जानकारी के अनुसार, सभी युवक अपने दादाजी की तेरहवीं के कार्यक्रम के लिए सामग्री लेने सोनकच्छ गए थे। देर रात लौटते समय नेवरी फाटा के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मोहित पिता दिनेश नागर (22 वर्ष), निवासी ग्राम गुनाई भौरासा, शुभम पिता राजेश नागर (24 वर्ष) और प्रदीप पिता राजेश नागर (20 वर्ष), दोनों निवासी दूधलाई सोनकच्छ की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक किसान परिवार से थे। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।View this post on Instagram