Home National Walk पर निकली मां-बेटी पर चाकू से हमला, महिला की मौत, युवती गंभीर घायल, इलाके में फैली दहशत

Walk पर निकली मां-बेटी पर चाकू से हमला, महिला की मौत, युवती गंभीर घायल, इलाके में फैली दहशत

0
Walk पर निकली मां-बेटी पर चाकू से हमला, महिला की मौत, युवती गंभीर घायल, इलाके में फैली दहशत

अंताः वॉक पर निकली मां-बेटी पर बदमाश द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में मां की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर घायल है। बेटी का कोटा के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह आड़ा ने बताया कि बारां जिले के अंता कस्बे में रात करीब साढे 10 बजे 45 वर्षीय महिला अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ रात को घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावर ने उन्हें रोककर चाकू से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी पैदल ही आया था। रास्ते में हमलावर ने चाकू मारे और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कोटा रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। जबकि बेटी का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here