Home National Divider से टकराकर 2 गाड़ियों में भिड़ी तेज रफ्तार कार, 2 दोस्तों की मौत, 3 घायल

Divider से टकराकर 2 गाड़ियों में भिड़ी तेज रफ्तार कार, 2 दोस्तों की मौत, 3 घायल

0
Divider से टकराकर 2 गाड़ियों में भिड़ी तेज रफ्तार कार, 2 दोस्तों की मौत, 3 घायल

पालीः तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर 2 गाड़ियों से भिड़ने का मामला सामने आया है। हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी देते सदर थाने के एएसआई भंवर सिंह ने बताया कि कार सवार सभी युवक घूमने निकले थे। पाली में ओम बन्ना के दर्शन करने के बाद जोधपुर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान पाली शहर में बाइपास पर कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर अनियंत्रित होकर 2 अन्य वाहनों से भिड़ गई। हादसे में कार सवार 5 दोस्त गंभीर घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हॉस्पिटल में जैसलमेर के जसंवतपुरा (साकदड़ा) निवासी मानवेंद्र सिंह (20) पुत्र जगपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

वहीं बालोतरा के कोरणा (मंडली) निवासी लोकेंद्र सिंह (20) पुत्र हुकम सिंह और जोधपुर के सांगरिया फाटा निवासी पवन (19) पुत्र अम्बालाल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान लोकेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया। वहीं भोपाल सिंह और महावीर सिंह को बांगड़ हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here