्ट अधिकार दिए गए हैं। चाइना डोर की पूर्ण पाबंदी सम्बन्धी इनवारनमैंट (प्रोटेक्शन) एक्ट, 1986 की धारा 5 के अधीन हिदायतें जारी की जा रही हैं जिनका उल्लंघन के लिए 5 साल तक की सजा और एक लाख रुपए तक जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

    मीत हेयर ने बताया कि पंजाब के सभी कार्यकारी मैजिस्ट्रेट, राजस्व विभाग के तहसीलदार और उच्च अधिकारी, वन विभाग के वन्य जीव इंस्पेक्टर और उच्च अधिकारी, पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और उच्च अधिकारी, स्थानीय निकाय के दर्जा सी कर्मचारी और उच्च अधिकारी, पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड के सहायक पर्यावरण इंजीनियर और उच्च अधिकारियों को उक्त हिदायतों को राज्य में लागू करने के लिए अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि सम्बन्धित विभाग को पाबंदी सम्बन्धी हिदायतों को सख़्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं जिससे बहुमूल्य मानवीय जानों को बचाने के साथ-साथ पशु, पक्षियों आदि की रक्षा भी यकीनी बनाई जा सके। पर्यावरण मंत्री ने आम लोगों को भी अपील की है कि पतंग उड़ाने के लिए चाइना डोर का इस्तेमाल न किया जाये और साथ ही दुकानदार और आनलाइन स्टोर इसको बेचने से गुरेज़ करें।

  • भारतीय मूल के गैंगस्टर की कनाडा में गोली मारकर हत्या

    भारतीय मूल के गैंगस्टर की कनाडा में गोली मारकर हत्या

    कोलंबियाः कनाडा में भारतीय मूल के गैंगस्टर करनवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। स्थानीय पुलिस ने कहा है, कि रविवार को ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 25 साल के भारतीय-कनाडाई व्यक्ति को घातक रूप से गोली मार दी गई थी, जिसकी मौत हो गई है। कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) ने पीड़ित की पहचान 25 साल के कर्णवीर सिंह गारचा के रूप में की है। पुलिस ने बताया है, कि कर्णवीर सिंह गैंगस्टर गिरोह की गतिविधियों में शामिल था। आईएचआईटी अधिकारियों ने कहा है, कि रविवार को रात 9.20 बजे के करीब, कोक्विटलम शहर में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) की टुकड़ी ने गोलीबारी की घटना होने के बाद मौके पर पहुंची, जहां कर्णवीर सिंह को गंभीर रूप से घायल देखा, जिसके बाद उसकी जान बचाने के लिए अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन गंभीर घायल कर्णवीर सिंह की मौत हो गई।

    पुलिस ने कहा, कि कर्णवीर सिंह गारचा को घातक रूप से गोली मारने से कुछ मिनट पहले उसे एक कॉन्डो कॉम्प्लेक्स में छोड़ फेंक दिया गया था। आईएचआईटी के अधिकारी टिमोथी पिएरोटी ने कहा, कि “हम कर्णवीर सिंह की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश कर रहे हैं और उन लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो कुछ दिनों से मृतक गारचा के संपर्क में था, जिसमें उसका पूर्व ड्राइवर भी शामिल है।” पिछले साल दिसंबर में, कनाडा की सरे शहर की पुलिस ने गैगस्टर गतिविधियों में शामिल दो भारतीय-कनाडाई लोगों को सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर चेतावनी भी जारी की थी, जिसमें कर्णवीर सिंह गारचा भी शामिल था।

    उस समय सरे की आरसीएमपी पुलिस ने चेतावनी में कहा था, कि “इन लोगों के तार हाई प्रोफाइल क्रिमिनल्स से जुड़े हुए हैं, लिहाजा इन लोगों की वजह से सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो रहा है, इसीलिए ये चेतावनी जारी की जा रही है।” पुलिस का मानना है, कि कर्णवीर सिंह की हत्या में उसके जानने वाले लोग ही शामिल हो सकते हैं, लिहाजा उसके करीबियों से पूछताछ की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है, कि कर्णवीर जिस गिरोह से जुड़ा था, वो डकैती, तस्करी, नशीली दवाओं के व्यापार और कई हिंसक घटनाओं से जुड़ा हुआ था। कर्णवीर सिंह गारचा, पहला इंडो-कनाडाई गैंगस्टर नहीं है, जिसकी इस साल हत्या की गई है। इसी साल मई में, 28 साल के अमरप्रीत समरा की वैंकूवर में एक बैंक्वेट हॉल के बाहर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वैंकूवर पुलिस ने उस समय कहा था, कि गैंगवार की वजह से अमरप्रीत की हत्या की गई है।

  • जालंधरः लैदर कॉप्लैक्स में भयानक सड़क हादसे में एक मौत

    जालंधरः लैदर कॉप्लैक्स में भयानक सड़क हादसे में एक मौत

    जालंधर, ENS: लैदर कॉप्लैक्स में भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं एक महिला और सहित अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे में घायलों की पहचान भूपिंदर कौर और अजीत पाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। हैरानी की बात यह है कि हादसे दौरान एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन वह घटना स्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी में महिला को लेकर उपचार ले लिए अस्पताल लेकर आए है। लेकिन डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जोशी अस्पताल में रैफर दिया है। 

  • खालिस्तानी आतंकी पन्नू की मौत को लेकर हुआ खुलासा 

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू की मौत को लेकर हुआ खुलासा 

    कैलिफोर्नियाः सोशल मीडिया पर बीते दिन खालिस्तानी आतंकी और सिख्स फॉर जस्टिस का मुखिया गुरपतवंत सिंह की अमेरिका में मौत होने की खबर काफी वायरल हुई। लेकिन पन्नू की मौत को लेकर खुलासा हुआ है कि वह मरा नहीं, जिंदा है। उसकी मरने की खबर महज अफवाह है। इस संबंध में कैलिफोर्निया में द खालसा टुडे एडिटर इन चीफ और सीईओ सुक्खी चहल ने बताया कि पन्नू की मौत नहीं हुई है। उसकी मौत की खबर महज अफवाह है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उसकी मौत की अफवाह को न फैलाएं। सुक्खी चहल ने मीडिया से भी अपील की है कि गलत सूचना न प्रसारित करें। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट भी किया है।

    बता दें कि सुक्खी चहल मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। वह कैलिफोर्निया में रहते हैं। अमेरिका में वह अलगाववादियों का मुखर रूप से विरोध करते हैं। खालिस्तानी अलगाववादियों ने उन्हें कई बार धमकी दी है। लेकिन वह इसकी परवाह किये बिना भारत का झंडा बुलंद किए हुए हैं।वहीं गुरपतवंत सिंह पन्नू की बात करें तो वह खालिस्तानी अलगाववाद को बढ़ावा दे रहा है। खालिस्तानी आतंकी निज्जर की मौत के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था। इसके बाद बुधवार को सोशल मीडिया पर खबर चली कि पन्नू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 

  • पंजाबः विजिलेंस ने सरकारी वकील को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

    पंजाबः विजिलेंस ने सरकारी वकील को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

    अमृतसर: जिले में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सरकारी वकील के खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की है। इस दौरान विजिलेंस ने मशहूर वकील गौतम मजीठिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने यह कार्रवाई एक वीडियो के आधार पर की है, जिसमें गौतम मजीठिया पैसे लेते साफ नजर आ रहे हैं। विजिलेंस अधिकारियों द्वारा सांझी की गई जानकारी के अनुसार, न्यू अमृतसर में प्रताप एवेन्यू निवासी जतिंदर सिंह की जमीन नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहित की गई थी। कोर्ट ने सिटी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को पैसे के साथ 20 प्रतिशत अधिक मुआवजा भी देने को कहा था। कोर्ट के आदेशानुसार जतिंदर सिंह ने गौतम मजीठिया से संपर्क किया।

    इस दौरान गौतम मजीठिया ने जतिंदर सिंह से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांग की थी। जिसके बाद गौतम मजीठिया ने 7 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर भी ले लिए। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग जितिंदर सिंह ने की थी। जतिंदर सिंह ने इस वीडियो के साथ एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत भेजी है। विजिलेंस विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमें पाया गया कि गौतम मजीठिया सरकार से वेतन लेकर सरकारी कर्तव्य निभाते हैं। जिसके बाद विजिलेंस ने गौतम मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया काबू कर लिया है।

    विजिलेंस अमृतसर रेंज के एसएसपी विरिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और फिलहाल गौतम मजीठिया फरार हैं। हालांकि दूसरी ओर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के लोक अभियोजक गौतम मजीठिया ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता जितिंदर सिंह को मुआवजे की बढ़ी हुई राशि जारी करने के बदले में 7 लाख रुपये रिश्वत के रूप में मिले। बताया जा रहा है कि गौतम मजीठिया आप नेता सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया के करीबी सहयोगी हैं।