Home National 11 KV तार की चपेट में आया युवक, मौत

11 KV तार की चपेट में आया युवक, मौत

0
11 KV तार की चपेट में आया युवक, मौत

जोधपुर : होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की छत से गुजर रही 11केवी के लाइन की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान राहुल (34)पुत्र सुनील के तौर पर हुई है। राहुल छत पर सफाई कर रहा था, उसी समय वह 11केवी बिजली तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसीपी छवि शर्मा और थानाधिकारी छतर सिंह सहित पुलिस व मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।

सफाईकर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया,  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़े है। थानाधिकारी छतर सिंह ने बताया कि बड़लेश्वर महादेव मंदिर कॉलोनी निवासी राहुल (34) पुत्र सुनील वाल्मीकि स्टेट होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में सफाई का काम करता था।

वह ठेकेदार गिरधारी सिंह के जरिए लगा हुआ था। बुधवार दोपहर को वह इंस्टीट्यूट की छत पर सफाई कर रहा था। इस दौरान छत से गुजर रही 11केवी की लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी उसके पास पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here