Blog

  • Punjab News: CM Mann का ऐलान, जल्द 144 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा श्री गुरु रविदास मेमोरियल, देखें Live

    Punjab News: CM Mann का ऐलान, जल्द 144 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा श्री गुरु रविदास मेमोरियल, देखें Live

    होशियारपुरः श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा खुरालगढ़ में राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पूरी कैबिनेट मौजूद रही। इस मौके पर सीएम ने कहा कि उनकी सरकार गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। वहीं उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को लेकर पूरे साल समागम आयोजित किए जाएंगे। हम प्रबंधकों की भूमिका में रहेंगे, जबकि समागम कहां करवाने हैं और अन्य सभी व्यवस्थाएं संत समाज तय करेगा। सीएम मान ने बताया कि खुलारगढ़ साहिब में पंजाब सरकार द्वारा 144 करोड़ रुपये की लागत से गुरु रविदास मेमोरियल तैयार किया गया है, जो लगभग 12 एकड़ में फैला हुआ है।

    उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतें पूरी करना ही असली सेवा है। इसी के तहत खुलारगढ़ साहिब में पीने वाले पानी के लिए ट्यूबवेल और 50 हज़ार लीटर का वाटर टैंक 80.64 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा चरण छो गंगा अमृत कुंड में भी ट्यूबवेल और वाटर टैंक का काम 96 लाख रुपये के साथ 28 फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि डेरा बल्लां के पास गांव नौगजा और फिरोजपुर में गुरु रविदास महाराज जी की बाणी अध्ययन केंद्र के लिए लगभग 11 एकड़ जमीन 9 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई है।

    सीएम मान ने कहा कि 20 फरवरी 2027 को मनाए जाने वाले गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जन्मदिवस को विश्व स्तर पर मनाने के लिए आज से ही तैयारियों की शुरुआत की जा रही है। पंजाब की यूनिवर्सिटियों समेत राज्य के कई स्थानों पर सेमिनार, संत सम्मेलन, कॉन्फ्रेंस, कथा और कीर्तन समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा दो तरह की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। अंत में मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में नतमस्तक होकर लोगों की सेवा के लिए शक्ति और आशीर्वाद की अरदास की।

    प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी सरकार गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। आज पूरी कैबिनेट यहां उपस्थित है और सरकार समाज के सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार दे रही है। आज सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश को ऐसी राजनीति की जरूरत है, जो सभी को आगे बढ़ने के अवसर दे न कि केवल मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के दोस्तों और करीबियों को। सभी को समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। सीएम ने कहा कि 650वें प्रकाश पर्व की शुरुआत आज से की जा रही है। इस दौरान सभी विश्वविद्यालयों में सेमिनार होंगे। वहीं जहां संत समाज कहेगा, वहां समागम होंगे। हमारे गुरुओं की शताब्दी की ऐसी मिसाल कहीं मिलनी चाहिए।

    इस दौरान संत सम्मेलन, कीर्तन और कथाएं होंगी। बाकी जैसा संत समाज तय करेगा, वैसा ही होगा। हम तो केवल प्रबंधक हैं। संत समाज में बहुत गुणी लोग बैठे हैं। सीएम ने कहा मैं जब पहले भी यहां आया था, तो बाबा जी ने मुझे आशीर्वाद दिया था“काका, तैयारी कर ले। तेरी कलम से जो फैसले होने हैं, उनके लिए परमात्मा तैयार है। लेकिन ऐसा फैसला न हो, जिससे आम लोगों का नुकसान हो।” आपके एक साइन से किसी को सुविधा मिल जाती है, किसी की कबीलचारी लीक पर चढ़ जाती है, तो इससे बड़ी कोई मिसाल नहीं हो सकती। ऐसे गुरुओं से यही प्रार्थना है कि इस तरह कृपा करते रहें।

    सीएम ने कहा कि हमारे संविधान के रचयिता, जिन्होंने बहुत छोटे परिवार से उठकर पीएचडी की, विदेशों में जाकर पढ़ाई की। उस समय छुआछूत का रिवाज था, उन्हें कक्षा में बैठने नहीं दिया जाता था, वे दूर बैठकर पढ़ते थे। बाद में उन्होंने हमारा संविधान लिखा। विद्या शेरनी के दूध की तरह होती है, जो उसे पी लेता है, वह दहाड़ेगा ही। अब स्कूल अच्छे बना दिए गए हैं, ताकि कोई इस वजह से पीछे न रह जाए कि उसे स्कूल, शिक्षक या किताबें नहीं मिलीं। गरीब परिवारों के बच्चे भी अब सरकारी स्कूलों से पढ़कर अफसर बन रहे हैं। पहले बीमारी आ जाती थी तो आदमी कह देता था कि इलाज मत करवाओ, क्योंकि जमा पूंजी खत्म हो जाएगी। लेकिन अब पंजाब के हर परिवार को दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। पैसे की कमी के चलते कोई भी इलाज से वंचित नहीं रहेगा।

     

  • Jalandhar News: Lucky Oberoi कत्ल मामले में DGP Gaurav Yadav का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Jalandhar News: Lucky Oberoi कत्ल मामले में DGP Gaurav Yadav का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: लक्की ओबरॉय कत्ल मामले में डीजीपी गौरव यादव आज घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आज डीजीपी खुद पुलिस कमिशनर से बात करके जानकारी जानकारी हासिल कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर उनके द्वारा पुलिस के साथ रिव्यू मीटिंग की गई। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। इस दौरान कुछ दस्तावेज के बारे में पता चला है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    वहीं जोगा फोलड़ीवाल द्वारा हत्या की जिम्मेदारी को लेकर कहाकि जिसने भी पोस्ट की है उसके आईपी ट्रैक करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुरानी रंजिश के एंगल की भी जांच की जा रही है। वहीं कॉलेज की प्रधानगी को लेकर डीजीपी ने कहा कि अभी तक आर्गेनाइज एंगल सामने नहीं आय़ा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस केस में कुछ लीड हासिल हुई है, लेकिन वह अभी इसके बारे में खुलासा नहीं करना चाहते। उन्होंने युवाओं से भी प्रधानगी की ओर ध्यान ना देकर पढ़ाई की ओर ध्यान देने की अपील की है। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के पाकिस्तान के आईएसआई के साथ लिंक है।

    आईएसआई की ओर से पंजाब में हथियार सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानगी को लेकर एक सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों को क्राइम से दूर रखा जाए। उन्होंने कहा कि ग्लोरीफिकेश के लिए युवाओं को इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पिछले साल 12 हजार को नोटिस दिए गए और 8 हजार यूआरएल रिमूव करवाए गए। उन्होंने पंजाब के युवाओं से विदेशी गैंगस्टरों से दूर रहने की अपील की है।

  • जुब्बल-कोटखाई में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की बैठक

    जुब्बल-कोटखाई में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की बैठक

    शिमला, 6 फरवरी 2026: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जल आपूर्ति, सिंचाई, सीवरेज, सड़कों और सार्वजनिक अवसंरचना से जुड़े कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जल शक्ति विभाग के अंतर्गत क्षेत्र में 250.25 करोड़ रुपये की लागत से 94 योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जबकि 152.34 करोड़ रुपये की लागत की 20 नई योजनाएं स्वीकृति के अंतिम चरण में हैं।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के तहत 38 करोड़ रुपये की पब्बर लिफ्ट पेयजल आपूर्ति योजना पर कार्य प्रगति पर है, जिससे 27 पंचायतों को लाभ मिलेगा। इस परियोजना को 31 मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के अंतर्गत जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के लिए 22.82 करोड़ रुपये की लागत की नौ योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। साथ ही वर्ष 2023-24 से 2025-26 के दौरान विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत 553.74 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू किए गए हैं।

    बैठक में मंत्री ने योजना-वार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और आपसी समन्वय बेहतर करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विभागों के 25 भवन जनता को समर्पित किए जा चुके हैं, जबकि 15 भवन निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई-चतुर्थ चरण के अंतर्गत 112 करोड़ रुपये की लागत से 18 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। मंत्री ने सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कर जनता को शीघ्र लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

  • Punjab News: NH DHABA से वेटर चोरी करता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: NH DHABA से वेटर चोरी करता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपी ने 20 ग्राम का सोना 12 हजार में डॉक्टर को बेचा

    फगवाड़ाः एनएच ढाबे में चोरी की घटना को अंजाम देते ढाबा मालिक ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए ढाबा मालिक पवन गोयल ने बताया कि उन्होंने चोर को काबू किया है। चोर द्वारा तिजौरी तोड़ गई। उन्होंने कहा कि चोर एक सप्ताह द्वारा पहले भी दीवार फांदकर घटना को अंजाम दिया गया था। उस दौरान 5 हजार की नगदी, 20 ग्राम के सोने का कड़ा, चांदी की पायल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गया था। आरोपी ने बताया कि संत बाबा स्कूल के पास गोबिंद नगर में डॉक्टर को 12 हजार रुपए में सोने का कड़ा बेचा था। आरोपी ने कहा कि उसे पैसे की जरूरत थी और डॉक्टर ने उससे लिखवाया कि वह अपनी मर्जी से उसे कड़ा बेच रहा है। आरोपी नशे का काम करता है। जिसके बाद अब चोरी करते हुए उसे काबू कर लिया गया। वहीं आरोपी ने माना कि उसने खुद संत बाबा पब्लिक स्कूल के सामने डॉक्टर को सोने का कड़ा 12 हजार रुपए में बेच दिया था। डॉक्टर के पास उसे पांजा नामक व्यक्ति लेकर गया था। वहीं पवन गोयल ने कहा कि आरोपी को आज तिजौरी तोड़ने के दौरान रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी 2 दिन के लिए वेटर का काम करके गया था। आरोपी को रेस्टोडेंट के बारे में सारी जानकारी थी, जिसके कारण आरोपी ने पहले घटना को अंजाम दिया था। आरोपी का पिता गणेश बिग-7 में काम करता है। आरोपी के पिता के कहने पर ही उनके पास काम के लिए आया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।    
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में सीवरेज टैंक में गिरने से बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में सीवरेज टैंक में गिरने से बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के पास स्थित गांव खोथड़ा में घर के बाहर गली में खेल रहे बच्चों में से एक बच्चा प्लॉट में बने सीवरेज टैंक में गिर गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेखा ने बताया कि सीवरेज टैंक काफी गहराई में था और उसको किसी ने ढका नहीं था। इस घटना के दौरान बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि प्लाट में सीवरेज के टैंक की दीवार को ऊंचा क्यों नहीं किया गया।

    उन्होंने इस मामले में खुले टैंक को लेकर प्लाट मालिक पर कार्रवाई की अपील की है। पड़ोसी महिला ने बताया कि आज इस परिवार के साथ यह हादसा हुआ, कल किसी ओर के साथ हो सकता है। वहीं मोना नामक महिला ने बताया कि उन्हें जैसे घटना का पता चला कि कोई बच्चा सीवरेज टैंक में गिर गया है तो उसने लोगों की मदद से तुरंत बच्चे को टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चे की उम्र लगभग 10-11 साल थी। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर परिवार सहित आसपास के लोगों ने प्लॉट मालिक पर लापरवाही के आरोप लगा है। उन्होंने मांग की कि उक्त प्लॉट के मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि फिर कभी ऐसी घटनाएं न हों।

  • CEO अनिंदिता मित्रा का पीयू छात्रों से संवाद, मतदाता जागरूकता पर जोर

    CEO अनिंदिता मित्रा का पीयू छात्रों से संवाद, मतदाता जागरूकता पर जोर

    चंडीगढ़, 6 फरवरी: पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने आज पंजाब विश्वविद्यालय के जनसंचार (मास कम्युनिकेशन) के 34 छात्रों के साथ एक जानकारीपूर्ण और संवादात्मक सत्र आयोजित किया। इस दौरान मतदाता जागरूकता, चुनावी सहभागिता और समकालीन संचार प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। छात्रों ने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए आधुनिक मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और जनसंपर्क रणनीतियों के प्रभावी उपयोग पर अपने विचार साझा किए।

    छात्रों को संबोधित करते हुए अनिंदिता मित्रा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनसंचार माध्यमों की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही, तथ्यात्मक और निष्पक्ष जानकारी का प्रसार मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी है, जिससे नागरिकों को सूचित निर्णय लेने में मदद मिलती है। उन्होंने जनसंचार के छात्रों को भविष्य के मीडिया पेशेवर बताते हुए चुनावी प्रक्रिया के दौरान नैतिक पत्रकारिता, पारदर्शिता और जिम्मेदार संचार को बढ़ावा देने की अपील की।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छात्रों को अपने शैक्षणिक ज्ञान और रचनात्मक कौशल का उपयोग कर जागरूक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, छात्रों ने इस संवाद को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए प्रत्यक्ष संवाद के अवसर के लिए आभार जताया। यह सत्र चुनावी प्राधिकरणों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच निरंतर सहयोग के महत्व को रेखांकित करता है, जिससे युवाओं में नागरिक दायित्वों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

       
  • Punjab News: सिविल अस्पताल में खस्ता पानी की टंकी चिंता का विषय, SMO का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल में खस्ता पानी की टंकी चिंता का विषय, SMO का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल के भीतर खतरा मंडरा रहा है। सिविल अस्पताल जहां अपनी काया कल्प के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं एक बड़ा खतरा लगातार वहां मंडरा रहा है जो कि पानी की टंकी का है। नजर आ रही पानी की टंकी ख़स्ता हालत अपने दशाओं का बखां कर रही है। लेकिन बात ये है कि उसकी खराब स्थिति के कारण दूसरी नई बनी टंकी के पास खड़ी है, लेकिन वह इंतज़ार कर रही है।

    वहीं दूसरी ओर, सिविल अस्पताल के एसएमओ रोहित रामपाल का कहना है कि कुछ ही दिनों में इस टंकी का पानी बंद किया जाएगा। इसी के कारण नया वाटर टैंक बनाया गया है। उन्होंने नई बनी टंकी से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। एक सप्ताह के भीतर नई पानी की टंकी को शुरू कर दिया जाएगा। डॉक्टर का कहना है कि एक दम पानी की सप्लाई बंद नहीं की जा सकती है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नए वाटर टैंक में जल्द पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

     

  • Jalandhar News: Lucky Oberoi के कत्ल की जोगा ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट करके बताई असल वजह

    Jalandhar News: Lucky Oberoi के कत्ल की जोगा ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट करके बताई असल वजह

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या के मामले में नई पोस्ट सामने आ है। दरअसल, इस घटना की जोगा फोलड़ीवालने जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है कि आज लक्की का जो कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी जोगा फोलड़ीवाल लेता है। पोस्ट में लिखा है कि कत्ल निजी दुश्मनी के कारण करवाया है। जो सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहे उसे आप नेता बनाकर वायरल किया जा रहा है, यह सब गलत है। पोस्ट में लिखा है कि वह नशा तस्कर है और खुद भी नशे करता है।

    इसके सारे काले धंधों के हमारे पास सबूत है। उन्होंने लिखा कि खालस कॉलेज की प्रधानगी को लेकर यह सब कुछ हुआ है। यह हमारे भाईयों को नुकसान पहुंचा रहा था और इसने हमारे बारे में जो बकवास की थी उसका जवाब आज हमने इसे दे दिया है। बता दें कि लक्की पर करीब 9 गोलियां चलाई गई थीं, जिनमें से 6 गोलियां उसकी छाती में लगीं और एक गोली उसके चेहरे के पास से निकल गई। घटना के समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी।

    डॉक्टरों ने बताया कि लक्की का इलाज वेंटिलेटर पर रखकर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। रिपोर्टों के अनुसार, हमलावरों ने थार गाड़ी में बैठे लक्की पर 7 से 8 गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही जांच टीम के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) हरिंदर सिंह गिल और एडीसीपी-2 जालंधर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस हत्या की वारदात ने पूरे पंजाब को हिला कर रख दिया है।

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग बुजुर्ग मां को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह अस्पताल के अंदर अपने बेटे से मिलने की जिद्द करती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया। बताया जा रहा है कि ‘जोडा’ नामक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

     

  • Punjab News: पैदल आए चोर 5 सेकेंड में एक्टिवा लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    Punjab News: पैदल आए चोर 5 सेकेंड में एक्टिवा लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला हांबड़ा रोड स्थित किचलू नगर से सामने आया है। जहां देर रात चोरों ने महज 5 सेकेंड में एक एक्टिवा लेकर फरार हो गए। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित चाहत ने बताया कि रोजाना की तरह एक्टिवा घर के बाहर पार्क की गई थी। रात करीब 2:30 बजे यह चोरी हुई।

    घटना का पता तब चला जब चाहत के पिता सुबह सैर के लिए साउथ सिटी जाने के लिए बाहर निकले। बाहर एक्टिवा गायब देख उन्होंने घर में पूछताछ की। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो घर वालों के होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में चोरी का हैरान करने वाला तरीका सामने आया है। रात 2:30 बजे दो युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर गली में दाखिल हुए।

    पीछे बैठे युवक ने फुर्ती दिखाई और अपनी एक्टिवा से उतरे बिना ही बाहर खड़ी एक्टिवा का लॉक मात्र 5 सेकेंड में तोड़ दिया। चोरों ने एक्टिवा स्टार्ट नहीं की बल्कि उसे पैदल ही घसीटते हुए गली के बाहर ले गए। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने सिद्धू को किया पार्टी से निष्कासित, भाजपा पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने सिद्धू को किया पार्टी से निष्कासित, भाजपा पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ पार्टी ने एक्शन ले लिया है। इस मामले में आज छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि बीते दिनों ही नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। भूपेश बघेल आज अमृतसर में डॉक्टर राजकुमार वेरका के निवास स्थान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर पंजाब और केंद्र सरकार को घेरा।

    भूपेश बघेल ने साफ कहा कि नवजोत कौर सिद्धू पहले पार्टी से निलंबित थी, जबकि अब उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि पार्टी ने अभी कोई आधिकारिक लेटर जारी नहीं किया है। दूसरी ओर भूपेश बघेल ने मोदी सरकार के द्वारा किए गए कानूनी बदलावों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नए कानून समाज के अंतिम स्तर पर खड़े गरीबों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के अधिकारों को खत्म कर रहे हैं।

    बघेल ने याद दिलाया कि सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के समय में मजदूरों और गरीबों के लिए कई अधिकारिक कानून बनाए गए थे, लेकिन मौजूदा सरकार उन्हें कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी की नेतृत्व में यह लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। भूपेश बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी पंजाब के लोगों के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी है और अपराध, नशीलों और माफिया राज के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज कर रही है।