Home National इमली के पेड़ से पत्ता तोड़ना 7 वर्षीय बच्चे को पड़ा भारी, पड़ोसियों ने डंडा मारकर सिर फोड़ा, देखें वीडियो

इमली के पेड़ से पत्ता तोड़ना 7 वर्षीय बच्चे को पड़ा भारी, पड़ोसियों ने डंडा मारकर सिर फोड़ा, देखें वीडियो

0
इमली के पेड़ से पत्ता तोड़ना 7 वर्षीय बच्चे को पड़ा भारी, पड़ोसियों ने डंडा मारकर सिर फोड़ा, देखें वीडियो
अलवरः कोटपूतली-बहरोड़ जिले के टपूकड़ा कस्बे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, इमली के पेड़ से पत्ता तोड़ने पर 7 साल के बच्चे का सिर फोड़ दिया गया। पड़ोसी को इतना गुस्सा आया कि लाठी-डंडे से बच्चे को पीटा और उसके सिर पर जोर से मारा जिससे बच्चा खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। भतीजे को बचाने आए उसके चाचा से भी आरोपी ने मारपीट की।
जानकारी मुताबिक, 7 साल का बच्चा सलीम शुक्रवार शाम को सड़क पर खेल रहा था। इस दौरान बच्चे ने खेलते-खेलते पास में लगे इमली के पेड़ से कुछ पत्ते तोड़ लिए। उसे ऐसा करते पड़ोसी ने देखा और चिल्लाने लगा। पड़ोसी साहिल, दिलशाद, सफी मोहम्मद और उनके अन्य साथी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। सभी ने मिलकर बच्चे को धमकाया और पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसके सिर पर चोटे मारी जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके चाचा बिलाल पहुंचे तो उन पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। उनके भी शरीर और सिर पर गंभीर चोट आई हैं। वारदात के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। लहूलुहान हालत में दोनों को स्थानीय टपूकड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। बच्चे के सिर में गहरा घाव होने पर हालत नाजुक होने पर जिला हॉस्पिटल में रेफर किया गया। वहीं घटना के बाद पीड़ितों ने इंसाफ की मांग की है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here