Blog

  • Miracle! गर्भ में मरने वाला था बच्‍चा, अचानक Japan से आया Blood

    Miracle! गर्भ में मरने वाला था बच्‍चा, अचानक Japan से आया Blood

    महिला के 7 बच्‍चे पहले ही गर्भ में ही मर चुके थे, 8वीं बार हुई pregnant

    नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (AIIMS) नई दिल्‍ली में हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां डॉक्‍टर्स एक गर्भवती महिला के लिए भगवान बनकर सामने हैं। जहां महिला का 8वां बच्‍चा भी मौत के मुंह में समाने जा रहा था। फिर ऐसा चमत्‍कार हुआ जो आपको आश्‍चर्यचकित  कर देगा। 

    महिला हरियाणा के एक गांव की रहने वाली है। महिला जब एम्‍स में आई तो उसके 7 बच्‍चे गर्भ में ही मर चुके थे, आसपास के दर्जनों डॉक्‍टर उसे कह चुके थे कि वह मां नहीं बन पाएगी, हालांकि पांच साल की शादी में उसने एक बार फिर गर्भवती होने का फैसला किया। इस बार वह आठवीं बार मां बनने जा रही थी, लेकिन उसके साथ फिर वही होने वाला था कि उसके शरीर में बनी एंटीबॉडीज उसके बच्‍चे को पेट के अंदर-अंदर ही खत्‍म कर रही थीं।

    एम्‍स के गायनेकोलॉजी एंड ओबीएस विभाग की एचओडी डॉ. नीना मल्‍होत्रा के मुताबिक हिस्‍ट्री देखने के बाद महिला की सभी जांचें की गईं, हालांकि इस ब्‍लड ग्रुप को ही डायग्‍नोस करना काफी क्रिटिकल था, लेकिन एम्‍स के हेमेटोलॉजी विभाग ने सिर्फ ब्‍लड ही नहीं बल्कि जीन की भी जांच की, जिसमें पता चला कि महिला का आर-एच नेगेटिव ब्‍लड ग्रुप था, जो बच्‍चे को नहीं चढ़ पा रहा था। साथ ही इस महिला में एंटीबॉडीज थीं जो इस बच्‍चे को भी खत्‍म कर देंगी, ऐसे में इस बच्‍चे को बचाने का एक ही तरीका था कि मां के पेट के अंदर ही बच्‍चे को ये ब्‍लड चढ़ाया जाए। 

    डॉ. नीना कहती हैं कि आरएच नेगेटिव ब्‍लड ग्रुप रेयर ऑफ द रेयरेस्‍ट है और एक लाख लोगों में किसी एक का ही होता है। ऐसे में बच्‍चे को बचाने के लिए भारत के सभी बड़े अस्‍पतालों और ब्‍लड बैंकों में इस ब्‍लड का पता लगाया तो कहीं भी यह ब्‍लड नहीं मिला। हालांकि अंतर्राष्‍ट्रीय दुर्लभ ब्‍लड पैनल में एक भारतीय व्‍यक्ति इस ब्‍लड ब्‍लड ग्रुप का मिला, लेकिन उसने खून देने से मना कर दिया। इसके बाद इस रेयर ब्‍लड की मांग इंटरनेशनल ब्‍लड रजिस्‍ट्री के सामने की गई, जिसमें जापान की रेड क्रॉस सोसायटी ने इस खून के उपलब्‍ध होने की बात कही।

    उसके बाद जापान से इस ब्‍लड की 4 यूनिट तत्‍काल भारत भेजी गईं। 48 घंटे में यह ब्‍लड भारत के एम्‍स पहुंच गया और महिला के पेट के अंदर पल रहे बच्‍चे को चढ़ाया गया। इसके बाद महिला की डिलिवरी हुई और स्‍वस्‍थ बच्‍ची पैदा हुई।

  • IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 गंभीर घायल

    IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 गंभीर घायल

    छ्त्तीसगढ़ : नारायणपुर जिले में IED की चपेट में आने से ITBP के 2 जवान जख्मी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार  उनकी स्थिति खतरे से बाहर है, जिनका नारायणपुर में ही इलाज चल रहा है। पूरा मामला जिले के कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ITBP के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे, इसी बीच 2 जवानों का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर आ गया और धमाका हो गया।

    बताया जा रहा है कि ITPB की 53वीं बटालियन के जवान नक्सल प्रभावित इलाके कुतुल और मोहंदी के बीच जंगलों में एरिया डोमिनेशन में निकले थे। ये नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाके हैं। यहां कुतुल गांव के पास नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी। आज सुबह करीब 6:30 बजे जवान इस इलाके में घुसे। 

    उसी दौरान AC धर्मेंद्र और कांस्टेबल नारद कुमार का पैर नक्सलियों की लगाई IED पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। दोनों जवानों जख्मी हो गए हैं। साथी जवानों ने इन्हें मौके से निकाला, जिन्हें नारायणपुर के अस्पताल लाया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

  • Jalandhar: नहर में HP Gas एजेंसी का सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो

    Jalandhar: नहर में HP Gas एजेंसी का सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर: आदमपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर में सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक को कुछ चोटें भी आई है। दरअसल, आदमपुर के नजदीक खुर्दपुर में देर रात नहर के पुल पर गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक नहर में गिर गया, जिससे ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान गनीमत रही कि आदमपुर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार होशियारपुर से नसराले डिपो एच.पी. गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक नंबर (पीबी13-बीएस-7258) जोकि नसराले से जालंधर जा रहा था तभी आदमपुर के पास ट्रक चालक ने ट्रक से अपना संतुलन खो दिया और ट्रक सीधे नहर में जा गिरा। 

    इस ट्रक में गैस से भरे 342 सिलेंडर थे ट्रक के नहर में गिरने से ट्रक का ड्राइवर सुक्खा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्रक से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं HP Gas एजेंसी के ट्रक को आज सुबह नहर से बाहर निकलने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सिलेंडर से भरा ट्रक नहर में गिर गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • Jalandhar : Train की चपेट आने से व्यक्ति की मौ’त

    जालंधर,ENS : मकसूदा के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मृतक का मुंह बुरी तरह से दब चुका था, जिससे उसकी पहचान होने में भी दिक्कत हो रही थी। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

     घटना की सूचनी मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी जालंधर के उप चौकी सूरानुस्सी के इंचार्ज नरेंद्र पाल बग्गा ने बताया कि जालंधर-अमृतसर रेलवे पर ये हादसा हुआ है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी फोटो और कपड़े भी दिखाए। लेकिन कोई भी उनकी पहचान नहीं कर सका जिसके बाद शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया।

     मृतक की जेब से पुलिस को किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला है। पुलिस ने उसकी फोटो और कपड़ों की फोटो पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दी है। वहीं सिटी पुलिस के सभी थानों में भी फोटो भेजा गया। जिससे उसकी पहचान हो सके। अगर 72 घंटे तक मृतक पहचान नहीं होती तो पुलिस पोस्टमॉर्टम करवा कर संस्कार करवाएगी। तब तक शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पड़ा रहेगा।

  • NEET परीक्षा मामला : बिहार में 19 लोग गिरफ्तार, 4 लोगों के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी बरामद

    NEET परीक्षा मामला : बिहार में 19 लोग गिरफ्तार, 4 लोगों के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी बरामद

    बिहार: NEET परीक्षा में धांधली, भ्रष्टाचार या पेपर लीक मामले में पुलिस ने बिहार में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला कि संगठित गिरोह परीक्षा केंद्र के बाहर गाड़ी नंबर JH01BW-0019 से घूम रहा है। जिसके बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। पटेल भवन की ओर से आ रही इस नंबर की गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। ड्राइवर ने भागने की कोशिश भी की। इस गाड़ी में ड्राइवर समेत 3 लोग थे। इनके पास से नीट परीक्षा से संबंधित 4 लोगों के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी बरामद की गई। 

    सख्ती से पूछताछ के बाद इन लोगों ने बताया कि अलग-अलग सेंटर्स पर भी कुछ लोग परीक्षा दे रहे हैं। हम लोगों ने सेंटर से रॉकी, नीतीश, अमित आनंद, संजीव सिंह के जरिए सेटिंग कराई थी। ये FIR पटना के शास्त्री नगर थाने के थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने खुद दर्ज कराई थी। ये उन्होंने खुद लिखी थी। 

    पुलिस ने अपने बयान में बताया था कि सूचना मिलने पर बेली रोड पर पटेल भवन की तरफ से एक सफेद रंग की डस्टर गाड़ी आती दिखी। उसमें ड्राइवर समेत तीन लोग थे। सभी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी में सिकंदर यादवेन्द्र उम्र- 56 वर्ष, अखिलेश कुमार उम्र करीब 43 वर्ष और विटू कुमार 38 मौजूद थे। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि हमने नीट परीक्षा में सेटिंग की है। पटना के अलग-अलग सेंटर्स पर हमारे कुछ छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इसके लिए सेटर संचालक संजीव सिंह, शंकी, नीतीश और अमित भानंद ने सेटिंग कराई है। हमारे कुछ कैंडिडेट्स को वो लोग नीट की परीक्षा के प्रश्नों के उत्तर रटवाने के लिए ले लिए खेमनीचक ले गए हैं।

    बता दें कि बिहार के साथ पूरे देशभर में 5 मई को NEET की परीक्षा ली गई। इसमें पूरे देश से करीब 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट शामिल हुए। बिहार में NEET की परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 19 लोग गिरफ्तार हुए। पटना पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 4 मेडिकल स्टूडेंट थे। वहीं, पूर्णिया से भी 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई। सभी मेडिकल स्टूडेंट थे। इसके साथ ही गोपालगंज पुलिस ने भी एक छात्र को गिरफ्तार किया था।

  • Jalandhar: पूर्व सीएम Channi के बाद CM Mann ने लिया घर, गरमाई सियासत

    Jalandhar: पूर्व सीएम Channi के बाद CM Mann ने लिया घर, गरमाई सियासत

    जालंधर,ENS : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पश्चिमी क्षेत्र की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने से पहले अपना एक घर जालंधर कैंट एरिया में लिया है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 3 से 4 दिन पहले जालंधर कैंट में घर लेने की बात कही थी।सूत्रों मुताबिक पता चला है कि जालंधर कैंट के दीप नगर में भगवंत ने उपचुनाव के चलते अपना एक घर ले लिया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने घर किराए पर लिया है या उन्होंने खुद खरीद है इस बात की अभी पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है।

    बताया जा रहा हैकि इस घर में उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उनके साथ रहेंगी। सीएम मान जल्द ही दीप नगर में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फैसला कल चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद लिया गया है। बता दें कि यह उनका नया ठिकाना सिर्फ उपचुनाव तक एक महीने के लिए नहीं बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान हफ्ते में तीन दिन इसी घर में मौजूद रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे दोआबा और मांझा इलाके के नेताओं और लोगों के साथ वह नजदीकी संपर्क में रहेंगे।

    वही जालंधर की पश्चिमी क्षेत्र की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने के कारण वहां कोड आफ कंडक्ट लगा हुआ है जिस कारण उन्होंने जालंधर कैंट के दीप नगर एरिया में घर लिया है। आपको बता दे लोकसभा चुनाव होने से पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने भी जालंधर में अपना एक घर किराए पर लिया था और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपचुनाव से पहले अपने लिए घर ले लिया है।

    फोन पर जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता और जालंधर कैंट हल्के की आप इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा ने इस बात की पुष्टि की है जालंधर कैंट के दीपनगर में घर लिया गया है। लेकिन उन्होंने आगे कुछ भी बताने से मना कर दिया है और कहा है कि जब पंजाब के सीएम यहां आएंगे तो आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

  • Oppo ने launch किया धमाकेदार फोन, मिल रहे गजब के फिर्चस, बस इतनी है कीमत

    Oppo ने launch किया धमाकेदार फोन, मिल रहे गजब के फिर्चस, बस इतनी है कीमत

    नई दिल्ली: Oppo ने अपना नया भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने अपने युज़र्स को कई धमाकेदार फीर्चस दिए गए हैं। इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन में 64MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। 

    Oppo F27 Pro+ 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे ओप्पो ऑनलाइन स्टोर, अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस हैंडसेट को डस्क पिंक और मिडनाइट नेवी कलर ऑप्शन में उतारा गया है.

    इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 950nits तक पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (2,412 x 1,080 पिक्सल) 3D कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही डिस्प्ले में कॉर्निंग ग्लोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया हैइस फोन को काफी ड्यूरेबल भी माना जा सकता है। क्योंकि, इसमें MIL-STD 810H बिल्ड और स्विस SGS प्रीमियम परफॉर्मेंस 5 स्टार्स ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. ये फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP69, IP68 और IP66 रेटेड है।

    फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मौजूद है. Oppo F27 Pro+ 5G की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 67W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

  • Punjab: कांग्रेस नेता व पूर्व Deputy CM Sukhjinder Randhawa ने दिया इस्तीफा

    Punjab: कांग्रेस नेता व पूर्व Deputy CM Sukhjinder Randhawa ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में उन्होंने गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। जिसके बाद अब वह पंजाब के गुरदासपुर हलके से सांसद चुने गए हैं। स्पीकर कुलतार सिंह संधवा एक दो दिन में उनका इस्तीफा स्वीकार कर सकते हैं। इससे पहले जालंधर पश्चिमी के विधायक शीतल अंगुराल ने भी इस्तीफा दिया हुआ जिस पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है।

    डेरा बाबा नानक के अलावा गिदड़बाहा से कांग्रेस के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चब्बेवाल के विधायक डॉ राजकुमार चब्बेवाल और बरनाला के विधायक मीत हेयर के क्रमश: लुधियाना, होशियारपुर और संगरूर से चुनाव जीतने के चलते ये सीटें भी जल्द खाली हो जाएंगी। यानी इन चारों सीटों पर एक साथ उपचुनाव होंगे।

  • भैंसे ने 4 लोगों को गंभीर रूप से किया घायल, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    भैंसे ने 4 लोगों को गंभीर रूप से किया घायल, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    भिवंडी : हांडी कंपाउंड में एक भैंसे के बेकाबू होने का मामला सामने आया है। भैंसे ने 4 लोगों को बुरी तरह से ज़ख्मी कर दिया। घटना 12 जून शाम 4.30 की करीब की है। जब टीपू सुल्तान चौक के पास एक बेकाबू होकर भैंसे ने 4 लोगों को गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया। जिसमें 3 पुरुष और एक महिला बुरी तरह ज़ख्मी हो गई है।

     इस हमले में एक व्यक्ति के पेट में भैंसे का सिंग लगने से बुरी तरह ज़ख्मी हो गया है। जिसे इलाज को लिए साइन अस्पताल भेजा गया है। वही 2 घायलों को ICU में भर्ती कराया गया है।वही एक घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबशेरा शकील अंसारी ने भैंसे मालिक के खिलाफ भोई वाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने भैंसे के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • Punjab: लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों के दिशा-निर्देशों और लूटपाट व शरारती अनंसरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना सदर की पुलिस लूटपाट मामले में 3 युवकों गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पीड़ित ने दर्ज करवाए मामले में बताया था कि 22-05-2024 को दोपहर करीब 2:45 बजे वह अपनी एक्टिवा संख्या पीबी02-डीएल-3786 पर काम से घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह घर के पास पहुंचा तो उसके पीछे एक्टिवा पर सवार दो युवक आए और उन्होंने अपनी एक्टिवा उसके आगे लगा दी। इस दौरान एक्टिवा पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल निकाल कर उस पर तान दी और उसके गले में से सोने की चेन और हाथों से अंगूठी सहित 7 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए।

    पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके उनकी टीम ने गहनता से इसकी जांच करनी शुरू कर दी। इस दौरान उनकी टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करके 2 तोले के करीब सोना, डमी पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान पता चला है कि उनके खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस एक्टिवा पर ये चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे, उसे भी इन्होंने कंबो थाने के अंतगर्त आते इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत को पूरा करने के लिए डकैती और चोरियां करते थे।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन्होंने अमृतसर शहर में 5 से 6 अन्य वारदातों को अंजाम दिया था, जिसमें इन्होंने कई लोगों को लूटने के दौरान गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये लोग बेहद गोपनीय तरीके से घटना को अंजाम देते थे और घटना को अंजाम देने के लिए जिस एक्टिवा और अंजाम का उपयोग किया गया था, वह उन्होंने चोरी किया हुआ था ताकि अगर कल पुलिस को पता चल जाए तो पुलिस एक्टिवा के असली मालिक को पकड़ लेगी।

    पुलिस ने कहा कि हमारी टीम ने अलग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके द्वारा सोने की अंगूठी, चेन, हीरे की अंगूठी आदि लूट की वारदातों को अंजाम दिया गया था। वहीं अब इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर उनका 2 दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिमांड के दौरान और भी कई खुलासे होने की संभावना है।