Home National Exam देने College जा रहे Student को स्कूल बस ने रौंदा, गुस्साए परिजनों और छात्रों ने किया रोड जाम

Exam देने College जा रहे Student को स्कूल बस ने रौंदा, गुस्साए परिजनों और छात्रों ने किया रोड जाम

0
Exam देने College जा रहे Student को स्कूल बस ने रौंदा, गुस्साए परिजनों और छात्रों ने किया रोड जाम

मोतिहारीः स्कूल बस की चपेट में आने से BCA के एक छात्र की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल चौक की है। मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह कटहरा के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वो कॉलेज एग्जाम देने के लिए आया था। छात्र की मौत के बाद परिजन और छात्रों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। छोटी बहन सड़क पर डेड बॉडी रखकर गाड़ियों को रोकती नजर आई। वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों और छात्रों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी मुताबिक, मृतक अभिषेक इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, पिता किसान हैं। अभिषेक मोतिहारी रहकर बीसीए की पढ़ाई कर रहा था, आज वो एग्जाम देने पहुंचा था, इसी दौरान अनियंत्रित गाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

वहीं परिजन ने सही इलाज न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घायल छात्र को समय पर उचित इलाज नहीं मिला। अस्पताल परिसर में एंबुलेंस होने के बावजूद सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजन और छात्रों ने एलएनडी कॉलेज के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन और रोड ब्लॉक करने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वे अपनी मांगों पर अड़े है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here