Blog

  • जालंधरः चूरा पोस्त और अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

     जालंधर, ENS: थाना बिलगा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किए है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हंसराज उर्फ चिड़ी निवासी गांव मीऊवाल थाना बिलगा के रूप में हुई है। 

    पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित अपने खेत अफीम के पौधे लगाकर खेती करता था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो आरोपित को दबोचा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बावा जाहिर वाली गली के पास मौजूद थे, जहां उन्हें सूचना मिली कि आरोपित अपने खेत में अफीम की खेती पर लोगों को चुरा पोस्त सप्लाई कर रहा है, इसके बाद उन्होंने उसके ठिकाने पर रेड कर वहां से 30 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त और अफीम के लगाए हुए पौधे बरामद किए। 

    इसी तरह थाना लाबडां की पुलिस ने 12 बोतलें अवैध शराब के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अश्विनी कुमार निवासी ताजपुर के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई निरंजन सिंह के गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ़्तार कर उसके पास से 12 बोतल अवैध शराब एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः इस इलाके में हुई मुठभेड़, पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां

    जालंधर (ENS) : महानगर के आबादपुरा इलाके में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ मे कुख्यात बदमाश को गोली भी लगी है। पुलिस ने इस ऑपरेशन मे आरोपी चिंटू को गिरफ्तार कर लिया हैमहानगर के आबादपुरा इलाके में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि साजन नामक व्यक्ति के घर में चिंटू और उसके साथी छुपे हुए हैं।

    गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने घर में रेड की। इस दौरान चिंटू और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जो अभी फायरिंग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि हालांकि क्रॉस फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 5 से 6 फायरिंग चिंटू बदमाश की ओर से हुए हैं, वही चार से पांच फायर पुलिस की ओर से हुए हैं।

    पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को उन्होंने मौके से काबू कर लिया और दो आरोपी छिप गए थे जिन्हें बाद में काबू कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने कहा कि बात बुरा के इलाका निवासियों ने पुलिस का काफी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि अगर लोग इसी तरह पुलिस का साथ देते रहेंगे तो क्राइम पर जल्द नकेल कसी जा सकती है। पुलिस ने रूपों के कब्जे से वेपन भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर का कहना आरोपियों से पूछताछ जारी है। उक्त आरोपी पर हाल ही मे ढन्न मोहल्ले मे लूट का मामला दर्ज हुआ था। 

    बता दें कि कमिशनरेट पुलिस लूट के मामले में फरार चल रहे चिंटू की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी आबादपुरा एरिया मे आता- जाता है। जिसके चलते कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ की टीम ने चिंटू और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले मे खुलासा कर सकती है।  

  • झाड़माजरी में कामगारों के लिए लगाया जागरूकता शिविर

    शिविर में ईएसआईसी ईपीएफ व श्रम विभाग की योजनाओं की दी जानकारी

    बद्दी/ सचिन बैंसल:  ईएसआई, ईपीएफ व श्रम विभाग का सामुहिक जागृति शिविर का  आयोजन किया गया। झाड़माजरी के हिलटाप ईनोवा केपटेप कंपनी में बुधवार को ईएसआईसी,  इपीएफ व राज्य श्रम विभाग की ओर से कामगारों के लिए एक सामुहिक कैंप लगाया गया जिसमें ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक अलोक रंजन, ईपीएफ के इनफोर्समेंट आफिसर दीपक शर्मा, श्रम अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट व  सेवा निवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने बतौर विशेष अतिथि भाग लिया। शिविर में ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक अलोक रंजन ने कहा कि जो कामगार 21 हजार रुपये तक मासिक वेतन पाता है। वह पहले ही दिन से स्वयं तथा उसका परिवार चिकित्सा लाभ का पात्र है।

    पहले ही दिन से कामगार जब अपने निवास स्थान से ड्‌यूटी पर आता है और ड्यूटी करने के बाद जब अपने निवास स्थान पर वापस जाता है तो इस पूरी अवधि के दौरान यदि बीमित दुर्घटनाग्रस्त होता है तो उसे पूर्ण उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है तथा उस मामले को रोजगार चोट के रूप में माना जाता है और अंग भंग होने आजीन पेंशन मिलती है तथा मृत्यु की दशा में उनके आश्रितों को आजीवन पेंशन मिलती है। ईपीएस के इंफ्रोस्मेट आफिसर दीपक शर्मा ने कहा कि ईपीएफ में पंजीकृत कर्मचारी को मृत्यु के मामले में ईडीएलआई योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रुपये से 4 लाख तक की राशि एक मुश्त बीमा की रूप में दी जाती है।

    उन्होंने यह भी कहा कि कामगार को आवास निर्माण, आवास मुरम्मत, शादी, बच्चों की पढाई व बीमारी की दशा में अग्रिम राशि देने का प्रावधान है और कर्मचारी अपना ईपीएफ निकलवाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ कर दोबारा नौकरी करने के लिए प्रयास न करें। उससे उनकी पेंशन में बहुत फर्क पड़ता है। श्रम अधिकारी सुरेंद्र बिष्ठ ने कहा कि सरकार ने असगंठित मजदूरों के लिए बहुत ही लाभकारी योजना चलाई है। जो कि 18 से 60 साल तक के कामगारों पर लागू है। तथा एक साल में कुल 90 दिन विभिन्न मालिकों के अधीन काम करने पर उन्हें सभी लाभ मिलेंगे। जिसमें मृत्यु हित लाभ, दुर्घटना हितलाभ,  दाह संस्कार हितलाभ, संतान शिक्षा हितलाभ, प्रसुती हितलाभ आदि मिलता है।

    देवव्रत यादव ने कहा कि कोई भी कामगार जो उद्योग में काम करता है तथा ईसआईसी में पंजीकृत है। यदि वह अवकाश पर जाता है तो अवकाश का समय तथा गंतव्य स्टेशन के साथ प्रबंधन से छुट्‌टी स्वीकृत करा कर जाएं। जिससे उनके जाते समय या आते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोजगार चोट के रूप में गिना जा सके तथा  पेंशन का हितलाभ मिल सके। पीएफ बार निकलवाने से परहेज किया जाए। जिससे मजदूर को सेवानिवृति के समय मिलने वाली पेंशन पूर्ण रूप में मिल सके। भारतीय मजदूर संघ के राज्य उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, जिला सचिव राजू भारद्वाज, खेमराज विक्की, एटक के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, इंटक के संयुक्त सचिव राजन गोयल, भूपेंद्र, कमलेश राणा आदि उपस्थित रहे।
  • सुख की सरकार  की विदाई की बज चुकी शहनाई

    4 जून को केंद्र के साथ प्रदेश में भी बनेगी भाजपा की सरकार

    नालागढ़/ सचिन बैंसल: पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि  प्रदेश की कांग्रेस सरकार अल्पमत में है। सुख की सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है। इसके लिए कांग्रेस स्वयं दोषी है। सता में आने के बाद सीएम ने सबसे अपने संबोधन में कहा था कि कांग्रेस ने 96 फीसदी हिंदू की हरा कर जीत हासिल की। लेकिन हिंदुओ ने उसे मात्र 15 माह में अपनी ताकत दिखा दी। अब भाजपा को बदनाम करने में सीएम लगे है। लेकिन सरकार बनने के बाद विधायकों को भी सीएम मिलने का समय नहीं देते थे और अब वक्त ऐसा आया कि विधायकों को चाय पीने के लिए बुलावे आ रहे है और विधायक जाना नहीं चाहते है। उन्होंने कहा कि सुख देने का दावा करने वाली सरकार ने किसी वर्ग को सुख नहीं दिया।

    सरकार के मंत्री पिता की प्रतिमा लगाने के रोते हुए त्यागपत्र देते है और डिप्टी सीएम  उन्हें मनाने के लिए जाते है। सरकार के पास बजट पास करने के लिए भी बहुमत नहीं था। इसके लिए पहले भाजपा के 15 सदस्यों को निलंबित कि या और उसके बाद बजट  पास किया। उन्होंने केएल ठाकुर को समर्थन करने की जनता से अपील की और कहा कि सोलन जिले में इस बार कमल नहीं खिला है और अब अगर यहां की जनता यहां पर कमल खिलाती है तो उसके लिए बड़ा सोचा जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजीव सहजल, सुखराम चौधरी, जिला अध्यक्ष रतन पाल, पूर्व विधायक परमजीत सिंह, विनोद चंदेल, समेत गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
  • नालागढ़ पहुँचने पर हुआ के एल ठाकुर का भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता

    स्वागत समारोह में नही नजर आया नालागढ़ भाजपा मंडल

    नालागढ़/सचिन बैंसल: भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार नालागढ़ पहुंचे विधायक केएल ठाकुर का स्वागत किया गया। खेड़ा गावं से पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप व शिमला संसदीय सीट के प्रभारी सुखराम चौधरी के नेतृत्व में गाडिय़ों से रोड़ शौ निकाला। जगह नालागढ़ पहुंचने पर लोगों से स्वागत किया। उसके बाद सोबन माजरा  में जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वहां पर उपस्थित लोगों को पहले भाजपा से आजाद लडऩे व वहां से वापस भाजपा में शामिल होने से सफर के बारे में केएल ठाकुर ने विस्तार से जानकारी दी। भाजपा के इस स्वागत कार्यक्रम में नालागढ़ भाजपा मंडल ने दूरी बनाए रखी। पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर समेत मंडल का कोई भी पदाधकिारी समारोह में नहीं पहुंचा। 

    लंबी छुट्टी के बाद की घर वापसी

    जनता के काम न होने पर पकड़ा का भाजपा का दामन
    जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि वह भाजपा के थे और भाजपा के ही रहेंगे। वह किसी कारण लंबी छुट्टी गए हुए थे। और छुट्टी समाप्त होने पर वापस भाजपा में आ गए। लेकिन वह कांग्रेस की जय कभी नहीं कहेंगे। उन्होंने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव यहां की जनता के कहने पर लड़ा था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने से यहां पर विकास कराने के लिए कांग्रेस को समर्थन दिया था लेकिन कांग्रेस में कोई काम नहीं हुआ तो उन्होंने घर वापसी करना ही ठीक समझा।  पहले भाजपा के समय में बीबीएनडीए को 50 करोड़ रुपये विकास कार्य को दिये जाते थे लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब मात्र दो लाख रुपये बीबीएनडीए को दिए गए। लोगों को रोजगार देनेके नाम पर ठगा। पांच लाख लोगों को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार ने नालागढ़ में मात्र 26 युवाओं को मल्टी टास्क वर्कर रखा गया। जबकि कांग्रेस के विधायकों को ज्यादा सीटें दी।
    सरकार को इसलिए भी समर्थन दिया कि उनके लोगों को ट्रांसफर व अन्य कार्य न रुकें। नौकरी छोड़ कर उसने इसी स्थान पर भाजपा को 2012 में ज्वाईन किया था और अब दोबारा इसी स्थान पर भाजपा में शामिल हुआ है। 

    जब मंत्री व विधायक के नही हुए काम तो आम जनता का क्या हाल- सुरेश कश्यप
    सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब पंद्रह माह के भीतर सरकार के विधायक व मंत्री विरोध करने लगा है। यह सरकार जिन घोषणा पत्र को लेकर चुनी गई थी वह डेढ साल बीत जाने केबाद भी लागू नहीं कर पाई। इनकी ही पार्टी के विधायकों ने भाजपा के सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश अध्यक्ष इसलिए चुनाव नहीं लडऩा चाहती है कि उसके विस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए है। जब विधायकों के काम नहीं हुए तो आम जनता के काम कहां होंगे। प्रदेश में आज जो हालत बनी हुई है उसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले जुन माह में केंद्र में जहां भाजपा की सरकारी रिपीट करेगी वहीं प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होगी। 

    मंच पर भावुक हो गए के एल ठाकुर
    पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जब जनता को संबोधन करने लगे तभी जय राम ठाकुर के बोल सुन के के एल ठाकुर भावुक हो  गए और आंखों में आंसू आ गए लेकिन जयराम ठाकुर के एल ठाकुर की बढाई करते नहीं थके। जैसे-तैसे के एल ठाकुर ने अपनी आंखें साफ की और गौर से जयराम ठाकुर की बातें सुनाने लगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस्तीफा देने के लिए शेर जैसा जिगरा चाहिए और वो शेर के एल ठाकुर है।
    जीत कर आये तो मिलेगा मंत्री पद
    पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बातो बातो में जनता से कहा कि अगर के एल ठाकुर भाजपा से जीत कर शिमला विधानसभा में पहुंचते हैं तो वह सिर्फ विधायक नहीं रहेंगे विधायक से बढ़कर होंगे अर्थात जयराम ठाकुर ने इशारे इशारे में जनता से कह दिया कि अगर जनता के एल ठाकुर को जीताकर शिमला विधानसभा में दोबारा भेजती है तो उनका मंत्री बनना तय है।
  • जालंधर : भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार आप सरकार पर बरसे सुशील रिंकू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से पहले आप पार्टी के इकलौते सांसद सुशील रिंकू ने दो दिन पहले भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार रिंकू ने आप सरकार पर खुलकर निशान सदा है। भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सुशील रिंकू ने पंजाब में नशा, केवल माफिया और गुंडागर्दी को लेकर सरकार को जमकर कोसा है।

    सुशील रिंकू ने कहा की बातें बहुत ज्यादा है लेकिन आउटपुट बहुत कम है। उन्होंने कहा कि आज गांव में जाकर लोग देखे कि वहां पर डेवलपमेंट नाम मात्र हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरेआम नशा बिक रहा है। सुशील रिंकू ने कहा कि नशे पर कोई लगाम नहीं लगी है। वहीं आए दिन क्राइम की वारदातें बढ़ रही है। उन्होंने कहा की हालत यह हो गया कि पंजाब में बढ़ रही फिरौतियों के मामलों को लेकर व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

    सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब में केवल माफिया आज भी उसी तरह से हावी होकर काम कर रहा हैं। सुशील रिंकू ने कहा कि क्या लोगों के घरों में लगी केबल को सरकार ने सस्ता किया है। उन्होंने कहा जो लोग पहले केबल का काम करते थे, वही आज काम कर रहे हैं।

  • पंजाबः चुनाव आयोग का एक्शन! कांग्रेस, आप सहित बीजेपी को 7 नोटिस जारी

    लुधियानाः जिला चुनाव अधिकारी साक्षी साहनी के निर्देश पर गुरूवार को लुधियाना में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर राजनीतिक दलों को 7 नोटिस जारी किए गए है। जाहां आम आदमी पार्टी को 3 नोटिस जारी किए गए, जबकि कांग्रेस व भाजपा को 2-2 नोटिस एआरओ द्वारा जारी किए गए।

    जानकारी के मुताबिक लुधियाना पूर्व के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडिश्नल कमिश्नर नगर निगम चेतन ने आम आदमी पार्टी को दो नोटिस जारी किए, जबकि कांग्रेस व भाजपा को एक-एक नोटिस जारी किया। बुंगर ने बताया कि विभिन्न उड़न दस्तों ने लुधियाना पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में उनकी पार्टियों से संबंधित अनाधिकृत बैनर/पोस्टर पाए हैं। 

    इसके अलावा, इन बैनर/पोस्टरों पर प्रिंटर का नाम भी नहीं लिखा था। उन्होंने कहा कि यह एमसीसी व भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। चेतन ने पार्टियों से कहा कि वे 24 घंटे की निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करें अन्यथा कार्रवाई की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
     
    पार्टियों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 127(1), (2 (ए) (बी) के तहत नोटिस दिए गए हैं। 
    इसी तरह, एआरओ उत्तर-सह-ईओ ग्लाडा अंकुर मोहिंद्रू ने भी एमसीसी के उल्लंघन के लिए आप, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भाजपा में से प्रत्येक को 3 नोटिस जारी किए। नोटिस पार्टियों के जिला अध्यक्षों को दिए गए हैं।

    इस बीच, जिला चुनाव अधिकारी साक्षी साहनी ने कहा कि प्रशासन लुधियाना में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला चुनाव अधिकारी और सभी एआरओ को चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

  • नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुई राजनैतिक हवाएं तेज

    अपने पांव पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली – राणा

    नालागढ़/ सचिन बैंसल: नालागढ़ में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के तहत सभी दलों में राजनीतिक  सरगर्मियां तेज हो गई है। मंगलवार को नालागढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने मंडला कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक लखविंद्र  के साथ बैठक की थी। जिसमें कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बैठक के बाद पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ विचार करके अगली रणनीति पर विचार करेंगे ऐसे में कांग्रेस के लिए एक प्रकार से मैदान साफ़ है।

    क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बाबा पिछले काफी समय से नालागढ़ में सक्रिय है। अपने कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। बेशक हिमाचल में कांग्रेस सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने उनके मुकाबले विधायक के एल ठाकुर को प्राथमिकता दी तथा उनके कहने से अधिकांश कार्य किए गए यहां तक की नालागढ़ में नगर परिषद में भी पार्षदों की नियुक्तियां भी उन्हीं के कहने से की।

    लेकिन बदले घटनाक्रम में अब सुखविंदर सुक्खू के पास बाबा हरदेव सिंह को अपनाने के अतिरिक्त और कोई चारा नहीं है तथा यह निश्चित माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के टिकट के एकमात्र दावेदार बाबा हरदीप होंगे। बाबा हरदीप के पक्ष में एक बात यह भी जाती है कि वर्तमान परिस्थितियों में हो सकता है राणा लखविंदर सिंह चुनाव न लड़े।

    लेकिन उनके समर्थक गुप्त रूप से बाबा हरदीप सिंह को समर्थन दे सकते हैं जिससे उनके लिए विजय का रास्ता साफ हो सकता है। दूसरी और केएल ठाकुर के लिए भी स्थितियां अच्छी नहीं क्योंकि लोगों में अभी से सुगबुगाहट है कि उन्होंने त्यागपत्र देकर इलाके के लोगों से अच्छा नहीं किया है। क्योंकि उनके कहने से सुक्खू से अनेक विकास कार्य करवाए थे, अब त्याग पत्र देकर अपने पांव पर स्वयं कुल्हाड़ी मार ली है।

  • नालागढ़ में सद्भावना गोष्ठी का हुआ आयोजन।

    हिंदू समाज को तोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र चल रहा है – राकेश गुप्ता।

    नालागढ़/सचिन बैंसल: भारत में पहले न कोई जाति पाती का भेदभाव था न ही कोई कुरीतियां थी, यह सब विदेशी शासकों और आक्रांताओं की देन है, यह बात नालागढ़ में सद्भावना गोष्ठी को संबोधित करते हुए धर्म जागरण के उत्तर क्षेत्र प्रमुख राकेश गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि भारत में पहले जाति कर्म प्रधान थी न कि जन्मप्रधान। जो व्यक्ति जो व्यवसाय कर रहा है उसकी वही जाति मानी जाती थी। यदि कोई और दूसरा व्यवसाय अपना लेता तो उसकी जाति कर्म के अनुसार फिर से निर्धारित होती थी।

    इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि हमारे देश में अनेक राजा हुए हैं जो अनेक प्रकार की जातियों से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि 1927 में जब साइमन कमीशन भारत आया तो उसने अपने रिपोर्ट में भारत में जाति प्रथा को जन्म से जोड़ा और जाति प्रमाण पत्र की प्रथा शुरू की। उन्होंने कहा कि भारत में नारी का दर्जा सदैव उच्च रहा है। इसलिए बालक का नाम माता के नाम से जाना जाता था न कि पिता के नाम से जैसे कृष्ण को देवकीनंदन या यशोदा नंदन के नाम से और अंजनी पुत्र हनुमान को आंजनेय, तथा  कर्ण को राधेय के नाम से जाना जाता था।

    जबकि पश्चिमी देशों में नारी को केवल भोग की वस्तु माना जाता था। अंग्रेजों द्वारा सती प्रथा के विषय में मिथ्या प्रचार किया गया जबकि वास्तव में दक्ष प्रजापति की पुत्री सती के अतिरिक्त कोई सती नहीं। यह केवल हिंदू समाज को बदनाम करने के लिए प्रचार किया गया। भारत में जो पर्दा प्रथा आई वह भी आक्रांताओं के कारण आई। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में जाति-पाति तथा अन्य कृतियों का प्रचार केवल भारत को तोड़ने के लिए किया जा रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है।

    उन्होंने कहा कि हमें इससे बचने की आवश्यकता है। उन्होंने अन्य धर्म के विषय में कहा कि भेदभाव तो इस्लाम और ईसाई धर्म में भी है लेकिन प्रचार केवल हिंदू धर्म के विषय में किया जाता है। हमे इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। तभी हमारा धर्म और संस्कृति बचेगी। गोष्ठी में हिमाचल के धर्म जागरण समन्वय प्रमुख अजय, स्वामी शिवानंद सरस्वती, जिला संघचालक महेश कुमार, जिला धर्म जागरण प्रमुख परविंद्र, श्रवण कुमार्, राकेश कुमार, रूप लाल, रमेश ठाकुर, सुषमा शर्मा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

  • भाजपा से टिकट लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र गगरेट पहुंचे चैतन्य शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा से टिकट लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र गगरेट पहुंचे चैतन्य शर्मा का स्वागत हुआ। अपने सम्बोधन में पूर्व कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा ने अपने पिता पर एफआईआर को कांग्रेस का द्वेष बताया । बोले सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में देरी से निर्णय की तारीख के चलते चुनावी रणभूमि में जाने का किया दावा। हिमाचल के बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद लोकसभा चुनावो के साथ-साथ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा ने सभी 6 सीटों पर बागी कांग्रेसी पूर्व विधायको को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी कड़ी में गगरेट विधानसभा से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए चैतन्य शर्मा को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।टिकट मिलने के बाद चैतन्य शर्मा का हिमाचल पहुंचने पर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।

    इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व कांग्रेस विधायक और भाजपा उम्मीदवार चैतन्य शर्मा ने अपने पिता पर एफआईआर को कांग्रेस का राजनीतिक द्वेष बताया। उन्होंने इसे सुकुखू सरकार का षड्यंत्र बताते हुए ऐसे ही षड्यंत्र सभी 6 बागी कांग्रेसी विधायकों के परिजनों के विरुद्ध किए जाने का आरोप लगाया। चैतन्य शर्मा ने सभी बागी विधायकों के व्यापारिक कार्यों को भी प्रभावित कर हानि पहुंचाए जाने का आरोप भी लगाया । इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, विधायक सुधीर चौधरी, विधायक सुखराम व अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।