कॉमर्स सेक्रेटरी ने खुद की पुष्टि
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि भारत-EU FTA की बातचीत सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के नजरिए से संतुलित और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे भारत की यूरोपीय अर्थव्यवस्था से जुड़ा और मजबूत होगा। अग्रवाल के अनुसार, समझौते के दस्तावेज की कानूनी जांच चल रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही इस साल इसे साइन किया जा सकता है और अगले साल की शुरुआत में यह लागू हो सकता है। भारत में इसे केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी और EU में यूरोपीय संसद की मंजूरी लेनी पड़ेगी।‘मदर ऑफ डील्स’ पहले मिल गया है नाम
गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि रह चुकी उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भारत-EU रिश्तों को रणनीतिक बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि – ‘एक सफल भारत दुनिया को ज्यादा स्थिर, स्मृद्ध और सुरक्षित बनाता है’।केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहले ही इस समझौते को मदर ऑफ डील्स का नाम दे चुके हैं। इसकी बातचीत 2007 में शुरु हुई थी जिससे यह भारत की सबसे लंबी व्यापार वार्ताओं में शामिल हो गया है। इस एफटीए में कुल 24 अध्याय हैं जिसमें सामान का व्यापार, सेवाएं, निवेश शामिल है। इसके साथ ही निवेश सुरक्षा और जियोग्राफिकल इंडिकेशन पर भी अलग समझौते पर बातचीत चल रही है।It is the honor of a lifetime to be Chief Guests at the Republic Day celebrations.
A successful India makes the world more stable, prosperous and secure. And we all benefit ↓ https://t.co/boeqFGv15Q — Ursula von der Leyen (@vonderleyen) January 26, 2026