Home National पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद, युवक को बांधकर बुरी तरह पीटा

पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद, युवक को बांधकर बुरी तरह पीटा

0
पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद, युवक को बांधकर बुरी तरह पीटा

झुंझुनूंः जिले के गांव डूमोली में पेड़ काटने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। 2 परिवार में विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि पड़ोसी परिवार ने युवक को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि पीड़ित को बेहोश होने पर लाठी-डंडों से पीटते रहे। इतना ही नहीं युवक को घर के आंगन में चार घंटे तक बांधकर भी रखा गया। इसके साथ ही उसे कोई छुड़ा नहीं ले जाए इसके लिए मेन गेट पर ताला तक लगा दिया।

जानकारी देते सिघाना थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि पीड़ित राहुल (23), पुत्र सतपाल बावरिया की मां मंजू ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि राहुल हमारे प्लाट में सूखी लकड़ी काट रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला रोहताश समेत उसकी पत्नी प्रेमीदेवी, उसका बेटा इंद्र और बहू सरोज लकड़ी और कुल्हाड़ी लेकर हमारे प्लाट में आए। यहां वे खेजड़ी पेट काटने लगे तो राहुल और बेटी आशा ने उन्हें पेड़ काटने से मना कर दिया। इस पर वे नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि रोहतान के परिवार ने वहीं पर मारपीट शुरू कर दी और पीट-पीटकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद रोहित को घसीटकर अपने घर में ले गए और वहां पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई की। पिटाई के दौरान राहुल चीखता और चिल्लाता रहा लेकिन परिवार ने एक नहीं सुनी और उसके साथ मारपीट करते रहे। पड़ोसी परिवार ने राहुल को घर के आंगन में करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा।

सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि मां की ओर से दी रिपोर्ट में बताया कि बेटे को घर में लगे पेड़ पर बेटे को बांधकर रखा। जान से मारने की नियत से उसके साथ पिटाई की की और मेन गेट पर ताला भी लगा दिया ताकि कोई उसे छुड़ा नहीं सके। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहुल को वहां से छुड़वाया और सिंघाना हॉस्पिटल लेकर आए। जहां से उसे झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here