Blog

  • Australia Team का सलामी बल्लेबाज David Warner गिरफ्तार

    Australia Team का सलामी बल्लेबाज David Warner गिरफ्तार

    नई दिल्लीः पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर डेविड वॉर्नर बड़े विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्नर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। लेकिन उन्हें जल्द ही इस मामले में कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। सिडनी के मारौब्रा इलाके में उन्हें ड्रंक ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वॉर्नर को जब पुलिस ने रोका तो वो पॉजिटिव पाए गए।

    उन्होंने लिमिट से दोगुनी शराब पी रखी थी, ब्रेथ टेस्ट में वो फेल हो गए। इसके बाद वार्नर को गिरफ्तार कर मारौब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनकी ब्रेथ एनालिसिस रीडिंग 0.1 दर्ज की गई, जो कानूनी सीमा से लगभग दोगुनी है। पुलिस का कहना है कि वॉर्नर चेकिंग के लिए रुके और उन्होंने अपनी गाड़ी पार्क की। इसके बाद वो टेस्टिंग के लिए आए। इस दौरान ऑफिसर ने जैसे ही शराब की टेस्टिंग की तब जाकर वो पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद वॉर्नर को गिरफ्तार किया गया और मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

    बता दें कि डेविड वॉर्नर साल 2024 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। वो फिलहाल ब्रॉडकास्टर्स के साथ काम करते हैं और टी20 लीग्स भी खेलते हैं। वॉर्नर ने उस वक्त सेलेक्टर्स को झटका दिया जब वो ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में चुने गए जो टीम वेस्ट इंडीज का दौरा करने वाली थी। लेकिन ठीक इससे एक हफ्ते पहले ही उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। इसके बाद तय किया गया कि वॉर्नर फाइनल टेस्ट खेलेंगे और ये इस साल पाकिस्तान के खिलाफ न्यू ईयर टेस्ट में दिखा। वॉर्नर पहले ही कह चुके हैं कि वो अपना वनडे करियर और ज्यादा आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने साफ कह दिया गया है कि वो ग्लोबल टी20 लीग्स में खेलने पर फोकस करना चाहते हैं।

  • Punjab News: घरेलू कलह में पति ने की Suicide, पत्नी ने सुनाई दुखद दास्तां, देखें वीडियो

    Punjab News: घरेलू कलह में पति ने की Suicide, पत्नी ने सुनाई दुखद दास्तां, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के मायापुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान स्माइल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मृतक की पत्नी सजदा ने बताया कि उनके बीच पिछले कुछ समय से लगातार झगड़े हो रहे थे। सजदा के अनुसार, डेढ़ साल पहले दोनों ने भागकर प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के करीब एक साल बाद सजदा को पता चला कि स्माइल पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे। शादी से पहले उसने पत्नी को नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। जब 4-5 महीने पहले पत्नी को इस बात का पता चला, तब से उनके बीच अक्सर विवाद होने लगा। उन्होंने बताया कि स्माइल काम पर भी ठीक से नहीं जाता था जिसे लेकर वह उसे टोकती थी।

    घटना वाले दिन शाम करीब 6 बजे पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। झगड़े के दौरान इस्माइल ने गुस्से में काफी शराब पी। सजदा ने बताया कि गुस्से में उसने कहा, जब से तुम मेरी जिंदगी में आई हो, सब खराब हो गया है। जब झगड़ा बढ़ा तो सजदा घर से बाहर निकल गई। इस पर स्माइल ने उसे धमकी दी कि अगर वह वापस नहीं आई तो वह फांसी लगा लेगा। सजदा को लगा कि यह रोज की तरह की एक सामान्य धमकी है, लेकिन जब वह लौटी तो इस्माइल आत्महत्या कर चुका था।

    सजदा के मुताबिक, इस्माइल अक्सर कहता था कि वह या तो उसे मार देगा या खुद जान दे देगा। हालांकि छोटे-मोटे झगड़े हर रोज होते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह विवाद मौत पर जाकर खत्म होगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पड़ोस के लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

  • अमेरिका और ईरान के बीच जंग थमने के बाद शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    अमेरिका और ईरान के बीच जंग थमने के बाद शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    नई दिल्लीः अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम के समझौते की खबर ने वैश्विक बाजारों के साथ-साथ दलाल स्ट्रीट में भी भारी उत्साह भर दिया है। इस सकारात्मक खबर का असर सुबह बाजार खुलते ही दिखा और भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। बुधवार की सुबह जैसे ही बाजार खुला, इन्वेस्टर्स के चेहरे खिल गए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही रॉकेट की रफ्तार से ऊपर भागे।

    बीएसई सेंसेक्स लगभग 2,600 अंकों की बढ़त के साथ 77,250 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी में भी 770 अंकों से ज्यादा का उछाल देखा गया। यह तेजी इतनी जबरदस्त थी कि बाजार के खुलते ही इंवेसेटर्स की चांदी हो गई। बाजार की इस लहर में लगभग हर सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सबसे ज्यादा फायदा रियल्टी एस्टेट सेक्टर को हुआ। शुरुआती कारोबार में अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3-3.5 परसेंट, श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 5 परसेंट की तेजी दिख रही है। इसके अलावा, लार्सन एंड ट्रुबो और इंडिगो के शेयर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 3.53 परसेंट की तेजी के साथ हिंडाल्को इंडस्ट्रीज भी टॉप पर बना हुआ है। इसी तरह से विप्रो, टेक महिंद्रा, ITC के शेयरों में भी क्रमश: 1.83 परसेंट, 0.79 परसेंट और 0.73 परसेंट की तेजी दिख रही है।

    तेल सस्ता होने की वजह से ONGC और कोल इंडिया जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एक्स्पर्ट्स का मानना है कि जब तक निफ्टी 23,000 के स्तर से ऊपर बना रहता है, तब तक रिकवरी की उम्मीद बरकरार है। बाजार में उतार-चढ़ाव मापने वाला इंडेक्स (India VIX) भी 18% नीचे गिरा है, जिसका मतलब है कि इन्वेस्टर्स का डर कम हुआ है। साथ ही, आरबीआई (RBI) द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने की उम्मीद ने भी बाजार के मूड को बेहतर बनाया है। एशियाई बाजारों (जापान, कोरिया) में भी ऐसी ही बड़ी तेजी देखी गई है, जो भारतीय इन्वेस्टर्स के लिए एक पाजिटिव साइन है।

  • Punjab News: घर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में एक दुखद घटना सामने आई है जहां एक व्यक्ति ने घर में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र बुद्धि राम निवासी पुनीत नगर गली नंबर 4 के रूप में हुई है। पड़ोस में रहने वाले मीरा लाल वर्मा ने बताया कि मोहल्ले में शोर मच गया कि रवि के घर में किसी ने आत्महत्या कर ली है। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। गली के लोग छत के रास्ते घर में घुसे और दरवाजे की कुंडी खोली। अंदर जाकर देखा तो रवि फंदे से लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि रवि का परिवार पिछले 12 दिनों से जालंधर गया हुआ था। मौके पर पुलिस को भी सूचना दी गई।

    पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो घर में रवि के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। जांच में सामने आया है कि रवि की पत्नी, बच्चे और माता घर पर नहीं थे। पड़ोसियों और शुरुआती पूछताछ के अनुसार, रवि के ससुराल पक्ष में किसी की मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते पूरा परिवार वहां गया हुआ था। रवि घर पर अकेला था और इसी दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

  • Punjab News: इस मामले में महिला SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चलेगा हत्या का केस

    Punjab News: इस मामले में महिला SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चलेगा हत्या का केस

    लुधियानाः जिले में फरवरी 2020 में वाहन चोरी के शक में रिकवरी एजेंट दीपक शुक्ला और उसकी पत्नी प्रीति को पुलिस ने घर से उठाया था। इस दौरान पुलिस पर आरोप लगे थे कि पुलिस ने रिहाई के बदले सवा लाख रुपये की मांग की। परिवार पूरी रकम नहीं दे सका तो 25 हजार रुपये लेकर प्रीति को छोड़ दिया गया जबकि दीपक पर केस दर्ज कर हिरासत में रखा गया।

    परिजनों के अनुसार हिरासत में उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और 26 फरवरी 2020 की रात उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर 6 साल कोर्ट में केस चला। इस मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्कालीन महिला एसएचओ समेत 4 पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस चलाने का आदेश दिया है। अदालत ने तत्कालीन एसएचओ ऋचा शर्मा, एएसआई जसकरण सिंह, एएसआई चरणजीत सिंह और कांस्टेबल जुगनू के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में आरोप तय कर स्पष्ट किया है।

    कोर्ट ने कहा कि वर्दी की आड़ में अपराध बर्दाश्त नहीं होंगे। मेडिकल साक्ष्यों और न्यायिक जांच ने पुलिस के दावों को झूठा साबित कर दिया। जगराओं की एसएमओ डॉ. गुरबिंदर कौर की गवाही में सामने आया कि दीपक के शरीर पर गंभीर चोटों के सात निशान थे जिन्होंने उसके अंगों को नुकसान पहुंचाया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए।

     

  • Jalandhar News: खुद को पूर्व DSP कह रहे नशे में धुत्त पुलिस अधिकारी ने गाड़ी को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खुद को पूर्व DSP कह रहे नशे में धुत्त पुलिस अधिकारी ने गाड़ी को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अकाउंट ऑफिस रेलवे कॉलोनी के बाहर देर रात सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां कार चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में कार और ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं घटना के दौरान भारी हंगामा उस समय देखने को मिला, जब कार चालक ने टक्कर मारने के बाद खुद को पूर्व डीएसपी बताते हुए रौब दिखाना शुरू कर दिया। कार चालक नशे में धुत्त था। घटना को लेकर ऑटो चालक द्वारा पूर्व पुलिस कर्मी की वीडियो भी बनाई गई।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व पुलिस कर्मी से कुछ बोला भी नहीं जा रहा था। जिसके बाद घटना की सूचना पूर्व पुलिस कर्मी ने बेटे को दी। घटना स्थल पर बेटे ने आकर लोगों को शांत करवाया। वहीं काफी हंगामा होने के बाद पूर्व पुलिस कर्मी भी गाड़ी में शांत होकर बैठ गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना थाना बारादरी की पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस पूर्व पुलिस कर्मी का मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अमरजीत गोल्डी स्टाफ के लड़के को तेज बारिश के चलते घर छोड़ने जा रहे थे।

    इस दौरान गलत दिशा से आ रही तेज रफ़्तार सफेद रंग की आल्टो में आए शराबी हालात में कर्मी ने थ्री व्हीलर को ज़ोरदार टक्कर मार दी।

  • US-Iran युद्धविराम पर खड़ा हुआ सवाल, यहां कोई सीजफायर नहीं, Ambulance को बनाया निशाना

    US-Iran युद्धविराम पर खड़ा हुआ सवाल, यहां कोई सीजफायर नहीं, Ambulance को बनाया निशाना

    नई दिल्लीः इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बुधवार को स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्षविराम (सीजफायर) का समझौता लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की चल रही कार्रवाई पर लागू नहीं होगा। इससे साफ हो गया है कि लेबनान में इजरायली बलों की जंग जारी रहेगी। नेतन्याहू कार्यालय की आधिकारिक घोषणा में कहा कि इजरायल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर दो हफ्ते के लिए हमले स्थगित करने के फैसले का समर्थन करता है, बशर्ते ईरान तुरंत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल दे और अमेरिका, इजराइल और क्षेत्र के अन्य देशों पर सभी हमले बंद कर दे।

    जिसके बाद लेबनान के टायर में इजरायल ने हमला करते हुए एम्बुलेंस को निशाना बनाया है। उन्होंने बयान ने कहा कि इजरायल अमेरिका के उन प्रयासों का भी समर्थन करता है, जिनसे ये सुनिश्चित किया जा सके कि ईरान अब अमेरिका, इजरायल, ईरान के पड़ोसी अरब देशों और दुनिया के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकी खतरा न रहे।

    बता दें कि इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि ईरान के साथ दो हफ्ते के लिए हमलों को स्थगित कर दिया गया है, बशर्ते ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत और सुरक्षित रूप से खोल दे तथा क्षेत्र में सभी हमले बंद कर दे। ये फैसला पाकिस्तान के माध्यम से हुई मध्यस्थता के बाद आया, जब ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमलों की धमकी दी थी। ट्रंप ने लिखा, ‘हमने पहले ही अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा कर लिया है और पार किया है। ईरान से हमें 10-सूत्रीय प्रस्ताव मिला है, जिसे हम स्थायी समझौते के लिए काम करने योग्य आधार मानते हैं।’ ट्रंप ने कहा कि यह दो तरफा सीजफायर होगा और इससे मध्य पूर्व में लंबे समय तक शांति की दिशा में प्रगति हो सकेगी।

    इसके बाद ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने सीजफायर की पुष्टि करते हुए घोषणा की कि ईरान की सशस्त्र सेना दो हफ्ते के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित मार्ग प्रदान करेगी। ईरान ने अमेरिका के 15-सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत की इच्छा जताई है। अराघची ने स्पष्ट किया कि समन्वय के साथ तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए कमर्शियल जहाजों को रास्ता दिया जाएगा। ईरान तभी शांत रहेगा, जब उस पर कोई हमला नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत

    Punjab News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत

    फतेहगढ़ साहिबः गांव मंसूरपुर के नेशनल स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी जसवीर सिंह मंसूरपुर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, जसवीर सिंह निवासी गांव मंसूरपुर अपने दोस्त नवनीत सिंह के साथ खेड़ी नौध सिंह के पास स्थित अपने रिश्तेदार के गांव जलोवाल से वापस मंसूरपुर लौट रहा था।

    जैसे ही वे मोटरसाइकिल पर गांव ढोलेवाल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही जसवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, नवनीत सिंह को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना खेड़ी नौध सिंह के प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह के चाचा सुरमुख सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

     

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान के सामने व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान के सामने व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती बाबा खेल क्षेत्र के अंतर्गत आती मधुवन कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अपनी सफेद रंग की एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी कर वहां बैठा ही था कि अचानक वह औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़ा। घटना मंगलवार रात 10 बजे की है। मृतक किराए के मकान में रहता है। दुखद बात यह रही कि करीब एक घंटे तक वह व्यक्ति बीच सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल पहुचाया।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्यक्ति अपनी सफेद एक्टिवा (PB 08 EK 2943) पर सवार होकर आया था। उसने मधुवन कॉलोनी के पास एक दुकान के बाहर अपनी गाड़ी रोकी और वहीं बैठ गया। दुकान के मालिक टिंकू ने बताया कि देखते ही देखते वह व्यक्ति अचानक नीचे गिर गया। गिरने के बाद उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि व्यक्ति काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसे छुआ तक नहीं। स्थानीय लोगों और दुकानदार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन एम्बुलेंस या किसी अन्य वाहन की मदद से उसे तुरंत डॉक्टर के पास नहीं ले जाया गया।

    सूचना मिलने पर बस्ती बाबा खेल थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद पास के ही एक स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर व्यक्ति की जांच करवाई गई। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि व्यक्ति की सांसें थम चुकी थीं और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया है ताकि मौत के सटीक कारणों और समय का पता लगाया जा सके।

    शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक व्यक्ति बस्ती पीरदाद इलाके में किराए के मकान में रहता था। हालांकि, अभी तक उसके परिवार के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मृतक की एक्टिवा और उसका सामान जब्त कर लिया है। ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

  • आज का राशिफल, 8 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 8 अप्रैल 2026

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 11 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शाम 7 बजकर 2 मिनट से कल सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 8 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- आज आपका दिन सुनहरा गुजरेगा। आज किसी घनिष्ठ मित्र के सहयोग से बेकरी का बिजनेस करने वालों को दोगुना मुनाफा होने का योग है और आपकी आर्थिक बेहतर होगी। आज आपको जीवन में मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौका मिल सकते हैं। पास पड़ोस में कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं साथ ही किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सपोर्ट भी मिलेगा। आज खुद को बेहतर साबित करने के लिए दिन अच्छा है आप अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे। किसी के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

    वृष राशि- आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपको अपने करियर में बदलाव लाने के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल मिलेगी। जीवनसाथी से मनपसंद की कोई चीज उपहार में मिल सकती है। आज आपके सारे रुके हुए जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। आज आपको उम्मीद अधिक धनलाभ होने की संभावना है। सेहत के लिहाज से आज का दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें साथ किसी व्यर्थ की बहस से दूर रहें।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनीयर्स को किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। लेकिन आज काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबारी में व्यावसायिक साझेदारी करते समय घर के बड़ों की सलाह जरूर लें, ऐसा करने से आपको आज काफी फायदा हो सकता है। आज ऑफिस में काम बिना किसी स्ट्रेस के पूरा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में किसी भी तरह के क्लेश से आज मुक्ति मिलेगी। लवमेटस किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके शुभ फलदायी रहेगा। आज आपके कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होता नजर आएगा। आज दोस्तों के साथ बिगड़े हुए रिश्तों में भी सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। अगर आज आपके मन में कोई बात दबी हुई हो तो उसे खुलकर सामने लाए अपनी मां से जरूर शेयर करें। ऐसा करने से अपका मन शांत होगा और आपकी परेशानियों का हल भ निकलेगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति काई सावधान रहना होगा साथ ही आपको तली-भुनी चीजें खाने से बचने का प्रयास करें। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

    सिंह राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज का दिन कुछ खास कामों के लिए दिन बेहतर है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा पर भी जा सकते है, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आपके अच्छे अनुभव और कार्यकुशलता के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह लेंगे। आज घर पर कुछ खास मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा होगा और फिर शाम तक छोटी सी पार्टी का आयोजन हो सकता है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। आज बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए लकी होने वाला है। काफी दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपको शैक्षिक के क्षेत्र में उन्नति मिल मिलेगी। लोग आपकी योजनाऔ से काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़िया रहेगा , आज जो भी काम आप करेंगे उसमें कामयाबी अवश्य मिलेगी। साथ ही आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। रचनात्मक कार्यों में आपका रूझान बढ़ेगा। कोई करीबी भी आपकी खुशियों को दोगुना कर सकता है। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा धैर्य के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। आपका दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा, घर से क्लेश दूर होगा।

    तुला राशि- आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आज आप किसी भी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होगें। आज ऑफिशियल कामों में आप अधिक व्यस्त रहेंगे साथ ही आज कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। परिवार में आपसे छिपाई गई कुछ बातें आज आपके सामने भी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करेंगे तो आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपके बिगड़े हुए काम भी काम बनेंगे। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन बेहद शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलीयत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। सोसाइटी में आपका रुतबा बढ़ेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई या जॉब करने वालों को आज अपने फैमिली से मिलने का अवसर मिल सकता है।

    धनु राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। आय के कुछ नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। कार्य योजनाएँ आज समय से पूरे हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े क लोगों आज सफलता के नए स्रोत मिलेंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश हो जाएगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।

    मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला अनुभव देने वाला रहेगा। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज भी मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। किसी पुराने मित्र से भी आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है।

    कुंभ राशि- आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। इसके अलावा आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में भी विचार कर सकते है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको काफी फायदे भी होगा। आज पुराने कामकाज की नई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज अपनी ऊर्जा का प्रयोग आप सही दिशा में लगाएंगे जिसके आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

    मीन राशि- आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आपको ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। लेकिन जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड ठीक हो जाएगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। संतान पक्ष से भी कोई बड़ी खुशखबरी आज आपको मिल सकती है।