Home National अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार से टकराई Bolero, 2 युवकों की मौत, 4 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार से टकराई Bolero, 2 युवकों की मौत, 4 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

0
अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार से टकराई Bolero, 2 युवकों की मौत, 4 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

बैतूलः सारणी स्टेट हाईवे पर देर रात करीब 11:15 बजे सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। घटना में 4 लोग घायल हैं। हादसा गौठाना इलाके में हुआ, जहां एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर मंदिर लॉन की दीवार से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अर्जुन नगर निवासी प्रफुल्ल अनिल ठोके (25) और पुनीत ठाकरे (25) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पप्पू प्रजापति (23), राजू यादव (26), अभिषेक वडिवा (26) और 14 वर्षीय संगम राठौर शामिल हैं।

मृत युवकों की फाइल फोटो।
मृत युवकों की फाइल फोटो।

जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय हलकी बारिश हो रही थी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बोलेरो सड़क किनारे लॉन के गेट की दीवार से टकराई मिली। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया और एयरबैग तक खुल गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जिला जनसंपर्क कार्यालय में अनुबंधित था और उसे मेंटेनेंस के लिए गैरेज ले जाया जा रहा था। हालांकि, जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक रोमित उइके ने स्पष्ट किया है कि मृतक और घायल युवक कार्यालय से जुड़े नहीं थे।

घटना की सूचना मिलते ही टीआई देवकरण डहरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की असली वजह क्या थी। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here