नई दिल्लीः दिल्ली के बदरपुर में भयानक हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बदरपुर के मिट्ठापुर इलाके में यह हादसा हुआ है। जहां एक प्राइवेट चार्टर्ड बस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सुबह बस एक बारात को वापस लेने जा रही थी और तभी ये हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा स्कूल चौक के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना शार्ट सर्किट के कारण हुई है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।