Home National 5 सीनियर IPS अफसरों का हुआ तबादला, सुशील बने STF के DIG, देखें लिस्ट

5 सीनियर IPS अफसरों का हुआ तबादला, सुशील बने STF के DIG, देखें लिस्ट

0
5 सीनियर IPS अफसरों का हुआ तबादला, सुशील बने STF के DIG, देखें लिस्ट

IPS Transfer News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासन में फेरबदल किया है। सरकार ने फेरबदल करते हुए 5 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन ने शुक्रवार शाम को अधिकारियों के ट्रांसफर लिस्ट जारी की। इसमें सभी अफसर DIG  रैंक के हैं। इनमें से चार अफसरों को हाल ही में प्रमोशन मिला था और अब उन्हें नई पोस्टिंग मिल गई है।

1. अखिलेश कुमार चौरसिया, जो भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) में DIG के पद पर तैनात हैं, अब DG ऑफिस में स्थापना का DIG बनाए गए हैं।

2. सुशील कुमार घुले, जो अभी तक STF (स्पेशल टास्क फोर्स) में SSP के पद पर थे, अब STF के DIG बन गए हैं।

3. गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में DCP के पद पर तैनात यमुना प्रसाद को मुरादाबाद पीटीएस में DIG की पोस्टिंग दी गई है।

4. पुलिस मुख्यालय में तैनात हेमराज मीणा को भी प्रमोशन के बाद नई पोस्टिंग दी गई है। अब वे SIFS में DIG के पद पर काम करेंगे।

5. मेरठ की 44वीं वाहिनी PAC में तैनात सचींद्र पटेल को लखनऊ में DIG एंटी करप्शन की पोस्टिंग दी गई है। वहीं, यहाँ पहले तैनात रहे अखिलेश चौरसिया को DIG स्थापना बनाया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here