Home National सट्‌टे के कर्ज से परेशान युवक ने की Suicide, Hotel के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

सट्‌टे के कर्ज से परेशान युवक ने की Suicide, Hotel के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

0
सट्‌टे के कर्ज से परेशान युवक ने की Suicide, Hotel के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

कानपुरः युवक द्वारा सट्‌टे के कर्ज से परेशान होकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले होटल में कमरा बुक कराया और फिर उसी कमरे में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। देर रात तक कमरे से कोई आवाज न आने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खुलवाया जिसके बाद युवक को फंदे से लटका देख वह हैरान रह गए। स्टाफ ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया।

मृतक मस्वानपुर सराय निवासी प्रशांत दीक्षित (27) के बहनोई दीप अग्निहोत्री ने बताया कि प्रशांत टाटा कंपनी में नौकरी करता था। वीरवार सुबह रोज की तरह ऑफिस जाने की बात कहकर वह घर से निकला था। दिनभर परिजनों ने कई बार उसे फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले पड़ोसी युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी।

कल्याणपुर के होटल रास प्लाजा में प्रशांत का दोस्त काम करता है, यहीं वीरवार सुबह 10 बजे प्रशांत कमरा लेकर रुका। रात करीब 8 बजे होटल मालिक आदित्य को कर्मचारी ने बताया कि उनका दोस्त प्रशांत सुबह से न तो बाहर निकला और न ही कमरे से कोई आवाज आ रही है। कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर होटल मालिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। प्रशांत के मोबाइल पर कॉल की गई तो फोन बंद मिला। इसके बाद होटल मालिक ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरा नंबर-302 का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। कमरे में प्रशांत का शव पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रशांत के बहनोई दीप अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ लोग प्रशांत को परेशान करते थे। कुछ युवक उससे सट्टा खिलवाते थे। हारने पर उससे लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले पड़ोस के एक युवक ने प्रशांत को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी बात से वह काफी परेशान चल रहा था।

कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम 112 नंबर के जरिए सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here