Home National Gas Refilling करते वैन में लगी आग, सिलेंडर व टायर फटे, देखें वीडियो

Gas Refilling करते वैन में लगी आग, सिलेंडर व टायर फटे, देखें वीडियो

0
Gas Refilling करते वैन में लगी आग, सिलेंडर व टायर फटे, देखें वीडियो
फर्रुखाबादः कस्बा के कायमगंज रोड पर निरीक्षण भवन के पास खाली मैदान में देर रात युवक मारुति वैन के सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर रहे थे। अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में वैन धूं-धूं कर जलने लगी। तेज लपटें उठते ही रिफिलिंग कर रहे युवक मौके से भाग गए। इसी बीच सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच लपटों से घिरे वैन के टायर फटने लगे।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इससे कोई भी व्यक्ति आग बुझाने के लिए आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। फिलहाल इससे साफ है कि क्षेत्र में गैस रिफिलिंग का धंधा जोरों से चल रहा है। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here