पंजाब:
Blog
-
पुल से नीचे गिरी सवारियों से भरी बस, कई घायल, देखें वीडियो
बिलासपुर: हिमाचल के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बैरी से शिमला जा रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि बस घ्याणा पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबिक 3 लोगों की हालत बेहद नाजुक है। हिमाचल के बिलासपुर जिले से सड़क हादसे की खबर है। यहां जंगल बैरी से शिमला जा रही बस का हमीरपुर नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। बिलासपुर के जुखाला के समीप ट्रक व बस के बीच टक्कर हुई। बस पुल से नीचे गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इसमें कई लोगों की घायल होने की खबर है।
-
ਜਲੰਧਰ: ਹਥਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਗੌਂਡਰ ਗਰੋਹ ਦਾ ਗੈਂਗਸਟਰ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਉ
ਜਲੰਧਰ, ENS: ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਗੌਂਡਰ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਨੂੰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ।
ਖੁਲਾਸਾ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੈਂਗਸਟਰ ਵਿਰੁੱਧ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ 14 ਕੇਸ ਪੈਂਡਿੰਗ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਹਥਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ, ਕਤਲ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼, ਜਬਰੀ ਵਸੂਲੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੰਗਠਿਤ ਅਪਰਾਧਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਸੀ।
ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਵਿੱਕੀ ਗੌਂਡਰ ਗਰੋਹ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਇੱਕ ਗੈਂਗਸਟਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਸਰਗਰਮ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਸਮੇਤ ਕਈ ਅਪਰਾਧਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ।
ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਖਬਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਸੂਚਨਾ ਅਤੇ ਦਿੱਤੇ ਬਿਆਨ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈੱਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਸੋਮ ਨਾਥ ਵਾਸੀ ਕੁਆਟਰ ਨੰਬਰ 1, ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਪਾਰਕ ਨੇੜਿਓਂ ਜੌਹਲ ਮਾਰਕੀਟ, ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ, ਕਾਹਲੋਂ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ।
ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ 32 ਬੋਰ ਦਾ ਪਿਸਤੌਲ ਇੱਕ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਅਤੇ ਪੰਜ ਕਾਰਤੂਸ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕਈ ਅਪਰਾਧਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਬੂਲੀ ਹੈ।
ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਕੋਲੋ ਇੱਕ ਹੋਰ ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ, 315 ਬੋਰ ਦਾ ਇੱਕ ਦੇਸੀ ਕੱਟਾ ਅਤੇ 260 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣਾ ਡਵੀਜ਼ਨ 6 ਵਿਖੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ ਨੰਬਰ 83 ਮਿਤੀ 25-04-2024 ਅਧੀਨ 25(6)-54-59 ਅਸਲਾ ਐਕਟ, 21 ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ।
-
घर में यह पौधे लगाने पर चुंबक की तरह खींचा चला आता हैं पैसा!
Lucky Plants: घर में लगे पौधों का आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत आदि पर बड़ा असर होता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे लकी पौधों के बारे में बताया है जो घर में हों तो व्यक्ति जल्द ही धनवान बन सकता है।
वैसे तो लोग ऑर्किड के फूलों की सुंदरता के दीवाने रहते हैं। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते हैं कि ऑर्किड धन-समृद्धि, लग्जरी और पॉजीटिव एनर्जी को आकर्षित करता है।

अगर बात करें स्नेक प्लांट की तो यह ना केवल घर की हवा को शुद्ध रखता है, बल्कि यह पैसे को आकर्षित करने और गुड लक लाने वाला प्लांट भी है। इसे घर में लगाने से सौभाग्य और धन-समृद्धि बढ़ती है।

ऐसे ही बैम्बू या बांस के पौधे को वास्तु शास्त्र के साथ-साथ फेंगशुई में भी बेहद शुभ माना गया है। घर में लगा बैम्बू प्लांट करियर में तरक्की की राह खोलता है, इसके साथ-साथ धन में भी वृद्धि करता है।

आप मनी प्लांट के तो नाम से ही जाहिर है कि यह धन को आकर्षित करने वाला पौधा है। मनी प्लांट की बेल ऊपर की ओर जितनी बढ़ती है घर में धन-दौलत, समृद्धि बढ़ती है।

जेड प्लांट को मनी चुंबक कहा जाता है क्योंकि इस पौधे में पैसे को आकर्षित करने की कमाल की क्षमता होती है। जेड प्लांट को मनी प्लांट की तरह घर के अंदर लगाना चाहिए।

तुलसी को धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। घर में लगी तुलसी की रोजाना पूजा करने से हमेशा सकारात्मकता, सुख और समृद्धि बढ़ती जाती है। घर के लोग खूब सफलता पाते हैं।
Note: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करतें है।
-
पंजाब : ससुरालियों से तंग आकर युवक ने लगाई नहर मे छलांग, मौत , देखे वीडियो
फिरोजपुर : ससुराल वालों से तंग आकर युवक द्वारा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक लवप्रीत का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। छह महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी फिरोजपुर के तुबर भान गांव की एक लड़की के साथ हुई थी।
मृतक बेकरी की दुकान पर काम करता था। परिवार का आरोप है कि मृतक के ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे। पिछले दिन वह अपनी मोटरसाइकिल पर काम पर गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा।
पुलिस को मृतक का मोटरसाइकिल और जोड़ी चप्पलें सरहंद नहर पर मिलीं और पंजाबी में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें मृतक ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर अपनी जान देने की बात लिखी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार की शिकायत और सुसाइड नोट की जांच कर पुलिस ने युवक के ससुराल परिवार के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-
पंजाब : घर मे घुसा व्यक्ति, बच्ची ने मचाई चीख- पुकार, देखे वीडियो
अमृतसर : थाना सदर के अधीन पड़ते इलाके 88 फुट रोड से एक संदिग्ध मामला सामने आया है। जहां बीती रात इलाके के एक घर में मां-बेटी ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया की वह घर पर अकेली थीं और एक शख्स घर में घुस आया और सिलेंडर चोरी करने की कोशिश करने लगा। जिसे देख बच्ची ने चीला कर ऊपरी मंजिल पर कपड़े सिल रही मां और पडोसीयो को इकट्ठा कर चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी देते हुए घर के मालिक जीवन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी और बच्ची घर में अकेले थे। जिसके कारण इस व्यक्ति ने सिलेंडर चोरी करने की कोशिश की। पत्नी ने कहा कि उक्त युवक उनकी बेटी का अपहरण कर सकता था या फिर कोई और गंभीर घटना को अंजाम दे सकता था क्योंकि क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की घटनाएं आम हो गई है।
थाना सदर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सिलेंडर चोरी करते हुए पकड़ा गया है, जिसे लोगों ने पकड़ लिया है। लेकिन जब उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि उक्त व्यक्ति का शुगर लेवल कम हो गया था। जिस कारण वह एक घर में घुस गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
पंजाब :छोले भटूरे की प्लेट के रेट बढ़ने पर हुआ विवाद, DC को दी शिकायत
संगरूर: जिले में एक व्यक्ति ने छोले भटूरे की प्लेट के रेट बढ़ने पर DC को शिकायत कर डाली। व्यक्ति का आरोप है कि पहले प्लेट 20 रुपए की थी। रेहड़ी संचालक ने प्लेट का रेट 10 रुपए बढ़ाकर 30 कर दिया। अब उसने रेट 40 रुपए रखा है। व्यक्ति ने ओवरचार्जिंग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 2 हफ्ते बाद DC जतिंदर जोरवाल ने SDM को जांच करने को कहा है। बिंदर सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को वह काम पर गया हुआ था। गर्मी के कारण उसकी दाल खराब हो गई। इसलिए वह संगरूर के कोला पार्क के पीछे स्थित छोले भटूरे की दुकान पर गया। भटूरे खाने के बाद रेहड़ी वाले ने उससे 40 रुपए मांगे। उसकी जेब में सिर्फ 50 रुपए ही थे।

पहले उसने यहां छोटू भटूरे खाए हुए थे। उस दौरान उसने 30 रुपए दिए थे। इससे पहले प्लेट का रेट 20 रुपए था। व्यक्ति ने कहा कि दुकानदार मनमाने ढंग से दाम बढ़ाए जा रहा है। यह गरीबों की जेब पर डाका है। मामले की जानकारी देते हुए बिंदर सिंह ने बताया कि मुझे यही लगा की शिकायत करने से मामले का हल होगा। लोग उसका मजाक उड़ा रहे थे कि यह क्या शिकायत करने की बात है। अब उसे अच्छा लग रहा है कि लोग उसकी बात सुन रहे हैं। लोगों को पहल करनी चाहिए, इंसाफ जरूर मिलेगा। यह बात कोई छोटी नहीं है, यह रूटीन की बात है। अगर किसी के साथ धक्केशाही हो रही है तो लोगों को जागरूक होकर शिकायत करनी चाहिए।
SDM चरणजोत सिंह वालिया ने कहा कि व्यक्ति ने भटूरे वाले दुकानदार के खिलाफ DC को शिकायत दी थी। वह DC साहब से मार्क होकर उनके पास पहुंची है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि भटूरे वाले ने पैसे ज्यादा लिए हैं। वह जांच कर रहे हैं। शिकायत छोटी हो या बड़ी हो, हर कोई सरकार से उम्मीद लेकर शिकायत लेकर आता है। यह यूनीक शिकायत है। हम कोशिश करेंगे, इसका हल निकल जाए। व्यक्ति यही उम्मीद लेकर प्रशासन तक आया है कि उसकी सुनवाई होगी।
-

तेज रफ्तार का कहरः 20 फीट हवा में उछली कार, 3 की मौत
नई दिल्ली: अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक घातक कार सड़क दुर्घटना में गुजरात की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। इस हादसे में तेज रफ्तार एसयूवी सड़क से उतरकर 20 फीट हवा में उछल गई और उछलने के बाद ग्रीनविले काउंटी के सभी लेनों को पार करते हुए राजमार्ग के विपरीत दिशा में पेड़ों से जा टकराई।
दुर्घटना के बाद दक्षिण कैरोलिना हाईवे गश्ती, गैंट फायर एंड रेस्क्यू और कई ग्रीनविले काउंटी ईएमएस इकाइयों सहित आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति को चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-
पंजाब : सड़क दुर्घटना में 33 वर्षीय युवक की मौत, देखे वीडियो
गुरदासपुर : बटाला के अंतर्गत पड़ते गांव धारोवली से उडोवाली जाने वाली सड़क पर एक 33 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव गाजीनांगल निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। गुरविंदर सिंह की मौत की खबर से परिवार सहित गांव का माहौल गमगीन हो गया।
बड़े भाई जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक गुरविंदर सिंह एक प्राइवेट बस पर कंडक्टर का काम करता था। वह रोजाना शाम को घर लौट अत था। लेकिन कल उसे एक राहगीर का फोन आया और पता चला कि उडोवाली से धारोवाली रोड पर अज्ञात वाहन से गुरविंदर का भयानक एक्सीडेंट हो गया।
जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी , मृतक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया है। मृतक के परिवार वालों और इलाका वासियो ने पुलिस प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच और न्याय की मांग की है। पुलिस स्टेशन कोटली सूरत मल्ली के अधिकारियों ने मामला दर्ज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।