दमकलकर्मी पानी की नाव से मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले गेस्ट हाउस के मालिक और अन्य स्थानीय लोगों ने वहां ठहरे मेहमानों को सुरक्षित निकाल लिया था। मेहमानों को पास के एक गेस्ट हाउस में स्थानांतरित कर दिया गया और पुलिस, अर्धसैनिक बलों और स्थानीय लोगों ने सहायता में सहयोग किया। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारी आग लगने के कारण की जांच कर रहे हैं। बता दें कि कश्मीर में इन दिनों काफी सैलानी आते हैं, क्योंकि यहां का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं होता है। पूरा कश्मीर बर्फ की सफेद चादर से ढका है। कुदरत के इस नजारे का निहारने के लिए लाखों लोग पहुंचे हुए हैं। इस बीच ये आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।झील के पास एक गेस्ट हाउस में लगी भी*षण आ*ग #FireIncident #BreakingNews #आगजनी #हड़कंप #FireEmergency #ViralNews #LocalNews #WeSupportYogiJi Tamilnadu pic.twitter.com/BUUrPxubSJ
— Encounter India (@Encounter_India) January 24, 2026