Home National आंगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया चीता, दहशत का माहौल

आंगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया चीता, दहशत का माहौल

0
आंगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया चीता, दहशत का माहौल

पौड़ीः घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को चीता उठाकर ले गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। दरअसल, पौड़ी जिले के कोटा गांव की महिला रक्षाबंधन पर अपने पांच साल के साथ मायके कोटा गांव आई थी। शाम 8 बजे के करीब वह आंगन में खेल रहा था। तभी वहां चीता पहुंच गया और बच्चे को उठाकर ले गया। घटना का पता चलते ही परिजनों समेत ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने भी अपने स्तर पर बच्चे की तालाश शुरू कर दी है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास काफी दिनों से चीता दिखाई दे रहा था। बीते सोमवार को घटना से करीब आधा घंटा पहले भी गांव लौट रहे ग्रामीणों को रास्ते में चीता दिखाई दिय़ा था, लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त चीते को ज्लद से जल्द कापू किया जाए, ताकि ग्रामीण बिना किसी डर से गांव में रह सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here