जानकारी मुताबिक, मुंबई के मीरा भायंदर इलाके के इंद्रलोक फेज-4 में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियों में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आने से कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी के साथ टीम ने कई सिलेंडरों को भी आग की चपेट से बाहर निकाला। देर रात 1 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं घटना में झुलसने की वजह से 2 बच्चों और एक 40 वर्षीय व्यक्ति सहित कुल 3 लोगों की मौत हो गई। झुग्गियों में लगी आग का वीडियो सामने आया है, जो डरा देने वाला है। ऊंची उठती लपटें और आसमान में उठता धुएं का काला गुबार देखकर वहां मौजूद लोगों के दिल दहल गए।View this post on Instagram