Home National सरिया लदे Truck को लगी भीषण आग, Driver और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

सरिया लदे Truck को लगी भीषण आग, Driver और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

0
सरिया लदे Truck को लगी भीषण आग, Driver और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

हजारीबागः चौपारण थाना क्षेत्र स्थित चोरदाहा पिकेट के पास एनएच-19 पर सरिया लदे एक चलते ट्रक में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग की लपटें बढ़ती देख ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से छलांग लगाकर जान बचाई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

जानकारी मुताबिक, ट्रक झारखंड के रामगढ़ से सरिया लादकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। चोरदाहा चेक पोस्ट के पास पहुंचते ही ट्रक के केबिन के निचले हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने इंजन और केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा और केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गए। हालांकि पीछे लदा सरिया सुरक्षित रहा। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही चोरदाहा पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि, बरही से चौपारण के बीच नेशनल हाईवे की जर्जर हालत के कारण दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में लगभग एक घंटे की देरी हुई। जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जल चुका था। हाईवे के बीचों-बीच ट्रक में आग लगने से एनएच-19 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मुख्य मार्ग पर परिचालन रोक दिया और वाहनों को सर्विस रोड से डायवर्ट किया। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here