Home National Operation के बाद मरीज के पेट में हुआ दर्द, Scan कराने पर उड़े होश

Operation के बाद मरीज के पेट में हुआ दर्द, Scan कराने पर उड़े होश

0
Operation के बाद मरीज के पेट में हुआ दर्द, Scan कराने पर उड़े होश

लखनऊ: यू.पी. की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आई है।यहां डॉक्टरों की एसी लापरवाही सामने आई है, जिससे एक महिला की जान भी जा सकती थी। यहां एक डॉक्टर ने महिला के ऑप्रेशन के दौरान रुई- पट्टी उसके पेट में ही छोड़ दी। यह मामला डिप्टी सी.एम. ब्रजेश पाठक तक पहुंचा है। डिप्टी सी.एम. ने इस मामले में सी.एम.ओ. कार्यालय को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार सीतापुर के मछरेहटा निवासी विजय कुमार दीक्षित की पत्नी सुमन ने अपने गॉल ब्लैडर में पथरी के ऑप्रेशन के लिए सर्जन के साथ संपर्क किया था। चिकित्सालय के सर्जन ने पीड़ित को भर्ती कर एक अगस्त को ऑप्रेशन कर दिया लेकिन डॉक्टर ने इस दौरान रुई-पट्टी मरीज के पेट में ही छोड़ दी और टांके लगा दिए। ऑप्रेशन के कुछ दिन बाद महिला के पेट में दर्द हुआ। जब मरीज़ ने इसके बारे में डॉक्टर से बात की तो उसने दवाएं दे दीं। जब दवाईयों से राहत न मिली तो महिला ने निजी अस्पताल में सीटी स्कैन करवाया। जिसमें पता चला की महिला के पेट में ऑप्रेशन के दौरान रुई- पट्टी छूट गई है। जिसके बाद मरीज को अस्पताल में लेजाया गया ओर दोबारा अप्रेशन करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here