Blog

  • पंजाबः असला लाइसेंस धारकों को आदेश जारी

    अमृतसर: लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में अमन और कानून की व्यवस्था बनाई रखने और चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए असला धारक अपने असले को स्थानीय थाने या लाइसैंसी डीलरों के पास 5 अप्रैल, 2024 शाम 5 बजे तक जमा करवाएं ताकि किसी तरह की अनहोनी घटना न हो सके। इस संबंधी जिला मैजिस्ट्रेट घनशाम थोरी ने कहा कि पहले जिला वासियों को 19 मार्च तक का समय दिया गया था, जोकि अब बढ़ा कर 5 अप्रैल 2024 तक कर दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान अपना असला जमा न करवाने वाले असला धारकों विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कमिश्नर पुलिस अधीन आते क्षेत्र में 15702 असला लाइसैंस जारी किए गए हैं। जिनमें 5744 असला धारकों द्वारा अपना असला जमा करवा दिया गया है और इसी तरह ही एसएसपी दिहाती अधीन 28026 असला लाइसैंस जारी किए गए हैं, जिन में 11784 असला धारकों ने अपना असला जमा करवाया है। जिला मैजिस्ट्रेट ने समूह जिला वासियों को कहा कि वह 5 अप्रैल 2024 तक अपना असला जमा करवाएं।

  • हाईवे पर हुआ बड़ा हादसाः 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    श्रीनगरः श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर रामबन के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में जानकारी मिलते ही पुलिस, SDRF और रामबन सिविल QRT टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जम्मू से श्रीनगर जा रही एक यात्री कैब रामबन इलाके में बैटरी चश्मा के पास जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर गहरी खाई में गिर गई। कैब से यात्रा कर रहे कई यात्रियों की मौत की आशंका है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंच गई है। सुबह-सुबह टीम ने बचाव अभियान शुरू किया गया था, जिसमें टीम अब तक 10 लोगों के शव को बरामद कर चुकी है।

    लेकिन इलाके में गहरी खाई, अंधेरा है और लगातार बारिश हो रही है। पुलिस ने बताया कि लगभग सवा एक बजे इस हादसे की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिली थी कि जम्मू से कश्मीर की ओर यात्रियों को ले जा रही टैक्सी (टवेरा) नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। एसएचओ पीएस रामबन, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और सिविल क्यूआरटी रामबन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक गहरी खाई में 10 शव बरामद हो चुके हैं। उन्हें स्थानांतरित किया जा रहा है, क्योंकि इलाका काफी मुश्किल है और लगातार बारिश हो रही है।

    पुलिस के अनुसार, खाई से बरामद हुए दो शवों की पहचान बलवान सिंह पुत्र पूरब सिंह निवासी अम्ब घ्रोठा जम्मू के रूप में हुई है। वह कार चालक था। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की पहचान विपिन मुखिया पुत्र विश्वनाथ मुखिया निवासी बिहार चंपारण के रूप में हुई है। रामबन सड़क हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुखद सड़क हादसे के बारे में पता चलने के बाद डीसी रामबन बसीर-उल-हक से बात की है। मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं, हादसे में मृत लोगों के परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

  • खाई में गिरी बस, लगी आग, 45 की मौ’त, एक बच्ची की बची जान

    नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका में ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए लोगों को लेकर जा रही बस एक पहाड़ी दर्रे पर बने पुल से नीचे गिर गई। पुल से गिरने के बाद बस में आग लग गई जिसके चलते कम से कम 45 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी।

    देश के उत्तरी लिम्पोपो प्रांत के प्राधिकारियों ने बताया कि हादसे में केवल 8 साल की एक बच्ची जीवित बची है जिसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्ची को भी हालांकि गंभीर चोटें आई हैं। लिम्पोपो प्रांतीय सरकार ने बताया कि बस ममातलकाला पुल से 164 फुट नीचे खाई में गिर गई जिसके बाद उसमें आग लग गई।

    प्रांतीय सरकार ने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन कई शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है और वे अभी बस में ही फंसे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि उनका मानना है कि बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी जो मशहूर ईस्टर तीर्थस्थल है। उनके मुताबिक ऐसा लगता है कि बस के ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी भी मौत हो गयी।

  • रणबीर और आलिया की बेटी राहा बनी करोड़ों की मालकिन, जाने मामला

    मुंबई : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर अपनी क्यूटनेस से लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं। राहा की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में जोर-शोर से होती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। एक साल की राहा बाकी स्टारकिड्स की तुलना में काफी पॉपुलर हो गई हैं। इतना ही नहीं राहा कपूर इतनी छोटी सी उम्र में करोड़ों की मालकिन भी बनने वाली हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर छोटी सी बच्ची के पास इतने पैसे कैसे आए। दरअसल राहा कपूर को मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर से स्पेशल गिफ्ट मिलने वाला है। 

      रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा कपूर को अपना नया बंगला उपहार में देने वाले हैं। इसी के साथ राहा कपूर एक साल की उम्र में ही सबसे छोटी और सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा में अपने सपनों का नया घर तैयार कर रहे हैं। दोनों ने इस नए घर को कृष्ण राज बंगला नाम दिया है। अब कपल अपने नए घर में जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने नए बंगले पर अक्सर जाते रहते हैं। 

    इस दौरान घर की बालकनी में रणबीर कपूर और नीतू कपूर खड़े नजर आए थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के कुछ दिनों पहले से ही इस बंगले को बनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। राहा के पैदा होने के बाद इस घर का काम तेजी से बढ़ा है।  बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा एक साल तक छिपाकर रखा था। पहली बार क्रिस्मस पर दोनों ने बेटी का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया। इसके बाद से जब भी राहा स्पॉट होती हैं तो उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं।

  • पंजाबः धार्मिक स्थान से माथा टेक लौट रहे दपंति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो 

    एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह 

    मोगाः जिले के गांव इंदरगढ़ में धार्मिक स्थान से माथा टेककर बाईक से घर लौट रहे दपंति पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में उनकी 4 माह की बेटी को भी गिरा दिया गया, जिसके मामूली चोटे लगी है। दंपति को सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहा उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अमनदीप कौर और राम सिंह जो कि दोनो गांव इंदरगढ़ के रहने वाले है और दोनो ने एक साल पहले प्रेम विवाह करवाया था।

    उनके 4 महीने की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि दोनों के प्रेम विवाह से अमनदीप कौर के घर वाले खुश नहीं थे। इससे पहले भी दोनों को कई बार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि आज अमनदीप कौर के परिवार वाले अमनदीप कौर का चाचा भाई और अन्य रिश्तेदारों ने मौका देखकर जब वह दोनों पति पत्नी अपनी 4 महीने की बेटी के साथ मोटरसाइकल पर एक धार्मिक स्थान से माथा टेक कर वापिस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • पंजाबः पड़ोसियों ने रंजिश के चलते किया व्यक्ति का क+त्ल

    लुधियानाः डाबा स्थित ढिल्लों नगर इलाके में एक व्यक्ति की पड़ोसियों ने पीट पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुखविंदर सिंह बबलू के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते मलकीत सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले में सुखविंदर रहता है, जोकि टेम्पू चलाने का काम करता था।

    उसका अपने पड़ोसियों के काफी दिनों से उनका आपस मे विवाद चल रहा था। जिसे लेकर उनका झगडा भी दो दिन पहले हुआ था। वीरवार की रात करीब सवा 10 बजे को उनका आपस मे फिर झगड़ा हो गया। मलकीत सिंह उन्हें छुड़वाने के लिए गया था। उनका आरोप है कि पड़ोसियों ने डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद बबलू जमीन पर गिर गया। उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, मगर उसकी मौत हो गई। 

  • पंजाब: झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति का कृपाण मारकर किया क़+त्ल, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी स्थित सूरज नगर इलाके में पड़ोसियों का झगड़ा छुड़वाने गए एक शख्स की बदमाशों ने गर्दन काट दी। इस घटना में पीड़ित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 41 वर्षीय गुरदीप सिंह सोनू के रूप में हुई है। मौत की खबर सुनते ही परिवार ने अस्पताल में चीख-चिल्लाना शुरू कर दिया। सूचना के थाना शिमलापुरी और चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रख दिया है।

    फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। वहीं, मृतक के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उसे भी भर्ती कर लिया गया। जानकारी मृतक के पिता राम सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह वेल्डिंग का काम करता था। उसके दो बेटे हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले अमनदीप सिंह दीपू की अपने मामा और उसकी बेटी के साथ कुछ विवाद हो गया था। अमन अपने मामा के घर गया था, जहां उनकी काफी बहस हो गई। कुछ देर बाद वो अपने घर लौट आया था। कुछ देर बाद अमन के मामा की बेटी और उसके साथी, जिसमें निहंग सिंह भी थे, ने घर आकर अमन को पीटना शुरू कर दिया।

    इस दौरान गुरदीप अपने घर में बैठकर खाना खा रहा था। उसने बाहर से शोर आता सुना तो वो अमन को छुड़वाने के लिए पहुंच गया। इस दौरान निहंग सिंह ने अपनी तलवार घुमा दी, जिससे गुरदीप का गला आधे से ज्यादा कट गया। खून से लथपथ गुरदीप को आरोपित देखकर वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने आटो में डालकर गुरदीप को सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसे सुनने के बाद गुरदीप के पिता की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इस मामले में अमनदीप को भी गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल उसका भी इलाज अस्पताल में चल रहा है।

  • जालंधरः पुलिस और चिंटू बदमाश में चली गोलियां, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के आबादपुरा इलाके में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के अधिकारी निशान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि साजन नामक व्यक्ति के घर में चिंटू और उसके साथी छुपे हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने घर में रेड की। इस दौरान चिंटू और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जो अभी फायरिंग की। अधिकारी निशान ने बताया कि हालांकि क्रॉस फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि 5 से 6 फायरिंग चिंटू बदमाश की ओर से हुए हैं, वही 4 से 5 फायर पुलिस की ओर से हुए हैं। पुलिस ने बताया कि 2 आरोपियों को उन्होंने मौके से काबू कर लिया और 2 आरोपी छिप गए थे जिन्हें बाद में काबू कर लिया गया। अधिकारी निशान ने कहा कि  बुरा के इलाका निवासियों ने पुलिस का काफी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि अगर लोग इसी तरह पुलिस का साथ देते रहेंगे तो क्राइम पर जल्द नकेल कसी जा सकती है। पुलिस ने  के कब्जे से वेपन भी बरामद किया है। अधिकारी निशान का कहना आरोपियों से पूछताछ जारी है।

  • आज का राशिफल, 29 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 29 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 36 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। विशाखा का अर्थ होता है- विभाजित या एक से अधिक शाखाओं वाला। जानिए  शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

    मेष राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे भली-भांति तय वक्त पर पूरा करके दिखाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी, आपका दिन शानदार रहेगा।

    वृष राशि: आज आपका दिन व्यापार में निवेश के लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी दोस्त की आर्थिक रूप से मदद करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपने सीनियर्स से किसी प्रैक्टिकल को पूरा करने में मदद लेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनीयर्स आज किसी टारगेट को पूरा कर लेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिल-जुल कर रहना चाहिए, इससे आपको उनकी मदद मिलती रहेगी। नवविवाहित दम्पति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज आप जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर्स आज कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जिससे अच्छा लाभ होगा।

    कर्क राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में किसी तजुर्बेदार व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। आज जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज ऑनलाइन बड़ा आर्डर मिलेगा। राजनीति में आपका मान सम्मान होगा। आज परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा। शिक्षकों के ट्रान्सफर में आ रही परेशानी आज ख़त्म होगी। छात्र आज ग्रुप स्टडी करने का मन बनायेंगे। साथ ही किसी विषय पर शिक्षकों की सलाह भी लेंगे।

    सिंह राशि: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। लवमेट्स के बीच हो रही गलत फहमियां आज ख़त्म होंगी। आज आप बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करें। किसी दोस्त की सहायता से कॉलेज का रुका काम पूरा कर लेंगे। आज ऑफिस में आपका काम चेंज हो सकता है। वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज आप परिवार  से इस बारे में बात कर सकते हैं।

    कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज थोड़ा धैर्य बनाये रखने से आपके रुके कार्यों की पूर्ती होगी। आज आपका बिजनेस बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। व्यावहारिक ज्ञान का स्तर उच्च रहेगा। स्वजनों के मध्य मेलजोल व प्यार बढ़ेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांसेस हैं। आज पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में किये गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। आज आपके भाई आपसे मदद मांग सकते हैं, आप उन्हे निराश नहीं करेंगे।

    तुला राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे आपके बीच मधुरता बढेंगी। आज आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थी आज पढ़ाई में रूचि लेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं। 

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी ख़ास मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज नयी सोंच से व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन स्पेशल रहेगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्र आज कंप्यूटर सीखने का मन बनाएंगे। आज आप किसी जरुरी टॉपिक को क्लियर करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

    धनु राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। विद्यार्थी आज टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करें तो अवश्य सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह उन्नति के द्वार खोलेगी। नए व्यापार शुरू करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरुर ले लें। ऑफिस में कई दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूरा कर लेंगे। वाहन खरीदने का विचार आज अपने परिवार के साथ करेंगे। पहले किए गए निवेश से आज आपको फायदा होगा।

    मकर राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। लवमेट्स को आज लंच पर जाने का मौका मिलेगा। शिक्षकों के वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं। काफी समय से परिवार से दूर रहे लोगों को परिवारजनों से मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। ज्वैलरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढाने का विचार बनायेंगे। आज जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता के आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी में कोई अच्छा पद मिलेगा।

    मीन राशि: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहने का प्रयास करें। आपके दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी। साइबर कैफ़े चला रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। आज आपके पिता कोई कार्य करने के लिए आपसे कहेंगे। आज आपका स्वास्थय फिट रहेगा। सोशल मीडिया में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जल्दबाजी में लिया फैसला गलत भी हो सकता है, इसलिए थोड़ा सोच विचार कर ही फैसला करें।

  • माफिया मुख्तार अंसारी की हुई मौत, धारा 144 लागू

    बांदा: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। सूचना मिली कि मुख्तार को आईसीयू से सीसीयू में भर्ती करना पड़ा। यहां मुख्तार के इलाज में 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई। हालांकि, मुख्तार की जान नहीं बच सकी। इससे पहले मंगलवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।

    डॉक्टरों ने कब्ज की समस्या बताई थी और इलाज के बाद उसी दिन कारागार भेज दिया था। बुधवार को जेल में उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, जिसमें सब सामान्य मिला था। 60 वर्ष के हो चुके मुख्तार ने सुनवाई के दौरान अदालत में आरोप लगाया था कि जेल में उसकी हत्या का प्रयास किया जा रहा है। उसे खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है।

    मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी थी। मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर व मऊ समेत अन्य संवेदनशील जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन से भारी संख्या में फोर्स निकाली जा रही है। सूचना मिली है कि मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।