यह दूसरी टक्कर इतनी भीषण थी कि बचाव कार्य में मदद कर रहे एक टोल कर्मचारी की भी जान चली गई। इस दर्दनाक घटना में टोल कर्मचारी समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के कारण राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।View this post on Instagram