Home National अस्पताल के सामने बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

अस्पताल के सामने बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0
अस्पताल के सामने बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
भोपालः निशातपुरा थाना क्षेत्र के अधीन आते भानपुर रोड पर पीपुल्स हॉस्पिटल के सामने स्थित बहुमंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और दूर तक फैलता काला धुआं देखकर लोग घबरा गए। इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
करोंद इलाके में भानपुर स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और निशातपुरा पुलिस बल मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकलकर्मियों को स्थिति पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के आवागमन में कोई बाधा न आए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जहां ये आग लगी थी, वहां पर केएफसी का आउटलेट भी है। हालांकि, उसे नुकसान नहीं पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन नुकसान का आंकलन लगा रहा है। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। आग की वजह जनरेटर में शार्ट सर्किट होने को बताया जा रहा है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here