Blog

  • पंजाब : 3 वाहनों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    नंगल : श्री आनंदपुर साहिब फ्लाईओवर के पास उस वक्त हादसा हो गया, जब 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा फ्लाईओवर पास हुआ जहां एक तेज रफ्तार टिप्पर ने महिंद्रा पिकअप को टक्कर मारी। जिस कारण महिंद्रा पिअकप की बस के साथ टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार महिंद्रा पिकअप में बैठे एक यात्री के सिर में चोट लग गई। जिसका इलाज किया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नंगल थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और टिपर के कागजात भी खंगाले जाएंगे। यदि कोई लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस सड़क पर वाहन की गति कम रखें और वह जल्द ही सड़क पर स्पीड बोर्ड लगाएंगे।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में 2 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

    तरनतारनः अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को साइड मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक लोगों की पहचान 19 वर्षीय हरप्रीत सिंह निवासी गांव वड़िंग, महिला सुरिंदर कौर निवासी बूह निवासी के तौर पर हुई है। मरने वाली महिला सुरिंदर कौर ने मोटरसाइकिल सवार युवक हरप्रीत सिंह से लिफ्ट ली थी।

    लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला दवाई लेने के लिए जा रही थी और हरप्रीत सिंह अमृतसर में माथा टेकने के लिए घर से निकला था। बता दें कि हरप्रीत सिंह अमृतसर के एक गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी के पद पर तैनात था और अमृतसर में माथा टेकने के लिए घर से निकले था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • कार्यक्रम में भाषण के दौरान पीएम के सामने लगे खालिस्‍तान सम‍र्थक नारे

    ओटावा: भारत-कनाडा के संंबंधों में बीते दिनों पहले बढ़े तनाव के बाद एक बार फिर वहां से निराश करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें पीएम जस्टिन ट्रूडो के सामने खालिस्‍तान समर्थक नारे लगे। इसका एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके सामने भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं और वे मु‍स्‍कुरा रहे हैं। हालांकि, एनकाउंटर न्यूज उस वायरल वीडियाे की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल, जैसे ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जब टोरंटो में सिख समुदाय को संबोधित करने के लिए आगे बढ़े तो भीड़ में से खालिस्तान के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। इस दौरान ट्रूडो ने देश में सिख समुदाय को आश्वासन देते हुए कहा है कि सरकार हर कीमत पर उनके अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमेशा मौजूद है।

    उन्होंने कहा कि विविधता कनाडा की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक है और देश मतभेदों के बावजूद नहीं, बल्कि उन मतभेदों के कारण मजबूत है। ट्रूडो ने रविवार को टोरंटो में खालसा दिवस समारोह के दौरान कहा, कनाडा की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक इसकी विविधता है। हम अपने मतभेदों के बावजूद नहीं, बल्कि अपने मतभेदों के कारण मजबूत हैं; लेकिन जब हम इन मतभेदों को देखते हैं, तो हमें याद रखना होगा और इस तरह के दिनों में ही नहीं हर दिन याद दिलाना होगा सिखों के मूल्य कनाडा के मूल्य हैं। उन्होंने कहा, इस देश भर में सिख विरासत के लगभग 800,000 कनाडाई लोगों के लिए हम आपके अधिकारों और आपकी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे और हम हमेशा नफरत और भेदभाव के खिलाफ आपके समुदाय की रक्षा करेंगे। कनाडाई पीएम ने यह भी कहा कि देश सामुदायिक केंद्रों और गुरुद्वारों सहित पूजा स्थलों पर अधिक सुरक्षा जोड़कर सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के कार्यक्रमों को बढ़ा रहा है।

    ट्रूडो ने अपने खालसा दिवस संबोधन में सिख समुदाय को आश्वासन दिया, स्वतंत्र रूप से और बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन करने का आपका अधिकार बिल्कुल यही है। अधिकारों और स्वतंत्रता के कनाडाई चार्टर में गारंटीकृत एक मौलिक अधिकार है जिसके लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे और आपकी रक्षा करेंगे। हालाँकि, जब ट्रूडो बोल रहे थे तो बैकग्राउंड में खालिस्तान समर्थक कई नारे भी सुनाई दे रहे थे। ट्रूडो ने अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा, मुझे पता है कि आप में से कई लोगों के पास ऐसे प्रियजन हैं जिन्हें आप अक्सर देखना चाहते हैं, यही कारण है कि हमारी सरकार ने हमारे देशों के बीच अधिक उड़ानें और अधिक मार्ग जोड़ने के लिए भारत के साथ एक नए समझौते पर बातचीत की है और हम अमृतसर सहित और भी अधिक उड़ानें जोड़ने के लिए अपने समकक्षों के साथ काम करना जारी रखेंगे।

    शहर के सबसे बड़े वार्षिक समारोहों में से एक के लिए रविवार को हजारों लोग टोरंटो शहर में उमड़ पड़े।ओंटारियो सिख और गुरुद्वारा काउंसिल (ओएसजीसी) का कहना है कि वैसाखी, जिसे खालसा दिवस भी कहा जाता है, 1699 में सिख समुदाय की स्थापना के साथ-साथ सिख नव वर्ष की याद दिलाता है। मूह कई वर्षों से लेक शोर बुलेवार्ड के नीचे एक वार्षिक परेड का आयोजन करता रहा है। सीबीसी न्यूज के अनुसार, परिषद का दावा है कि यह देश की तीसरी सबसे बड़ी परेड है और इसमें नियमित रूप से हजारों दर्शक आते हैं। ट्रूडो की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

  • PM Modi पर 6 साल की चुनाव लड़ने के बैन वाली याचिका पर कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 6 साल के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी है। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि हम चुनाव आयोग को आदेश नहीं दे सकते हैं। बैन लगाने का फैसला चुनाव आयोग का होता है। हम उनके काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकते। बता दें कि पेशे से वकील आनंद एस जोंधले ने पीएम मोदी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने चुनाव आयोग से भी पीएम मोदी की शिकायत की थी। ‘रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट’ यानी जन प्रतिनिधत्व अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री पर छह साल तक चुनाव लड़ने से रोक लगाने की मांग की थी।

    आनंद ने अपनी याचिका में कहा था कि पीएम मोदी ने 6 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पीलभीत में एक चुनावी रैली के दौरान हिंदू देवताओं और सिख गुरुओं का जिक्र किया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता ने पीएम मोदी पर  उत्तर प्रदेश में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। एडवोकेट आनंद एस जोंधले द्वारा दायर याचिका में प्रधानमंत्री को छह साल की अवधि के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी। मुसलमान सबसे ज्यादा करता है कंडोम का इस्तेमालः असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही ये बात?, कहा- मुसलमान सबसे ज्यादा बच्चे भी पैदा करता है, जानिए पूरा मामला

    पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा था

    दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक चुनावी रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा कर भगवान राम का अपमान किया। उन्होंने कांग्रेस पर उसके घोषणापत्र को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि ऐसा लगता है कि यह उनका नहीं बल्कि मुस्लिम लीग का घोषणापत्र है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सिखों के साथ मजबूती से खड़ी है। पीएम ने लंगर की वस्तुओं पर जीएसटी माफ करने और करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने के बीजेपी सरकार के फैसले को लेकर भी बात की थी।

  • देशभर में एक साथ कई हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली: जयपुर, नागपुर, गोवा समेत देश के कई हवाईअड्डों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये ईमेल सोमवार को रिसीव हुए। नागपुर एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक धमकी भरा ईमेल सोमवार सुबह 10 बजे के करीब मिला। यह ईमेल एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रुई की मेल आईडी पर रिसीव हुआ। इस बारे में एयरपोर्ट के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया। एयरपोर्ट एडनमिनिस्ट्रेशन ने धमकी भरे ईमेल की शिकायत नागपुर के सोनेगांव पुलिस स्टेशन में की है। एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    पुलिस को संदेह है कि यह एक फर्जी ईमेल है और अधिकारियों ने कहा कि ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस को संदेह है कि ये फर्जी ईमेल हैं और दहशत पैदा करने के इरादे से भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। 2 दिन पहले भी कोलकाता समेत देश के कई हवाई अड्डों को इसी तरह के ईमेल प्राप्त हुए थे, जो बाद में फर्जी निकले।

  • पंजाबः कैंटर चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौ+त, ड्राइवर फरार

    मोगाः जिले के कस्बा बाघा पुराना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गंगा रिजॉर्ट के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अवतार सिंह निवासी गांव राजियाना के रुप में हुई है। घटना का सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुचे जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि गांव राजियाणा में रहने वाले अवतार सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने शिकायत दी है कि उनके पति अवतार सिंह जो पैदल घर की ओर आ रहे थे, गंगा रिजॉर्ट के पास उन्हें एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर चालक कैंटर लेकर मौके से भाग गया। वहीं घायल हालत में अवतार सिंह को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, कुलदीप कौर की ओर से अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ बाघा पुराना थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः 1 जून से पहले ये लोग कर सकते है वोटिंग

    मोहालीः पंजाब में इस बार हर वोटर अपनी वोट के हक का इस्तेमाल करें, इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। राज्य में 1 जून वोटिंग होगी। वहीं वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने तय किया है कि पंजाब के 85 साल से ऊपर के 2.75 लाख और डेढ़ लाख दिव्यांग वोटरों से इससे पहले ही पोस्टल बैलेट पेपर जरिए मतदान करवाया जाएगा। इसके साथ ही आयोग ने 25, 26, 27 और 28 मई की तारीख तय की है। इससे पहले चुनाव आयोग उक्त सभी मतदाताओं से सहमति पत्र भरवा रहा है। इसके लिए बी.एल.ओ. घर-घर जाकर दिव्यांगों और 85 साल के ऊपर के बुजुर्ग वोटरों से संपर्क कर रहे है कि वह कैसे वोट डालना चाहते है।

    चुनाव आयोग पोस्टल बैलट पेपर के लिए बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों से फार्म 12 भरवाकर उनका कंसैट ले रहा है। इस फॉर्म को कोई भी व्यक्ति घर बैठे भी डाउनलोड कर सकता है और वह स्वयं या उसके परिवार का कोई भी सदस्य इस फॉर्म को नजदीकी चुनाव आयोग कार्यालय में जमा कर सकता है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 85 साल से अधिक उम्र के दिव्यांग या बुजुर्ग मतदाता जब पोस्टल बैलेट से वोट डालेंगे तो टीम घर पहुंचेगी। टीम में एक बी. एल ओ., 2 चुनाव कर्मी और राजनीतिक दलों के एजेंट मौजूद रहेंगे ताकि पक्षपात का आरोप न लगे।

  • यहां बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसमें होंगे 400 टर्मिनल गेट और 5 रनवे

    नई दिल्ली: अभी दुबई एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे बिजी हवाई अड्डे के तौर पर जाना जाता है। इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल हर साल करोड़ों लोग करते हैं। अब दुबई में जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार होने वाला है। इस एयरपोर्ट का नाम अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। इस नए एयरपोर्ट को दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने बीते रविवार को मंजूरी दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

    इसमें 400 एयरक्राफ्ट गेट होंगे। इस एयरपोर्ट की क्षमता सालाना करीब 26 करोड़ यात्रियों की होगी। यह एयरपोर्ट नया ग्लोबल सेंटर बनेगा। दुबई के शासक ने आगे कहा कि यह एयरपोर्ट, वर्तमान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आकार से 5 गुना बड़ा होगा। वहीं आने वाले सालों में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशन को इसमें ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस एयरपोर्ट को बनाने में अरबों रुपये खर्च होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के इस सबसे बड़े एयरपोर्ट को बनाने में करीब 35 अरब डॉलर यानी करीब 2.9 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये रकम इतनी ज्यादा है कि इसमें करीब दो दर्जन बुर्ज खलीफा बनकर तैयार हो सकते हैं।

    दरअसल बुर्ज खलीफा की लागत 12,500 करोड़ बताई जाती है। दुबई में पहली बार नई विमानन तकनीकें भी देखने को मिलेंगी। दुबई साउथ में हवाई अड्डे के चारों ओर एक पूरा शहर बसाया जाएगा। यह एयरपोर्ट कई मामलों में बेहद खास होगा। अल मकतूम इंटरनेशलन एयरपोर्ट अभी के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आकार का 5 गुना होगा। इस एयरपोर्ट पर 5 रनवे होंगे। इसमें 400 एयरक्राफ्ट गेट होंगे। एयरपोर्ट रसद और एविएशन सेक्टर्स में दुनिया की अग्रणी कंपनियों की मेजबानी करेगा। यह 26 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला दुनिया का पहला एयरपोर्ट होगा। इस परियोजना से दस लाख लोगों के हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम पूरा होगा। यह विश्व स्तर पर विमानन केंद्र के रूप में दुबई की स्थिति को और मजबूत करेगा।

  • बारिश का कहर : 4 मकान ढहे, मासूम की मौ’त, 2 घायल

    संगरूर : धुरी में भारी बारिश के कारण 4 घर ढह गए। इस हादसे में एक मासूम की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। धूरी में लुधियाना-धूरी रेलवे ट्रैक के पास वार्ड नंबर 20 में चार गरीब परिवारों के घर गिरने से हादसा हो गया। बारिश के कारण दीवारों में भी दरारें आ गईं।

    आसपास रहने वाले रंजीत सिंह ने बताया कि पहले तो दीवारों में दरारें आईं और फिर दूसरी वजह ट्रेन बताई गई। जिन घरों की दीवारें गिरीं, वे रेलवे ट्रैक के किनारे हैं, जहां रोजाना ट्रेनें आती-जाती रहती हैं, जिसके कारण ट्रेन के धक्के से दीवारों में दरारें आ गईं । बारिश के कारण 4 घरों की दीवारें गिर गईं। हादसे में बच्चे की मौत हो गई और 2 अन्य लोग भी घायल हो गए

    रंजीत सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले लोग बेहद गरीब परिवार से हैं। आसपास और भी कई घर हैं जिनकी दीवारों में दरारें आ गई हैं। सरकार और प्रशासन को उनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए और हादसे में घायल और मृतकों के परिवारों को भी आर्थिक मुआवजा देना चाहिए।

  • पंजाबः कोर्ट कॉप्लेक्स में बनी पार्किंग में खड़ी कार को लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोर्ट कॉप्लेक्स में बनी पार्किंग में खड़ी कार में आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान पार्किंग के कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि हादसे के दौरान कुछ लोग आग पर काबू पाने में मदद करने की जगह वीडियो बनाते हुए नजर आए। घटना के कुछ देर बार आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में गाड़ी काफी मात्रा में जलकर राख हो चुकी थी। वहीं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि हादसे में कार का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

    वहीं इस मामले को लेकर वकील नरिंदर सिंह ने बताया कि कोर्ट कॉप्लैक्स में पार्किंग को लेकर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सुबह उन्हें पतों के पास पार्किंग की स्पेस दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने वहां पर कार पार्क कर दी। नरिंदर ने कहा कि कार में आग लगने के बाद अब उन्होंने मौके पर देखा कि कार के नीचे पत्ते पड़े हुए थे, जिसको आग लगी हुई थी। नरिंदर ने कहा कि धीरे-धीरे आग ने कार को चपेट में ले लिया। नरिंदर ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नायबकोर्ट सरबजीत की जरिए 2.30 से 3 बजे के आसपास मिली। नरिंदर ने बताया कि जब वह घटना स्थल पर पहुंचा तो कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। इस घटना में उनकी एसेंट गाड़ी का इंजन जलकर राख हो गया। नरिंदर ने बताया कि गाड़ी की थर्ड पार्टी इंशोयरेंस की हुई थी। हालांकि इस घटना में कार में पड़ी फाइलों को कर्मियों ने निकाल लिया गया था।