वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद हाईवे की नालियों और गड्ढों में बहे डीजल को भरने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी हुई है। वायरल वीडियो में लोग डीजल को डिब्बों और बाल्टियों में भरते दिखे, जो किसी भी वक्त बड़े धमाके या हादसे का कारण बन सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति को संभाला। हादसे में टैंकर चालक विमल सिंह (निवासी वैशाली, बिहार) को मामूली चोटें आईं। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ी जनहानि टल गई। हादसे की सूचना पर हथिगवां पुलिस, फायर ब्रिगेड और हाईवे अथॉरिटी की टीमें मौके पर पहुंचीं। हाइड्रा मशीन की मदद से टैंकर को सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग चोरी-छिपे डीजल भरते रहे। पुलिस ने लोगों से ऐसी जोखिम भरी गतिविधियों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की है।View this post on Instagram