Home National 2 कारों की भीषण टक्कर में पिता और 2 बेटों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

2 कारों की भीषण टक्कर में पिता और 2 बेटों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

0
2 कारों की भीषण टक्कर में पिता और 2 बेटों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो
प्रयागराजः नैनी में लेप्रोसी चौराहा और रेलवे डॉट पुल के बीच रीवा मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए दूसरी पटरी पर जा रहे मारुति कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार पिता और उसके दो पुत्रों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में बेटी के साथ बहन और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सयूवी सवार 3 छात्रों को भी चोटे आई हैं। सभी 6 घायलों को उपचार के लिए बेली अस्पताल भेजा गया है। हादसे में दीपक चौरसिया (45) पुत्र छेदीलाल, दिव्यांशु चौरसिया (20) पुत्र दीपक चौरसिया और मान चौरसिया (17) पुत्र दीपक चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

कुमारी हर्षिता चौरसिया (20) पुत्री दीपक चौरसिया, दीप के बहनोई अनिल चौरसिया (55) और बहन बेबी चौरसिया पत्नी अनिल चौरसिया निवासी दारागंज प्रयागराज घायल हो गए। दूसरी गाड़ी एक्सयूवी में सवार अर्पित कुमार यादव (20) पुत्र पवन कुमार यादव निवासी शंकर मार्केट गरथौली थाना कूड़ेभार जिला सुल्तानपुर चला रहा था। इस दौरान उसके साथ एक्सयूवी में प्रिंस (21) पुत्र राम गोपाल निवासी रजौनी थाना महोकंठ जिला महोबा और अंकित निवासी अज्ञात सवार थे। यह 3 भी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक्सयूवी कार चालक को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शांतिपुरम फाफामऊ के रहने वाले दीपक चौरसिया परिवार और रिश्तेदारों के साथ अपनी मारुति कार से माता शारदा देवी का दर्शन करने के लिए मैहर जा रहे थे। सुबह नौ बजे उनकी कार नैनी पुल पार करने के बाद लेप्रोसी चौराहे से रीवा रोड की तरफ बढ़ी थी कि रेलवे डॉट पुल के पास अचानक दूसरी पटरी से आई एक्सयूवी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारों के परखचे उड़ गए। पुलिस के अनुसार अर्पित यूनाइटेड विश्वविद्यालय औद्योगिक क्षेत्र में एमसीए प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है। गाड़ी यही चला रहा था। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है। कार चालक को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here