Blog

  • Platform Ticket कितने घंटे रहता है वैलिड? ज्यादा रुके तो लग सकता है जुर्माना 

    Platform Ticket कितने घंटे रहता है वैलिड? ज्यादा रुके तो लग सकता है जुर्माना 

    नई दिल्‍ली: भारतीय रेलवे नियमों के मुताबिक, केवल यात्री ही रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर जा सकते हैं। यात्री भी प्‍लेटफॉर्म पर यात्रा के लिए वैध टिकट होने पर ही जा सकता है, लेकिन, रेलवे प्‍लेटफॉर्म पर बहुत से ऐसे लोगों को भी जाना होता है, जिन्‍हें रेलयात्रा नहीं करनी होती है। ये रेलयात्रियों के परिचित या रिश्‍तेदार होते हैं जो उन्‍हें रेलवे स्‍टेशन छोड़ने या लेने आते हैं। इन लोगों को प्‍लेटफॉर्म तक जाने के लिए रेलवे प्‍लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) लेना होता है. यात्रा टिकट या रेलवे प्‍लेटफॉर्म टिकट न होने पर यात्री को जुर्माना देना पड़ता है. लेकिन, क्‍या आपको मालूम है कि प्‍लेटफॉर्म टिकट कितनी देर तक वैध रहता है।

    जानकारी के मुताबिक, कोई भी व्‍यक्ति 10 रुपये का प्‍लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket Price) लेकर पूरे दिन प्‍लेटफॉर्म पर नहीं रह सकता। प्‍लेटफॉर्म टिकट खरीदने के केवल दो घंटे तक ही वैलिड रहता है। यानी आप एक बार टिकट खरीदने के बाद केवल दो घंटे तक ही इसका इस्‍तेमाल प्‍लेटफॉर्म पर आने-जाने के लिए कर सकते हैं। इसलिए अगली बार जब आप भी अपने किसी दोस्‍त या रिश्‍तेदार को लेने या छोड़ने जाएं और प्‍लेटफॉर्म टिकट खरीदें, तो समय का ध्‍यान जरूर रखें। कहीं ऐसा न हो की दो घंटे बीतने के बाद आप प्‍लेटफॉर्म पर रहें और आपको जुर्माना देना पड़े।

  • पंजाबः कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जाने मामला

    पंजाबः कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जाने मामला

    चंडीगढ़ः बरनाला में 19 जनवरी को प्रशासन द्वारा जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह आदेश डिप्टी कमिश्नर पूनम कौर ने दिए है। दरअसल, प्रशासन ने उक्त छुट्टी शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाल जी की बरसी के मौके पर घोषित की है। जारी किए गए आदेशों के मुताबिक जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षा चल रही है, यह आदेश वहां पर लागू नहीं होंगे।

  • इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘शो एंड टेल’ प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा

    इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘शो एंड टेल’ प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स में डिस्कवरर्स के लिए ‘शो एंड टेल’ प्रतियोगिता करवाई गई,जिसका थीम बच्चों का फेवरेट टॉय/ कार्टून‌ था। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे अपने पसंदीदा खिलौने एरोप्लेन, डायनासोर, मिक्की माउस, मोटू-पतलू, लॉयन, टेडी बेयर, रैबिट, डॉक्टर आदि लेकर आए। सब बच्चे अपने प्रिय टॉय/ कार्टून का वर्णन करने के लिए बड़े उत्सुक नज़र आ रहे थे और अपनी बारी आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।  बच्चों ने बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ उनका वर्णन बड़ी खूबसूरती के साथ कुछ पंक्तियों में किया। उनकी अपने प्रिय खिलौने के प्रति इतनी जानकारी देखकर सब आश्चर्यचकित रह गए। बच्चों की इस प्रतिभा को देखकर डिप्टी डायरेक्टर इनोकिड्स श्रीमती अलका अरोड़ा ने बच्चों के इस प्रस्तुतीकरण की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी भाषा-शैली का विकास करना है।

    इस प्रतियोगिता में ग्रीन मॉडल टाऊन की अनायशा, निकुंज कक्कड़, रायना,वाणी चोपड़ा प्रथम स्थान पर रहे। लोहारां में साचीप्रीत कौर,अथर्व खन्ना व सिरत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैंट जंडियाला रोड में अरमान हरगुन तथा कपूरथला रोड में सिया तथा नेतान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • बड़ा हादसाः बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, गृह मंत्री सहित 16 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, गृह मंत्री सहित 16 की मौत, देखें वीडियो

    कीवः यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक हेलिकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 3 मंत्रियों की मौत हो गई है। मरने वालों की तादाद 16 बताई जा रही है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, जहां हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वहां कई रिहायशी इमारतों के साथ एक स्कूल भी शामिल है। ये भयानक हादसा कीव के उत्तरपूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोग तुंरत वहां पहुंच गए। इस एयरक्राफ्ट हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में इस भयंकर हादसे होने के बाद स्कूल आग की लपटों से घिरा दिखाई दे रहा है। इसलिए अनुमान है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में यूक्रेन के इंटीरियर मिनिस्टर (गृहमंत्री) डेनिस मोनास्टिर्स्की की भी मौत हो गई है। हादसा कीव के करीब स्थित ब्रोवेरी शहर में हुआ है। यूक्रेन की पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेंको ने पॉलिटिको को बताया कि इस हादसे में यूक्रेन की सरकार से जुड़े 3 मंत्रियों की मौत हुई है। इनमें यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उनके पहले डिप्टी येवेन येनिन और स्टेट सेक्रेट्री यूरी लुबकोविच शामिल हैं।

  • पंजाबः बीजेपी में शामिल हुए मनप्रीत बादल, देखें लाइव

    पंजाबः बीजेपी में शामिल हुए मनप्रीत बादल, देखें लाइव

    नई दिल्लीः पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं आज हिमाचल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मनप्रीत बादल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी दिल्ली के दफ्तर में जाकर भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के तत्काल बाद पूर्व कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल भी हो गए। वह पंजाब की कांग्रेस सरकार मे वित मंत्री से पहले शिरोमणि अकाली दल सरकार में भी वह वित्त मंत्री का पद संभाल चुके हैं।

    पिछले विस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हारने के बाद मनप्रीत सिंह बादल सियासत में अधिक सरगर्म नहीं नजर आ रहे थे। वहीं पंजाब में राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा के पंजाब दौरे में कहीं भी मनप्रीत सिंह बादल नजर नहीं आए। बता दें कि इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ा था। वहीं इससे पहले दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल ही पंजाब से हिमाचल पहुंची है। इस बीच राहुल की यात्रा के जाते ही मनप्रीत बादल के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है। 

  • जालंधरः कोटक महिंद्रा बैंक लूट मामले से 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः कोटक महिंद्रा बैंक लूट मामले से 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः गांव हजारा में हुई कोटक महिंद्रा बैंक लूट के मामले में देहात पुलिस ने लूट के गिरोह के 2 सदस्यों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तरनतारन और रमनदीप सिंह उर्फ रमण पुत्र दर्शन सिंह निवासी थाना खालड़ा, तरनतारन के रूप में हुई है। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, एसपीडी सर्बजीत बाहिया और डीएसपी सर्वजीत राए ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प वाली नाकेबंदी के दौरान बिधिपुर फाटक के पास मौजूद थे उसी दौरान उन्हें अमृतसर साइड से एक्सीडेंट कार बिना नंबरी कार आती हुई दिखाई दी।

    जिसे रोककर जब उन्होंने गाड़ी चालक से पूछताछ कर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 3 लाख 90 हजार रुपए गाड़ी में मिले। जिस पैसों पर कोटक महिंद्रा बैंक की मोर लगी हुई थी। जिस में पूछताछ के दौरान आरोपियो ने बताया कि उन दोनों ने मिलकर 9 तारीख को 4:22 पर  कोटक महिंद्रा बैंक गांव हाजरा में गन पॉइंट पर 9 लाख रुपए की लूट की थी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 3 लाख 90 हजार रुपए और एक पिस्टल 32 बोर तीन जिंदा रोद , एक लैपटॉप, एक कार, एक सोने की अंगूठी और एक सोने जोड़ी टोपस की बरामद की है।

  • पंजाबः बड़ा झटका! कांग्रेस का दिग्गज नेता इस पार्टी में होने जा रहा शामिल

    पंजाबः बड़ा झटका! कांग्रेस का दिग्गज नेता इस पार्टी में होने जा रहा शामिल

    जालंधर/वरुण: पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल आज भाजपा में शामिल होने जा रहे है। दरअसल, पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मनप्रीत बादल को बीजेपी दिल्ली के दफ्तर में शामिल करवाने जा रही है। गौर हो कि पंजाब में चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा ने इससे पहले भाजपा में कैप्टन अमरेंद्र सिंह, सुनील जाखड़ तथा करीब एक दर्जन अन्य नेता शामिल करवाया था। ऐसे में मनप्रीत का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

  • पंजाब पुलिस के इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    पंजाब पुलिस के इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के चिह्नों को इस्तेमाल कर बनाए गए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस के जवानों और अफसरों की वर्दी में मॉडलिंग वाली फोटो शेयर करने को वर्दी का अपमान बता पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई। इस पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए मोहाली निवासी एडवोकेट निखिल सराफ ने हाईकोर्ट को बताया कि सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस का नाम और चिह्नों का इस्तेमाल कर कई फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं।

    इन फर्जी अकाउंट को रोकने के स्थान पर पुलिसकर्मी और अफसर वर्दी में मॉडल की तरह फोटो खिंचवा कर इन अकाउंट पर साझा करते हैं। याची ने कहा कि इस प्रकार वे वर्दी पहनने वालों को आम लोगों से बेहतर दिखाने का प्रयास करते हैं। याची ने कहा कि इस प्रकार वर्दी का दुरुपयोग करना सीधे तौर पर वर्दी का अपमान है। याची ने बताया कि हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने सेना के जवानों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है। इसके साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को भी हिदायत दी गई है कि वह वर्दी में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर न डालें। 

    पंजाब पुलिस के अधिकारी वर्दी के दुरुपयोग को रोकने के बजाय खुद ही इसका प्रचार कर रहे हैं। याची ने पंजाब पुलिस के कुछ अफसरों और जवानों की सोशल मीडिया पर डाली गई फोटो याचिका के साथ संलग्न की। इन फोटो में केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिला अधिकारी भी वर्दी में मॉडलिंग की मुद्रा में दिखाई देती हैं। याची ने हाईकोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप अभी तक पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी का गठन नहीं किया है जिसके चलते याची को इस मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट आना पड़ा। हाईकोर्ट ने याची की दलीलें सुनने के बाद इस मामले में पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, भारत जोड़ो यात्रा दौरान इस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

    कांग्रेस को बड़ा झटका, भारत जोड़ो यात्रा दौरान इस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

    जम्मूः राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम पड़ाव के रूप में जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने पूर्व मंत्री लाल सिंह को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने की ‘अनुमति’ दिए जाने के पार्टी आलाकमान के फैसले का हवाला देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस सप्ताह के अंत में केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।

    जाने क्या बोली दीपिका पुष्कर

    अपने फैसले को लेकर दीपिका पुष्कर नाथ ने कहा कि वह वैचारिक कारणों पर पार्टी छोड़ रही हैं, क्योंकि सिंह आठ साल की बच्ची के बलात्कारियों का ‘बेशर्मी से बचाव’ करके 2018 के कठुआ दुष्कर्म मामले में अभियोजन का पक्ष कमजोर करने के लिए जिम्मेदार थे। दो बार के सांसद और तीन बार के विधायक लाल सिंह 2014 में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे। वह जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और बीजेपी की पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में मंत्री भी थे।

    हंगामे के बाद लाल सिंह ने दिया था इस्तीफा

    जनवरी 2018 में कठुआ दुष्कर्म मामले के आरोपियों के समर्थन में निकाली गई एक रैली में हिस्सा लेने पर हुए हंगामे के बाद लाल सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था और डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी (डीएसएसपी) बनाई थी। उन्होंने यह कहते हुए रैली में भाग लेने के अपने कदम का बचाव किया था कि वह ‘स्थिति को शांत और नियंत्रित करने’ के लिए वहां गए थे।

    इस बीच बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने राहुल गांधी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के केंद्र-शासित प्रदेश में दाखिल होने से पहले वहां उनकी पार्टी द्वारा की गई ‘गंभीर गलतियों’ पर जवाब देने को कहा। जम्मू-कश्मीर बीजेपी ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को ‘गुपकर गठबंधन’ का समर्थन साफतौर पर इंगित करता है कि यह ‘भारत तोड़ो यात्रा’ है।

    बीजेपी ने भी कांग्रेस से किए सवाल

    जम्मू-कश्मीर के लिए बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने जम्मू में संवाददाताओं से कहा, “राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने से पहले केंद्र-शासित प्रदेश के संबंध में कांग्रेस द्वारा की गई गंभीर गलतियों पर जवाब देना चाहिए।” उन्होंने दावा किया, “जून-जुलाई 1947 में जब जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन महाराजा भारत में विलय के इच्छुक थे, तब जवाहरलाल नेहरू ने शेख अब्दुल्ला को बड़ी भूमिका देने के लिए इस ऐतिहासिक कदम का विरोध किया और जानबूझकर महाराजा को दरकिनार करने की कोशिश की।” सेठी ने कहा कि उस समय एक “अच्छा निर्णय” जम्मू-कश्मीर में बेशुमार कीमती जानों के नुकसान को रोक सकता था। उन्होंने इस मुद्दे पर राहुल गांधी से जवाब देने को कहा।

  • जालंधरः वाल्मीकि चौक सहित इन रास्तों पर नहीं मिलेगी ऑटोज और ई रिक्शा की सुविधा, जाने मामला

    जालंधरः वाल्मीकि चौक सहित इन रास्तों पर नहीं मिलेगी ऑटोज और ई रिक्शा की सुविधा, जाने मामला

    जालंधर/वरुण: महानगर में ट्रैफिक पुलिस के एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चाहल और एसीपी ट्रैफिक प्रीत कंवलजीत सिंह ने 19 जनवरी से अगले आदेशों तक श्री राम चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक और बस्ती अड्डा चौक तक की रोड को नो ऑटो जोन घोषित कर दिया है। इन आदेशों की पहले से जरूरत थी क्योंकि इस रोड पर ऑटोज और ई रिक्शा के कारण काफी जाम रहता था जिस कारण सिविल अस्पताल आने जाने वाली एंबुलैंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को काफी समय तक जाम में फंसना पड़ता था। इस दौरान एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चाहल और एसीपी ट्रैफिक प्रीत कंवलजीत सिंह ने ऑटो और ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को मीटिंग के लिए बुलाया और सिविल अस्पताल के बाहर गलत ढंग से खड़े होने वाले ऑटोज और ई रिक्शा के कारण जाम लगने की बात कही।

    इसी तरह अधिकारियों ने कहा कि ऑटो और ई रिक्शा अपनी मनमर्जी से कहीं भी ऑटो आदि खड़े करके सवारियां उतारते व बैठाते है जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई है। एडीसीपी चाहल ने श्री राम चौक से लेकर बस्ती अड्डा चौक रोड पर ट्रैफिक जाम लगे रहने को भी गंभीर बताया जिसके बाद नतीजा निकाला गया कि श्री राम चौक से लेकर बस्ती अड्डा चौक पर ऑटोज और ई रिक्शा को 19 जनवरी से एंट्री नहीं होने दिए जाएंगे। यूनियन के पदाधिकारियों ने भी इस फैसले पर सहमति जताई है। एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि ऑटो और ई रिक्शा वाले श्री राम चौक तक आ सकेंगे जबकि जिन सवारियों ने भगवान वाल्मीकि चौक, सिविल अस्पताल, शेखां बाजार या फिर आसपास कहीं जाना है तो उन्हें लवली स्वीट्स नजदीक उतारना होगा। इसी तरह दिलकुशा मार्कीट आने वाली सवारियों को फ्रैंड्स पीवीआर के नजदीक उतारना होगा। बस्ती अड्डा चौक जाने के किए ऑटो व ई रिक्शा चिक-चिक चौक से अंदर आएंगे।

    नो ऑटो जोन के आसपास हर कट पर ट्रैफिक पुलिस का विशेष नाका रहेगा जो ऑटो वालों को एंट्री नहीं देंगे। एडीसीपी चाहल ने कहा कि स्कूल और मरीज को लेकर आने वाले ऑटो व ई रिक्शा को ही नो ऑटो जॉन में घुसने की छूट दी जाएगी। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी चाहल ने कहा कि अगर 19 जनवरी को कोई ऑटो या ई रिक्शा नो ऑटो जोन में घुसा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि इस नियम को सख्ती से लागू करवाया जाना है। अगर नो ऑटो जोन ट्रैफिक पुलिस बहाल रखती है तो इससे उक्त रोड पर 80 प्रतिशत जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। चाहल ने कहा कि उक्त रोड पर अगर किसी ने अपनी गाड़ी भी गलत ढंग से खड़ी की तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की टीमें अब रूटीन में उक्त रोड की चैकिंग करती रहेगी।

    एडीसीपी चाहल ने कहा कि शहर की हद में चलने वाले ऑटो के ड्राइवर अपने ऑटो के अंदर, आगे और ऑटो के पीछे नाम, पता और मोबाइल लिखवाएंगे। इसके इलावा ऑटो के अंदर पुलिस हैल्प लाइन नंबर 112 और वुमन हैल्प लाइन नंबर 1091 लिखवाना भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा वीरवार तक ऐसा नहीं हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ऐसे ऑटो चालकों के चालान करेगी। उन्होंने कहा कि ऑटो के आगे पीछे सही तरीके से नंबर प्लेट लगवाई जाए। जिन ऑटो और ई रिक्शा वालों के पास ड्राइविंग लाइसैंस नहीं है उनके खिलाफ भी विशेष तौर पर मुहिम छेड़ी जा रही है जबकि ऑटो और ई रिक्शा वाले अपने पास गाड़ियों के सभी दस्तावेज रखेंगे वर्ना उनके भी चालान होंगे। अगर किसी ऑटो या फिर ई रिक्शा चालक ने मनमर्जी से ऑटो आदि रोक कर सवारी उठाई या बैठाई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ऑटो और ई रिक्शा वाले निर्धारित स्टैंड पर ही खड़े होंगे।