गैस एजेंसी संचालक ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि संबंधित युवक शराब के नशे में था और कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर रहा था, जिसके चलते मामूली कहासुनी हुई थी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित ग्राहक मोहिउद्दीनपुर स्थित वर्धमान भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचा था। इसी दौरान उसने सिलेंडर मिलने में हो रही देरी को लेकर सवाल करने के दौरान विवाद हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई कर्मचारी मिलकर ग्राहक की निर्ममता से पिटाई कर रहे हैं। घटना परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर की बताई जा रही है। मारपीट में युवक को चोटें आई हैं सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को हमलावरों से छुड़ाया। इसके बाद पुलिस ने घायल युवक को गैस सिलेंडर दिलवाकर घर भेज दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मारपीट करने वाले लोग गैस एजेंसी के ही कर्मचारी हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।View this post on Instagram