Blog

  • पंजाबः निगम की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड के पास 10 होटल किए सील

    पंजाबः निगम की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड के पास 10 होटल किए सील

    लुधियानाः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम द्वारा बस स्टैंड के पास बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम 10 होटलों को सील किया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि आज दूसरे दिन भी होटलों को सील करने की कार्रवाई जारी रहेगी। इन होटलों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर है कि नियमों का उल्लंघन कर यह होटल बनाए गए हैं। जवाहर नगर कैंप इलाके में करीब 10 होटल मालिकों के विरोध के बीच निगम अधिकारियों ने होटलों को ताला जड़ा। होटलों मालिकों और उनके कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। कुछ लोगों ने तो निगम के अधिकारी को घेर लिया। पुलिस बल की मदद से अधिकारी को लोगों के बीच से छुड़वाया गया। बता दें कि 17 मई को होने वाली मामले की सुनवाई में नगर निगम को जवाब दाखिल करना है कि अधिकारियों ने इन होटलों को सील किया या नहीं।

    निदेशक स्थानीय निकाय विभाग उमा शंकर ने नगर निगम कमिश्नर शेना अग्रवाल को 105 भवनों की स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्र लिखा हुआ है। बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर होटलों का निर्माण किया गया था, जिसके चलते पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन अवैध होटलों के खिलाफ पिछले दिनों हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसके बाद विभाग ने उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकांश होटल मालिक पार्किंग के लिए उचित जगह छोड़ने में विफल रहे हैं या नगर निगम से बिल्डिंग प्लान स्वीकृत करवाने में विफल रहे हैं। पूर्व में मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए। 

    निगम अधिकारियों ने कहा कि महानगर में जो अवैध रूप से बिल्डिंगे बनी हैं उनकी पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में उन भवनों पर भी कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर निगम से भवन निर्माण की मंजूरी जरूर प्राप्त करें। भवन निर्माण नियमों के अनुसार इमारतों का निर्माण करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बस स्टैंड पर जो अधिकारी होटल सील कर रहे थे। लोगों ने उन्हें रोकने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण वे उन्हें रोक नहीं पाए। हालांकि क्षेत्र में होटल मालिकों में बढ़ता विरोध देख फिलहाल 10 होटलों पर कार्रवाई को रोकना पड़ा। 

  • पंजाबः सैर कर रहे व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल 

    पंजाबः सैर कर रहे व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल 

    अजनालाः तहसील अजनाला के कमाल खां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात सैर कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति का अज्ञात हमलावारों ने तेजधार हथियार बरछी (भाले) मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के सुखविंदर सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। देरा रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर से अकेला ही सैर करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावारों ने बरछी से हमला कर दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद आज सुबह पुलिस पार्टी गांव में सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। अभी तक हमलावार पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

  • DoT का बड़ा एक्‍शन, 2.25 लाख से अधिक सिम कार्ड किए बंद

    DoT का बड़ा एक्‍शन, 2.25 लाख से अधिक सिम कार्ड किए बंद

    पटना: दूरसंचार विभाग ने अप्रैल के महीने में बिहार और झारखंड में 2.25 लाख मोबाइल नंबर बंद कर दिए हैं। इनमें से ज्‍यादातार सिम कार्ड कथि‍त तौर पर फर्जी दस्‍तावेजों पर लिए गए थे। टेलीकाॅम सर्विस प्रोवाइडर्स ने 517 प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) को भी ब्‍लैक लिस्‍ट कर दिया है, जो प्रथम दृष्टया सिम कार्ड जारी करते समय अनैतिक और अवैध गति‍विधियों में शामिल पाए गए हैं। दूरसंचार विभाग के विशेष महानिदेशक (लाइसेंस्‍ड सर्विस एरियाज़- एलएसए बिहार ) के एक बयान के अनुसार, अप्रैल 2023 में ही, दोनों राज्यों में 2.25 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों को निष्क्रिय कर दिया गया है। ज्‍यादातर सिम कार्ड अवैध/अनैतिक साधनों के माध्यम से खरीदे गए थे। वहीं, इसके अलावा 517 पीओएस को ब्लैक लिस्ट किया गया है, क्योंकि वे सिम कार्ड जारी करते समय अनैतिक और अवैध व्यवहार में शामिल पाए गए थे।

    टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स शुरू कर रहे कानूनी कार्रवाई

    टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स फर्जी पीओएस के साथ-साथ ग्राहकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। झारखंड भी डॉट के एलएसए (बिहार) के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्‍होंने अपने बयान में कहा कि प्राप्त नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के कई जिलों और झारखंड में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। दूरसंचार विभाग, पटना कार्यालय भी राज्य पुलिस के संपर्क में है और उसने दूरसंचार सिम ग्राहक सत्यापन (एएसटीआर) विश्लेषण के लिएआर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और फेस रिकग्‍निशन से संचालित समाधान से तैयार की गई खुफिया जानकारी साझा की है।

    राज्‍य पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

    इसपर राज्य पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि सिम धोखाधड़ी करनेवालों (पीओएस/सबस्क्राइबर्स) के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बिहार और झारखंड के लगभग सात करोड़ सिम ग्राहकों के चेहरे के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है और कार्रवाई करने के लिए खुफिया जानकारी एकत्रित की गई है। इसके अलावा दूरसंचार विभाग (बिहार) और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और राज्य पुलिस ने सिम धोखाधड़ी करने वालों को पकड़ने के लिए एकजुट होकर काम करने पर सहमति जताई है। टेक्‍नोलॉजी पर बढ़ती निर्भरता के साथ साइबर धोखाधड़ी एक बड़ी चिंता बन गई है। सिम कार्ड भी इस देश के लगभग हर व्यक्ति की एक नई पहचान बन गया है।

    हालांकि, जैसा कि कहा जाता है कि कुछ भी कमी के बिना नहीं आता है, और सिम कार्ड के व्यापक उपयोग के कुछ अनपेक्षित परिणाम सामने आए हैं। कहा कि साइबर दुनिया में रोजाना नए तरह के अपराधी और पीड़ित सामने आ रहे हैं। दूरसंचार विभाग (नई दिल्ली) ने देश भर में 87 करोड़ सिम ग्राहकों के चेहरे का विश्लेषण किया है। यह विश्लेषण सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग के सहयोग से एएसटीआर का उपयोग करके किया गया है। विश्लेषण के परिणाम को दूरसंचार विभाग के साथ साझा किया गया है, ताकि टेलीकॉम सर्विसप्रोवाइडर्स और राज्य पुलिस की मदद से सिम धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

  • पूर्व भाजपा विधायक का निधन, कार्यक्रम से लौटने के बाद बिगड़ी थी ​तबीयत

    पूर्व भाजपा विधायक का निधन, कार्यक्रम से लौटने के बाद बिगड़ी थी ​तबीयत

    भोपाल: प्रदेश के सियासी गलियारे से दुखद खबर सामने आई है। पूर्व विधायक बीजेपी नेता रमेश शर्मा गुट्टू भैया का बीती रात करीब 2 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक आने के चलते हुआ है। रमेश शर्मा कल एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। गुट्टू भैया के निधन पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

    सीएम शिवराज ने गुड्डू भैया को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि आदरणीय रमेश शर्मा जी “गुट्टू भैया” छात्र राजनीति के जमाने के वरिष्ठ साथी थे। ऐसे सरल, सहृदय, नेक और आत्मीयता से भरे गुट्टू भैया का चले जाना, मेरी व्यक्तिगत क्षति है। आपका जाना भोपाल के सार्वजनिक जीवन में एक सूनापन छोड़ जायेगा। ईश्वर अपने श्रीचरणों में आपको स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें। ।।ॐ शांति।। वहीं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रमेश शर्मा ‘गुट्टू भैया’ के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

    बता दें कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पार्टी मुख्यालय में 22 अप्रैल को पूर्व विधायकों के साथ एक बैठक की थी। इस दौरान कई नेताओं से वन-टू-वन चर्चा भी हुई। इस बैठक में भाजपा नेता रमेश शर्मा की नाराजगी खुलकर सामने आई थी। दरअसल बीजेपी के पूर्व विधायक रमेश शर्मा ने कहा था कि ये बहुत अच्छा कदम विधानसभा अध्यक्ष ने उठाया है कि पूर्व विधायकों की समस्याओं पर चर्चा करें। इसे पूर्व विधायकों को भी सम्मान मिलता है। अगर संगठन हमारी नहीं सुनेगा तो फिर क्या फायदा होगा? जब चुनाव आते हैं, तभी पार्टी को हमारी याद आती है। कलयुग में बिना काम के बाप भी बेटे को नहीं पूछता है, उन्होंने कहा हम पार्टी से कुछ नहीं चाहते बस सम्मान चाहते हैं।

  • पंजाब : St. Soldier’s School में गैस लीक, बच्चों की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    पंजाब : St. Soldier’s School में गैस लीक, बच्चों की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप: पंजाब व हिमाचल बॉर्डर पर स्थित नंगल शहर में वीरवार को गैस लीक हो गई। नंगल में गैस लीक को लेकर सेंट सोल्जर स्कूल में पैनिक का माहौल गया है। वीरवार को रोपड़ जिला के नंगल शहर में एक फैक्ट्री से गैस लीक हो गई। जिससे सेंट सोल्जर स्कूल में 30 से 35 छोटे बच्चों समेत कई लोग चपेट में आ गए। इन सभी को गला दर्द और सिर दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है।

    एहतियात के तौर पर अभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस समेत अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दूसरे विभागों और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी बुला ली गई हैं। जिस जगह गैस लीक हुई वहां 300 से 400 लोग हर वक्त मौजूद रहते हैं।

    नंगल में दो बड़ी फैक्ट्रियां हैं पहली पीएसीएल और दूसरी एनएफएल। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि गैस कहां से लीक हुई है। हादसे के बाद आसपास के गांव के लोग इकट्ठे हो गए और फैक्ट्रियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ​​वहीं दूसरी ओर दोनों फैक्ट्री के प्रबंधन के लोग अपना अपना पल्ला झाड़ रहे हैं कि हमारे यहां से गैस लीक नहीं हुई है।

    ऐसे में अब यह जांच का विषय है कि गैस कहां से ली हुई। लेकिन बच्चों के माता-पिता में भारी डर पाया जा रहा है। वह अपने बच्चों को स्कूल से घर ले जाने में जुटे हुए हैं और दूसरी तरफ फार ग्रेड की गाड़ियां भी पहुंच गई है, स्कूल में इसको लेकर छुट्टी कर दी गई है। स्कूल प्रशासन की मानें तो उनका कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है कुछ बच्चों को जो दिक्कत आई थी उन्हें सिविल हस्पताल परहेज पहुंचा दिया गया है।

    यह हादसा रोपड़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर नंगल में हुआ। फिलहाल मौके पर राहत कार्य जारी है। इससे पहले हादसे की जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि हालात को देखते हुए मौके पर क्षेत्र की सभी एंबुलेंसों को रवाना किया है। वह खुद भी वहां पहुंच रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने से छोटे बच्चों और कुछ लोगों को गला दर्द सिर दर्द आदि की समस्या पेश आई है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

  • आज का राशिफल,11 मई 2023

    आज का राशिफल,11 मई 2023

    आज का राशिफल,11 मई 2023

    मेष: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

    वृष: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

    मिथुन: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।
    कर्क: कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।
    सिंह: तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कन्या:
    यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
    तुला: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।
    वृश्चिक: कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
    मकर: परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
    कुंभ: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    मीन: किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

  • पंजाब : श्री हरिमंदिर साहिब के पास धमाका करने की SGPC ने जारी की CCTV फुटेज  देखे वीडियो

    पंजाब : श्री हरिमंदिर साहिब के पास धमाका करने की SGPC ने जारी की CCTV फुटेज देखे वीडियो

    अमृतसर: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास बुधवार की मध्यरात्रि को एक बार फिर जोरदार धमाका हुआ। धमाके का यह स्थान पहले स्थान से 1.45 किलोमीटर की दूरी पर है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी। बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि हुआ यह धमाका पहले दो धमाकों वाली बिल्कुल विपरीत दिशा में है, जो पहले हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ। श्री दरबार साहिब में हुए 3 धमाकों को पुलिस ने सुलझा लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर लिखा ” अमृतसर में कम तीव्रता वाले धमाकों का मामला सुलझा लिया गया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर एसजीपीसी ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है। जिसमें धमाका करने वाले आरोपी दिखाई दे रहे हैं। 

    डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर लिखा ” अमृतसर में कम तीव्रता वाले धमाकों का मामला सुलझा लिया गया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान आजादवीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इनमें से तीन विस्फोटकों की सोर्सिंग में शामिल थे। एक महिला से भी पूछताछ की जा रही है। डीजीपी के अनुसार, आजाद वीर और अमरीक ने आईईडी स्थापित की थी। आजाद वीर से एक किलोग्राम के करीब विस्फोटक मिला है। हिरासत में ली गई लड़की का नाम हरजीत कौर है। हरजीत कौर आतिशबाजी बनाने का काम करती है और उसके पास इसका लाइसेंस भी है। वहीं आरोपी साहिब सिंह अमृतसर में ही पटाखे बनाने का काम करता है। सभी आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। 

    गौर हो कि इससे पहले शनिवार की देर रात और सोमबार की सुबह हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित सारागढ़ी सरां के पास धमाके हुए हैं। उक्त दोनों मामलों में जहां पंजाब पुलिस फोरेंसिक विभाग सैंपल लेकर जांच कर रही हैं। वहीं एनआईए और एनएसजी ने घटनास्थल का दौरा कर धमाके का सीन रिकऱिएट कर वहां से मिट्टी और पत्तों के सैंपल जुटाने के बाद उन्हें जांच के लिए भेजा। जिसके बाद डीजीपी ने 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

    https://fb.watch/ksbrVN81RH/

  • शादी की तैयारियों के दौरान हुए जोरदार धमाके, कई घायल

    शादी की तैयारियों के दौरान हुए जोरदार धमाके, कई घायल

    राजस्थान: बाड़मेर में एक दर्दनाक घटना हुई. जहां शादी वाले घर में पाठ बिठाई की रस्म हुई थी. 13 मई को दो बेटियों की बारात आनी थी। लेकिन शादी से तीन दिन पहले जोरदार धमाके हुए। दरअसल, 3 गैस सिलेंटर फटने हाराकार मच गया। शादी वाले घर में रखा सारा सामना, कपड़े, बर्तन, गहने सब कुछ जलकर खाक हो गया। परिवार के लोगों ने किसी तहर से बचकर अपनी जान बचाई। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हुईं है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    यह घटना चौहटन थाना क्षेत्र के साईंयों का तला नेतराड गांव में हुई। बताया जा रहा है कि जेठाराम के घर 13 मई को दो बेटियां मली और मांगी की शादी थी। घर में शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए थे और मेहमानों के आने का दौर भी शुरू हो चुका था। बुधवार दोपहर को महिलाएं गीत गा रही थी। घर के पीछे बने छपरे में मेहमानों के लिए चाय बन रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव होने के कारण एक के बाद एक तीन सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए। हालांकि, सिलेंडर के तेज धमाकों के कारण तीन महिलाएं अचेत हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    बताया जा रहा है कि कच्चे झौंपों ने जल्द ही आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पास के कुंए से पानी निकाला और किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। फिर ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि सोने, चांदी के गहने 4 लाख की नगदी, कपड़े समेत शादी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

    इस मामले पर एएसआई नेनाराम ने बताया कि साइयों का तला गांव में शादी के घर में गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। जिसके बाद एक के बाद एक तीन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आगजनी के चलते 3 महिलाओं समेत 4 लोग घायल हुए हैं। चारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगजनी के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची. पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हुआ है।

  • पंजाब : हरिमंदिर साहब के पास धमाकों के 5 आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब : हरिमंदिर साहब के पास धमाकों के 5 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास बुधवार की मध्यरात्रि को एक बार फिर जोरदार धमाका हुआ। धमाके का यह स्थान पहले स्थान से 1.45 किलोमीटर की दूरी पर है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी। बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि हुआ यह धमाका पहले दो धमाकों वाली बिल्कुल विपरीत दिशा में है, जो पहले हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

    दरअसल, श्री दरबार साहिब में हुए 3 धमाकों को पुलिस ने सुलझा लिया है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट कर लिखा ” अमृतसर में कम तीव्रता वाले धमाकों का मामला सुलझा लिया गया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान आजादवीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इनमें से तीन विस्फोटकों की सोर्सिंग में शामिल थे। एक महिला से भी पूछताछ की जा रही है। डीजीपी के अनुसार, आजाद वीर और अमरीक ने आईईडी स्थापित की थी। आजाद वीर से एक किलोग्राम के करीब विस्फोटक मिला है। हिरासत में ली गई लड़की का नाम हरजीत कौर है। हरजीत कौर आतिशबाजी बनाने का काम करती है और उसके पास इसका लाइसेंस भी है। वहीं आरोपी साहिब सिंह अमृतसर में ही पटाखे बनाने का काम करता है। सभी आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। 