Blog

  • पंजाबः 108 सिविल जजों के हुए तबादलें, देखे लिस्ट 

    पंजाबः 108 सिविल जजों के हुए तबादलें, देखे लिस्ट 

    चंडीगढ़ः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा की अध्यक्षता में आज फुल कोर्ट बैठक हुई थी। जिसमें दोनों राज्यों के सैशन जजों और अतिरिक्त सैशन जजों के तबादले किए गए। वहीं अब 108 सिविल जजों के तबादले किए गए। देखें लिस्ट

  • अस्पताल के बाहर इलाज के नाम पर चल रहा था ऐसा काम कि जोर-जोर से चिल्लाने लगा पीड़ित, वीडियो वायरल

    अस्पताल के बाहर इलाज के नाम पर चल रहा था ऐसा काम कि जोर-जोर से चिल्लाने लगा पीड़ित, वीडियो वायरल

    सागरः मध्य प्रदेश के सागर जिले में अस्पताल के बाहर झाड़-फूंक से इलाज चल रहा था। एक बीमार व्यक्ति का झाड़-फूंक से इलाज करने का ड्रामा चल रहा था। जिसे देखने के लिए अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमक वायरल हो रहा है। वीडियो देवरी स्वास्थ्य केंद्र के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल उठ रहे है। यहां अस्पताल स्टाफ की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।

    सागर में देवरी स्वास्थ केंद्र के बाहर एक मरीज को ठीक करने के नाम पर झाड़ फूंक का खेल चलता रहा जिसे देखने के लिए लोगो का हुजूम लगा रहा,अजीब हरकते करते ओझा और मरीज का यह वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। अस्पताल परिसर के इस वीडियो को देखने के बाद यह समझा जा सकता है कि पीड़ित युवक किसी बीमारी से ग्रस्त है और इलाज कराने अस्पताल पहुंचा होगा लेकिन जैसा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रो में अंधविश्वास पैर जमाये हुए है और गांव गांव में तांत्रिक औझा फैले हुए है।

    अपने परिजन को कैसे भी स्वास्थ लाभ मिल सके इसके लिए परिजन डॉक्टर,अस्पताल के साथ ही अंधविश्वासी होने के कारण झाड़ फूंक भी करवाते है। ऐसा ही यह नजारा देवरी स्वास्थ केंद्र के बाहर का है,मरीज को ठीक करने के नाम पर चले इस ड्रामे को देखने के लिए तो भीड़ जमा थी लेकिन इस हरकत को रोकने के लिए वहाँ कोई जिम्मेदार दिखाई नही दे रहा है,पीड़ित युवक के हाँथ की अंगुली को बार बार औझा द्वारा मरोड़ दिए जाने से मरीज चिल्ला रहा है लेकिन देखने वाले दर्शक इसे औझा द्वारा अभिमंत्रित नींबू और पानी के छींटे का चमत्कार समझ रहे है।

  • स्वर्ण पदक वास्तव में सोने से नहीं बने हैं। वे पसीने, दृढ़ संकल्प, और एक कठिन-से-ढूंढने वाले मिश्र धातु से बने होते हैं जिसे हिम्मत कहा जाता है”- डैन गेबल

    स्वर्ण पदक वास्तव में सोने से नहीं बने हैं। वे पसीने, दृढ़ संकल्प, और एक कठिन-से-ढूंढने वाले मिश्र धातु से बने होते हैं जिसे हिम्मत कहा जाता है”- डैन गेबल

    बद्दी/ सचिन बैंसल : बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, बद्दी में चल रहे खेल आयोजन “लक्ष्य” के अंतिम दिन टीमों के बीच फाइनल मैच खेले गए। बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में सीजीसी झांझेड़ी ने शूलिनी यूनिवर्सिटी, सोलन के खिलाफ जीत हासिल की, जबकि बालिका वर्ग में बद्दी यूनिवर्सिटी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी, बद्दी के खिलाफ विजेता टीम रही। वॉलीबाल के फाइनल में बालक व बालिका वर्ग में बद्दी यूनिवर्सिटी व महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी की टीमों के बीच मैच खेले गए। महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी, बद्दी बालक की टीम और बद्दी यूनिवर्सिटी बालिका की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।

    चितकारा यूनिवर्सिटी, बद्दी ने सीजीसी झांझेड़ी की टीम के खिलाफ खेले गए फुटबॉल के फाइनल मैच में जीत दर्ज की। चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा ने बद्दी यूनिवर्सिटी को करीबी मुकाबले में हराकर, क्रिकेट फाइनल में जीत हासिल की। चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा के ऋतिक उपाध्याय टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जबकि उपविजेता बद्दी यूनिवर्सिटी, बद्दी के गौरव शर्मा थे। टेबल टेनिस अंतर्गत महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय और बद्दी यूनिवर्सिटी के बीच आयोजित खेल मे बद्दी यूनिवर्सिटी, बद्दी विजेता टीम रही।

    कार्यक्रम के अंत में समापन समारोह आयोजित किया गया जहां डॉ. जे.के. शर्मा, बद्दी यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति, और बद्दी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ खुशमीत कुमार का क्रमशः मुख्य अतिथि और सम्मानित अतिथि के रूप में स्वागत किया गया। सुश्री सुषमा सिंह, छात्र कल्याण अधिकारी और श्री ईशान ठाकुर, खेल अधिकारी, बद्दी यूनिवर्सिटी भी समारोह में उपस्थित थे। इसके पश्चात, श्री ईशान ठाकुर ने माननीय मुख्य अतिथि से अनुमति लेने के बाद, तीन दिवसीय खेल आयोजन के बारे में जानकारी दी।

    डॉ जे के शर्मा और डॉ खुशमीत कुमार ने अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों के साथ विभिन्न खेल आयोजनों के तहत क्रमशः विजेता टीम और उपविजेता टीम को स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए। विभिन्न श्रेणियों के तहत विजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ विजेता ट्राफियां भी दी गईं और प्रायोजक एमपीएन मसल पंप न्यूट्रिशन द्वारा प्रोटीन पैकेट भी वितरित किए गए। मैच रैफरी और मैच अधिकारियों को भी खेलों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के उनके कठिन प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

    इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ जेके शर्मा और डॉ खुशमीत कुमार को सम्मानित किया गया। समापन समारोह मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जे के शर्मा ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया और भविष्य मे ऐसे और कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में छात्र कल्याण अधिकारी, सुश्री सुषमा सिंह ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के अथक प्रयासों के लिए सभी को धन्यवाद दिया। मंच का सफल संचालन  नितिन शर्मा के द्वारा किया गया।

  • कोविड़ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरोली मे 20 लोगों की कोविड़ जांच

    कोविड़ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरोली मे 20 लोगों की कोविड़ जांच

    ऊना/सुशील पंडित : देशभर मे कोविड़ मामलों मे हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश मे भी स्वास्थ्य टीमों ने एहतियाती कदम उठाते हुए कोविड़ जांच को बढ़ाने का निर्णय लिया है। साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम (प्रीति,रुचि) ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे कोविड़ के बढ़ते हए प्रभाव को देखते हुए विभिन स्थानों पर लोगों की कोविड़ जांच की ।  इस दौरान टीम ने गाँव बाथड़ी के Surie Polex industry Bathri मे रह रहे 20 कर्मचारियों एवं स्टाफ की कोविड़ जांच के लिए सैम्पल लिए | डॉ प्रदीप ने लोगों को कोविड़ से बचने की सलाह देते हए उनको मास्क का प्रयोग करने व हाथों को साबुन से धोने के लिए प्रेरित किया ।

    वहीं टाहलीवाल में विश्व मलेरिया दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता कला प्रतियोगिता नारा लेखन बाप एंड पेंटिंग आदि की प्रतियोगिता करवाई गई इसमें पूजा देवी आशीष कुमार भूमिका श्रेया समृद्धि कंचन तन्वी खुशी दीपाली आदि स्कूल के बच्चों ने भाग लिया इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अमृतलाल राणा, प्रदीप सैनी, सीता देवी, तनु आंगरा,  संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, गुरनाम सिंह जतिंद्र पाल शैली शर्मा ,अनिता कुमारी, अनीता रानी, ज्योति रानी, शिंदो देवी, मोनिका धीमान आदि मौजूद रहे।

  • पंजाबः योगराज सिंह पहुंचे पठानकोट, अर्जुन तेंदुलकर को लेकर दी राय, देखें वीडियो

    पंजाबः योगराज सिंह पहुंचे पठानकोट, अर्जुन तेंदुलकर को लेकर दी राय, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः क्रिकेट भारत में एक बहुत लोकप्रिय खेल है और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ कई घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट खेले जाते हैं, इसलिए आज भी हमारे पास भारत में कई खिलाड़ी हैं जो बहुत अच्छा खेलते हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिलता है। पठानकोट में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनके पास हुनर ​​तो है लेकिन उचित मंच न मिलने के कारण वे पीछे रह जाते हैं, लेकिन अब क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज ने पठानकोट में एक एकेडमी खोली है जहा अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अपनी राय देते हुए कहा कि टीम प्रबंधन अर्जुन तेंदुलकर को T20 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करानी चाहिए, अगर टीम प्रबंधक उनको मौका देते हैं तो अर्जुन तेंदुलकर एक अच्छे खिलाड़ी साबित होंगे।

    पत्रकारों से इस संबंध में बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा कि हमारे देश में सबसे ज्यादा क्रिकेट खेला जाता है और मैं खुद क्रिकेटर रहा हूं और मेरा बेटा भी क्रिकेट खेलता है और जो खेल उन्होंने मेरे परिवार को इतना सम्मान दिया है, मैं उनके माध्यम से युवाओं का भविष्य बनाना चाहता हूं और इसी कड़ी में उन्होंने पठानकोट में एक अकादमी खोली गई है, अर्जुन तेंदुलकर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी टीम का पूरा उपयोग नहीं हो रहा है, टीम प्रबंधन को अर्जुन तेन्दुलकर को नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर लाना चाहिए जो एक अच्छे क्रिकेटर साबित होंगे।

  • विश्व मलेरिया दिवस पर एक दिवसीय जिला स्तरीय जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

    विश्व मलेरिया दिवस पर एक दिवसीय जिला स्तरीय जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना के सूचना शिक्षा एवं सम्प्रेषण प्रभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डा. संजीव कुमार वर्मा के दिशा निर्देशानुसार विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय जिला स्तरीय जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत ने उपस्थित समस्त स्कूल स्टाफ और बच्चों को बताया कि मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो सालों से लोगों को अपना शिकार बनाती आई है। मलेरिया के खिलाफ लोगों के बीच जागरूकता फ़ैलाने के लिए विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल लाखों लोग भारत समेत पूरी दुनिया में मलेरिया से ग्रसित होते हैं। यह एक जानलेवा बीमारी है , जिससे भारत में हर साल हजारों लोग संक्रमित होते हैं।

    उन्होंने बताया कि मलेरिया की बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है। यह मादा एनाफिलिज मच्छर के जरिए इंसानों के बीच फैलती है। मलेरिया प्लाजमोडियम विवेक्स नाम के वायरस के कारण होता है। जब मादा एनाफिलिज मच्छर किसी मलेरिया से संक्रमित व्यक्ति को काटता है तो इस वायरस का अंश मच्छर के शरीर में ट्रान्सफर हो जाता है, जब यह मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो यह परजीवी व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाता है। जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया मरीज को ठंड लगकर कंपकंपी द्वारा 103 डिग्री या इससे अधिक बुखार आता है। यह मच्छर खड़े पानी में प्रजनन करता है। इससे बचने के लिए खड़े पानी की निकासी का होना अत्यंत जरूरी है।

    पशुओं द्वारा पानी पीने के लिए उपयोग किये जाने वाले बर्तनों को ढककर रखना जरूरी है। मलेरिया से बचाव व इलाज दोनों संभव है। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है अत: खून की जाँच करवा कर मलेरिया की सही पहचान होती है। मच्छरों को पैदा होने से रोकें तथा तालाबों और जलाशयों इत्यादि में गम्बुजिया मछली डालें ताकि मच्छरों के अंडे व लार्वा को बदने से रोका जा सके। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से बीसीसी कार्डिनेटर कंचन माला, स्कूल प्रधानाचार्य सीमा कौशल, सहित समस्त स्कूल स्टाफ, बच्चे व भरवाई की आशा उपस्थित थी।

  • जालंधरः सर्राफा बाजार में व्यक्ति ने जज प्रधान को लगाई आग, CCTV आई सामने 

    जालंधरः सर्राफा बाजार में व्यक्ति ने जज प्रधान को लगाई आग, CCTV आई सामने 

    जालंधर,वरुण/हर्ष: लाल बाजार के सराफा बाजार में जज प्रधान उर्फ संजीव (सुनियारा) को एक व्यक्ति द्वारा आग लगाने के मामले की सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति ने कैसे वहां पर मौजूद प्रधान जज सहित अन्य लोगों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर दिया था। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने आग दी। इस आग की चपेट में व्यक्ति खुद भी झुलस गया। वहीं प्रधान जज इस हादसे में बुरी तरह से झुलस गया। जिसके उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जज प्रधान किसी के राजीनामे को लेकर वहां पर गया हुआ था। 

    जहां बगांली नामक व्यक्ति ने उस पर सराफे में इस्तेमाल किया जाने वाले ज्वलशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दी। इस हादसे में जज प्रधान बुरी तरह से झुलस गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी गंभीर है। वहीं इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि मात्र 1500 रुपए के सोने के गहने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा होना शुरू हो गया। दरअसल, वहां पर एक व्यक्ति ने दूसरे को 400 मिली ग्राम गहने गिरवी रखे थे। जिसमें से 400 मिलीग्राम सोना निकाल लिया गया था। जिसकी कीमत 1500 रुपए बताई जा रही है। 

    इस हंगामे को बढ़ता देख मार्किट के प्रधान जज दोनों का समझौता करवाने के लिए आए थे। जिसके बाद वहां पर एक व्यक्ति ने वहां पर ज्वलनशील पदार्थ वहां पर लोगों पर फेंक दिया और लाइटर जलाकर अपने आप को भी आग लगाने के लिए कहने लगा। जिसके बाद वहां पर कई लोग आग की चपेट में आ गए है। हालांकि अन्य लोगों का काफी बचाव रहा, लेकिन बताया जा रहा है कि जज प्रधान 50 प्रतिशत जल चुके है। जिन्हे उपचार के लिए बतरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जज प्रधान की हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं आग लगाने वाला उक्त व्यक्ति भी झुलस गया है। जिसके लोगों ने काबू कर लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • जालंधरः घर में घुसकर गोलियां चलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः घर में घुसकर गोलियां चलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः  देहात पुलिस ने महितपुर के गांव उधोवाल बिजली मीटर ठीक करने के बहाने घर में घुसकर गोलियां चलाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि आज सुबह घर में घुसकर गोलियां चलाने के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि घायल दीपक हो नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक महिला की पहचान गुरबख्श कौर पत्नी कश्मीर चंद के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र दरबार लाल निवासी उधोपुर के रूप में हुई है। इस घटना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी गुरप्रीत सिंह और स्पेशल ब्रांच की टीम ने आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से रिवाल्वर जब्त की है।

    पुलिस ने एफआईआर नंबर 41 के तहत आईपीसी की धारा 302, 307, 452, 25-54-59 अस्ला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रवि कुमार से 32 बोर की रिवाल्वर, 20 जिंदा कारतूस और 5 खोल बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया दीपक से पुरानी रंजिश के तहत आरोपी ने महिला और युवक पर गोलियां चलाई थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर बताया कि दीपक को रवि डराने के लिए पिता रिवाल्वर लेकर गया था, लेकिन उसने वहां पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। बता दें कि सुबह 6:15 बजे के करीब गांव उधोवाल में गुरबख्श कौर (50), बेटा दीपक (17) और बेटी कृतिका (19) के साथ घर पर थी। इस दौरान मोटर साइकिल पर सवार होकर एक रवि आया और घर का दरवाजा खटखटाया।

    जब उसने दरवाजा खोला तो युवक ने कहा कि तुम्हारा मीटर खराब है चेक करना है, जब गुरबख्श ने मीटर सही होने की बात कही तो उक्त हमलावर जबरदस्ती घर में घुस गया और पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली गुरबख्श कौर की पीठ और दो हाथों में लगी, जबकि दीपक के दोनों कंधों में गोली लगने से वहीं गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जब अंदर गए तो गुरबख्श कौर और दीपक  खून से लथपथ पड़े थे। वही दूसरे कमरे में सो रही 19 वर्षीय कृतिका डरी सहमी कमरे से बाहर ही नहीं निकली। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरबख्श को मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा खुलासा, विदेशी नंबर से करता रहा बातचीत, इस राज्य से खरीदी थी डोंगल

    पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा खुलासा, विदेशी नंबर से करता रहा बातचीत, इस राज्य से खरीदी थी डोंगल

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह 36 दिन तक लगातार पुलिस और खुफिया एजेंसियों को चकमा देकर देश के चार राज्यों में गुप्त रूप से पनाह लेता रहा। इतना ही नहीं वह पंजाब में ही समर्थकों की मदद से बचता रहा। पंजाब पुलिस से बचने के लिए वह हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी छिपता रहा। खास बात यह है कि 18 मार्च से लेकर 23 अप्रैल तक जहां-जहां पर उसने पनाह ली, उसकी जांच पंजाब पुलिस ने शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस के साथ साथ एनआईए भी इस मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस को चकमा देने के लिए कनाडा के इंटरनेशनल नंबर से वाट्सएप कॉलिंग करता था, उसके बाद एक डोंगल भी था, जिसे हरियाणा से खरीदा था।

    पंजाब के मोगा में आने से पहले अमृतपाल को एक डोंगल व मोबाइल किसी ने दे दिया।अब पंजाब पुलिस उसी व्यक्ति की तलाश में है। जानकारी के मुताबिक डोंगल व मोबाइल मुहैया कराने वाला आदमी मोगा तक अमृतपाल के साथ रहा। इस दौरान अमृतपाल ने विदेशों में कई लोगों से बात की, जिसकी जानकारी अब काउंटर इंटेलिजेंस को मिल रही है। डीजीपी ने होशियारपुर, नवांशहर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, दिल्ली और पीलीभीत में उसके पनाहगारों की जांच के लिए 3 टीमें बनाई है। टीमों का नेतृत्व इंटेलिजेंस के चीफ करेंगे। गृह मंत्रालय ने मोगा से अमृतपाल की गिरफ्तारी संबंधी रिपोर्ट भी तलब की है।

    बता दें कि पंजाब पुलिस द्वारा मोगा में गिरफ्तारी के दौरान अमृतपाल के पास एक भी पैसा नहीं था। न ही उसके पास कोई मोबाइल फोन मिला। पुलिस मोगा के रोडे गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी ले रही है। अमृतपाल के पास कोई सामान न मिलने को लेकर आला अफसर भी भी हैरान हैं। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी का कहना है अमृतपाल ने आते ही कपड़े बदले थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ. ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜੀਆ ਜੀ ਦੇ 300 ਸਾਲਾ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ. ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜੀਆ ਜੀ ਦੇ 300 ਸਾਲਾ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਮਹਾਨ ਜਰਨੈਲ ਸਰਦਾਰ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜੀਆ ਜੀ ਦੇ 300 ਸਾਲਾਂ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਖਾਲਸਾ ਫ਼ਤਹਿ ਮਾਰਚ  ਜੋ ਦਿੱਲ੍ਹੀ ਤੋਂ ਆਰੰਭ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪੜਾਹ ਪਾਰ ਕਰਦਾ ਹੋਇਆ ਅੱਜ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹੁੰਚਿਆ |

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਮੰਡ ਐਕਜੀਕੁਟਿਵ ਮੇਂਬਰ ਐਸ.ਜੀ.ਪੀ.ਸੀ.  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਹ ਮਾਰਚ ਸਰਦਾਰ ਰਾਮਗੜੀਆ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਕੱਢਿਆ  ਜਾ ਰਿਹਾ ਤਾਂ ਜੋ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਜਾਨ ਸਕੇ ਕਿ ਸਾਡੀ ਕੌਮ ਦੇ ਇਹੋ ਜਿਹੇ ਮਹਾਨ ਜਰਨੈਲ ਸਨ। ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਬੇਅਦਬੀ ਵਾਲਿਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਸਖਤ ਕ਼ਾਨੂਨ ਬਣਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ | ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਗਾਬੜੀਆ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਰਦਾਰ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜੀਆ ਮਹਾਨ ਜਰਨੈਲ ਹੋਏ ਸਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੁਗ਼ਲ ਸਾਮਰਾਜ ਨੂੰ ਸਦਾ ਲਈ ਖਤਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ।