Home National तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

0
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

हजारीबागः झारखंड से बिहार जा रही कार दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसे का शिकार होने का मामला सामने आया है। एक ट्रक के पीछे चल रही कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी जिससे कार आगे और पीछे चल रहे दोनों ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई। इस दौरान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद दोनों ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे का दृश्य बेहद भयावह था। कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। हादसे में एक बच्ची का सिर तक धड़ से अलग हो गया था। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

मृतकों की पहचान शिव कुमार भुईया (42), उनकी पत्नी रूबी कुमारी (38), पुत्री सोनी कुमारी (12), सुहानी कुमारी (8) और उनके ससुर के रूप में हुई है। वे बिहार के गयाजी जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शिव कुमार भुईया बीसीएल के फुलारीटांड स्थित बेनीडीह कोलियरी में लाइनमैन हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। खुद ही अपनी कार चला रहे थे। इस हादसे में परिवार का 15 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार जीवित बच गया, क्योंकि वह इस यात्रा में शामिल नहीं हुआ था। घटना की सूचना उसे अब तक नहीं दी गई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here