Home National मिड-डे मील का खाना खाने से 96 छात्रों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मिड-डे मील का खाना खाने से 96 छात्रों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

0
मिड-डे मील का खाना खाने से 96 छात्रों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मुबंईः महाराष्ट्र के एक स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 96 छात्रों की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चों ने स्कूल में दिया गया मिड-डे मील खाया और कुछ समय बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। छात्रों को उल्टियां और पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

जिसके चलते उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिड-डे मील से जुड़ी यह घटना बच्चों के स्वास्थ्य पर सवाल खड़ा कर रही है। अब जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बच्चों की तबियत खराब होने का कारण क्या था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here