Home National Gold Green Society में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, Flat में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

Gold Green Society में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, Flat में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

0
Gold Green Society में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, Flat  में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो
गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की गोल्ड ग्रीन सोसाइटी में आज सुबह फ्लैट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज थी कि धुएं का घना गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सोसाइटी की बिल्डिंग के 3 फ्लोर में भीषण आग लगी है।
फ्लोर नंबर 9, 10 और 11 पर भयंकर आग लगी है। फ्लोर में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। बता दें कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बहुमंजिला इमारत के 8वें फ्लोर के फ्लैट में आग लगी, जो कि फैलते हुए तीन माले तक पहुंच गई। गनीमत इस बात रही कि इस दौरान कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। इस दौरान फ्लैटों में रखा हुआ लाखों का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। वहीं दूसरी ओर दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और लगातार आग बुझाने का काम किया जा रहा है। पहले 8वें फ्लोर पर लगी आग फिर वह बढ़कर 11वीं मंजिल तक पहुंची। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना था कि उनके परिजन अभी फ्लैट में फंसे हुए हैं, जिनके सकुशल निकालने की बात वह कह रहे थे। दमकल विभाग के अनुसार अभी तक कोई जान माल की हानि इस आगजनी की घटना में नहीं है। वहीं दूसरी ओर लगातार आग बुझाने के प्रयास किया जा रहे है। बता दें कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में 8वें फ्लोर के फ्लैट में आग लगी, जो कि बढ़ते हुए 9वीं मंजिल और दसवीं मंजिल में पहुंच गई और कई फ्लैट को अपने आगोश में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here