पंजाबः सैर कर रहे व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल 

अजनालाः तहसील अजनाला के कमाल खां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात सैर कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति का अज्ञात हमलावारों ने तेजधार हथियार बरछी (भाले) मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के सुखविंदर सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। देरा रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर से अकेला ही सैर करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावारों ने बरछी से हमला कर दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद आज सुबह पुलिस पार्टी गांव में सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। अभी तक हमलावार पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *