Home National सड़क पर भैंसे चरा रहे बुजुर्ग को Private Bus ने कुचला, अनियंत्रित होकर पलटी, 15 यात्री घायल

सड़क पर भैंसे चरा रहे बुजुर्ग को Private Bus ने कुचला, अनियंत्रित होकर पलटी, 15 यात्री घायल

0
सड़क पर भैंसे चरा रहे बुजुर्ग को Private Bus ने कुचला, अनियंत्रित होकर पलटी, 15 यात्री घायल

आगर मालवाः निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटने का मामला सामने आया है। हादसा आज सुबह बड़ागांव के पास हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।

जानकारी मुताबिक, एक बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी। बड़ागांव के पास सड़क पर बुजुर्ग भैंस लेकर जा रहा था। बताया गया है कि बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक की पहचान गोकुल (55) सिंह पिता भगवान सिंह यादवके रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।

हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। इनमें से15 यात्री घायल हो गए। घायलों को 108 और 112 एंबुलेंस की मदद से आगर मालवा जिला अस्पताल और मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी रविन्द्र कुमार बोयट और बड़ागांव चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here