जानकारी देते आंबापुरा थाने के एएसआई रवि थापा ने बताया कि आदर्श नगर गोरड़ी निवासी लाबु पुत्र सवेंग अपनी पत्नी काली और डेढ़ साल के बच्चे के साथ बाइक से ससुराल देवगढ़ जा रहा था। परिवार वहां आयोजित नोतरा कार्यक्रम में शामिल होने निकला था, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बाइक को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। वहीं युवक को पिकअप कुचलते हुए निकल गई। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पत्नी काली और डेढ़ साल का बच्चा भी सड़क पर गिर गए, लेकिन उन्हें केवल हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को एमजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।View this post on Instagram