Punjab News: पैदल आए चोर 5 सेकेंड में एक्टिवा लेकर हुए फरार, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला हांबड़ा रोड स्थित किचलू नगर से सामने आया है। जहां देर रात चोरों ने महज 5 सेकेंड में एक एक्टिवा लेकर फरार हो गए। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित चाहत ने बताया कि रोजाना की तरह एक्टिवा घर के बाहर पार्क की गई थी। रात करीब 2:30 बजे यह चोरी हुई।

घटना का पता तब चला जब चाहत के पिता सुबह सैर के लिए साउथ सिटी जाने के लिए बाहर निकले। बाहर एक्टिवा गायब देख उन्होंने घर में पूछताछ की। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो घर वालों के होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में चोरी का हैरान करने वाला तरीका सामने आया है। रात 2:30 बजे दो युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर गली में दाखिल हुए।

पीछे बैठे युवक ने फुर्ती दिखाई और अपनी एक्टिवा से उतरे बिना ही बाहर खड़ी एक्टिवा का लॉक मात्र 5 सेकेंड में तोड़ दिया। चोरों ने एक्टिवा स्टार्ट नहीं की बल्कि उसे पैदल ही घसीटते हुए गली के बाहर ले गए। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *