Blog
-

हिम शिखा वैल्फेयर सोसाईटी ने तपती गर्मी में पिलाया मीठा पानी
बददीसचिन बैंसल: हिम शिखा वैल्फेयर सोसाईटी बददी ने एनआरआई चौक फेस तीन के मुहाने पर छबील लगाई । इसमें मीठे जल के साथ साथ चनों का वितरण किया गया। इस छबील का सोसाईटी के सदस्यों ने मिल जुल कर किया था। तपती दुपहरिया में छबील में जल वितरण करने में व्यापारियों व युवाओं में बहुत जोश देखने को मिला। युवाओं ने आने जाने वाले राहगीरों के अलावा वाहनों को रोक कर उनको मीठा जल पिलाया। आयोजक नरेंद्र शर्मा, जयवीर सिंह, पी सिंह, अभिषेक अग्रवाल, योगेंद्र यादव, गोपाल लाल अग्रवाल, कमलेश व रामगोपाल ने बता कि हमने एक भी प्लास्टिक का गिलास प्रयोग नहीं किया और मीठे पानी के अलावा हलवा व छोले वितरित किए गए। इसमें सबको सहयोग हमें मिला। उन्होने कहा कि वर्तमान गर्मी भी चंद दिनों की है क्योंकि गर्मी कोई भी हो ज्यादा दिन तक नहीं रहती।उन्होने कहा कि गर्मियों में लोगों को शीतल व मीठा जल पिलाने से ज्यादा कोई पुण्य नहीं है। -
चुनाव में रचा गया इतिहास, पहली बार महिला बनीं राष्ट्रपति
मैक्सिकोः मैक्सिको के चुनावी नतीजों में इस बार इतिहास रचा गया। दरअसल, इस चुनावों में पहली बार मैक्सिको में महिला राष्ट्रपति बनेंगी। मैक्सिको में हुए चुनावों में राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार क्लाउडिया शीनबाम ने ये चुनाव जीता है और अब वो राष्ट्रपति शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटी हैं। मैक्सिको की INE इलेक्टोरल इंस्टीट्यूट की रैपिड सैंपल गिनती के मुताबिक सत्तारूढ़ पार्टी की उम्मीदवार क्लाउडिया शीनबाम ने मैक्सिको का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। यहां हम आपको क्लाउडिया शीनबाम के बारे में बता रहे हैं। जो अब मैक्सिको में इतिहास रच रही हैं।

कौन है क्लाइडिया शीनबाम
Mexico Elections 2024 में इतिहास रचने वाली क्लाउडिया (60) का पूरा नाम क्लाउडिया शीनबाम पार्दो है। इनका जन्म 24 जून 1962, मैक्सिको सिटी, मैक्सिको में हुआ था। उन्होंने नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिको (UNAM) से भौतिकी में स्नातक और ऊर्जा इंजीनियरिंग में PHD की है।
राजनीतिक करियर
क्लाउडिया शीनबाम ने 2018 में मैक्सिको सिटी की मेयर का पद संभाला। इस पद पर भी उन्होंने इतिहास रचा क्योंकि वो इस पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने 2000 से 2006 तक मैक्सिको सिटी की पर्यावरण सचिव के रूप में भी काम किया है। वो मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्राडोर की पार्टी मोरेना (नेशनल रिजनरेशन मूवमेंट) की प्रमुख सदस्य हैं।
वैज्ञानिक भी हैं शीनबाम
क्लाउडिया शीनबाम एक वैज्ञानिक भी हैं। उन्होंने पर्यावरण और ऊर्जा के क्षेत्र में कई रिसर्च की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक वैज्ञानिक के तौर पर ही की थी और बाद में राजनीति में आ गईं।
मैक्सिको में एक क्रांति लेकर आईं शीनबाम
क्लाउडिया शीनबाम ने मेयर के तौर पर पर्यावरणीय सुधारों पर खास ध्यान दिया और मैक्सिको सिटी में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए कई पहल की। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक न्याय और समावेशिता के लिए कई योजनाएं चलाईं, जिनका लक्ष्य मैक्सिको सिटी के लोगों का जीवन स्तर सुधारना था। क्लाउडिया शीनबाम के इन खासियतों के चलते ही वो मैक्सिको में इतनी लोकप्रिय हो गईं। मैक्सिको की जनता उनकी नेतृत्व क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, और सामाजिक न्याय को लेकर काफी आकर्षित हुई है। जिसका नतीजा ये निकला कि अब वो मैक्सिको की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
-

बद्दी के वार्ड दो में हुआ राम नाम का गुणगान
बद्दीसचिन बैेसल: नेपाल के जनकपुर धाम से आए बाल संत मनोज दास महाराज ने संगीतमय रामायण का बद्दी मेंं गुणगान किया। कौशल परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम मे संत मनोज दास ने बताया कि सीतामड़ी बिहार में पनौड़ा धाम है। यहां पर सीता माता की उत्पति हुई थी। पहले इसका नाम सीता माही था। जिसका अर्थ है सीता माता धरती से पैदा हुई लेकिन बाद में इसका नाम बिगाड़ कर सीतामड़ी रख दिया है।
मिथला राज्य में जब आकाल पड़ गया तो संतो के कहने के बाद राजा जनक ने हल चलाया था और हल की नोक मिट्टी की हंडी में लगी जिसे खोद कर निकला तो उसमें कन्या थी। जनक इस कन्या को अपने घर ले गए और इनका नामकरण सीता रखा। वर्तमान में इस धाम में माता सीता का भव्य मंदिर का निर्माण होना है। यहां के लोगों ने मंदिर बनाने के लिए 22 ए$कड़ जमीन दान की है। यहां पर आयोध्या के श्री राम जैसा भव्य मंदिर बनाने की योजना है।
उन्होंने बताया कि इस पनौड़ा धाम के कलना से शिवरात्रि के दूसरे दिन एक परिक्रमा शुरू होती है तो जनकपुरी में जाकर समाप्त होती है। इस बीच सभी स्थान आते है जहा पर भगवान श्रीराम रूके और उन्होंने वहां पर कुछ न कुछ क्रीड़ा की थी। जहां पर भगवान राम ने धनुष तोड़ा उस स्थान से होते हुए यह प्ररिक्रमा दस दिन पूरी होती है। इस परिक्रमा कार्यक्रम में लाखों भक्त भाग लेते है।
16 वर्ष की आयु से 1998 से पंजाब के माछीवाड़ा की दुर्गा मंदिर से रामायण की कथा शुरू करने वाला संत मनोज दास ने अभी तक हजारों स्थानों पर रामायण की कथा कर दी है। बद्दी में कथा के दरौान उन्होंने करो हरिनाम का सिमरन, मै तो चली वंृदावन राणा जी समेत दर्जनों भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर विवश किया। बद्दी के विमल कुमार ने ढोलक व सचिन बैंसल ने चिमटा से उनका साथ दिया। कथा के समाप्ति पर कृष्ण कौशल, अंजलि कौशल, वंदना कौशल, कविता कौशल ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर बीरबल दास, तरक्की लाल कौशल, महेश कुमार, शिव कुमार, रमन कौशल,चारूविंद कौशल, अरिंदम कौशल, शीला देवी, नीलम कौशल, भारवी, काशवी, विरेंद्र कौशल अपनी धर्मपत्नी के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
-

महाविद्यालय बंगाणा में शुरू हुई ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया
ऊना/सुशील पंडित :अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 2024-25 नए सत्र का आरंभ होने जा रहा है। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट admission.gcbangana.ac.in की साइट पर जाकर 3 जून 2024 से छात्र 15 जुलाई 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं। बीसीए फर्स्ट और बीबीए फर्स्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों को फॉर्म भरकर महाविद्यालय में जमा करवाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए क्लास इनचार्ज प्रोफेसर मुकेश जी के दूरभाष नंबर 821918 9554 से संपर्क कर सकते हैं। -
Jalandhar: Hotel में लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म
जालंधर, ENS: महानगर में निजी होटल में लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि उक्त लड़की होशियापुर के गांव टांडा की रहने वाली है। पीड़ित जालंधर के जरनल स्टोर पर काम करती है। मिली जानकारी के अनुसार जरनल स्टोर के बाहर मेहंदी का काम करने वाला आरोपी ने बाजार से सस्ते कपड़े दिलवाने का झांसा होटल की एक्जीबिशन दिखाने का कहकर उसे साथ ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि उक्त आरोपी ने होटल में कोल्ड ड्रिंग में नशीली वस्तु मिलाकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने आरोप लगाए है कि जब उसे होश आया तो उक्त आरोपी ने पुलिस को शिकायत ना देने को लेकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने साथ हुई गलत हरकत के बारे में परिवार को जानकारी दी। जिसके बाद परिवार ने गुरुनानक नगर भोगपुर के रहने वाले विशाल राजपूत के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज लिया और आरोपी की तालाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
-

Punjab : AAP वर्कर की पिटाई, कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, देखें Video
लुधियाना : 1 जून हुए लोकसभा मतदान के दौरान एक आम आदमी पार्टी के वर्कर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इस मारपीट की वीडियो भी सामने आई। वीडियो के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने 4 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कर दिया। आरोपियों की पहचान रमन रमेश कांग्रेस वर्कर, रमेश, बोनी और मनोज कुमार के तौर पर हुई है। पीड़ित नैलसन सहोता निवासी ईस्सा नगरी ने पुलिस को बताया कि वह 1 जून को आम आदमी पार्टी के पोलिंग बूथ के पास खड़ा था।
Punjab : AAP वर्कर की पिटाई, कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, देखें Video#AsimRiaz #AllianceSweepingAP #RadhikaMerchant #SanjayLeelaBhansali #ElectionsResults pic.twitter.com/7nRb6fOOMo
— Encounter News (@Encounter_India) June 3, 2024वह वोट डाल कर बाहर आया तो रमन रमेश ने उसके साथ बहसबाजी करने की कोशिश की। वह जैसे ही 11 बजे ईस्सा नगरी ग्राउंड नजदीक गया तो आरोपियों ने उसे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। नैलसन ने कहा कि कांग्रेस के ये वर्कर बूथ कैपचरिंग करने की योजना बनाकर आए थे। लेकिन आप वर्करों ने उन्हें रोक लिया। नैलसन ने कहा कि उक्त युवकों ने उसके कार पर बेसबास का डंडा भी मारा, जिस कारण उसे अब सही सुनता भी नहीं है।
इस मामले की जांच ASI देसराज कर रहे है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उधर इस मामले में रमन रमेश और उसके साथियों ने भी 1 जून को सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाया हुआ है। उनका भी आरोप था कि उनसे मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-

लुटेरों ने SBI की ATM मशीनों को बनाया निशाना
सीतापुर : भारतीय स्टेट बैंक के 2 एटीएम मशीनों को देर रात अलग-अलग जगहों पर लुटेरों ने निशाना बनाया। लहरपुर इलाके में बदमाश एटीएम मशीन के शटर का ताला तोड़कर मशीन को उखाड़ ले गए। जबकि सदरपुर इलाके में लुटेरों ने एटीएम मशीन को पिकअप से बांध कर जोर से घसीटा।

जिससे एटीएम मशीन उखड़ गई और शीशे के लगे गेट को तोड़ती हुई बाहर आ गई। गेट टूटने को तेज आवाज से आस पास के लोग जग गए। शोर मचाने लगे। जिससे लुटेरे एटीएम मशीन को बाहर ही छोड़कर फरार हो गए। बैंक कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
-

Jalandhar: Sheetal Angural का इस्तीफा हुआ मंजूर, Letter आई सामने
जालंधर, ENS: वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे वापिस लेने के मामले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वहीं आज 3 बजे विधायक शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। विधायक का इस्तीफा मंजूर किये जाने के बाद एक बार फिर से राजनीति माहौल गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर शीतल अंगुराल का बयान भी सामने आया है। शीतल अंगुराल का कहना है कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है तो उनके 11 जून को सुबह 11 बजे का समय क्यों दिया गया।

वहीं उन्होंने कहा कि आज जब वह विधानसभा पहुंचे तो उनके पत्र को रिसीव क्यों किया गया। शीतल का कहना है कि अगर पिछली तारीख के मुताबिक उनका इस्तीफा मंजूर किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि आज विधानसभा में स्पीकर से मिलने पहुंचे शीतल अंगुराल ने कहा कि स्पीकर के वहां न होने के कारण उन्हें अब 11 जून को मुलाकात के लिए फिर बुलाया गया है। गौर हो कि बीते दिनों विधायक शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापिस लेने की बात कही थी। उन्होंने ई-मेल के जरिए स्पीकर को इस संबंध में सूचना दी थी। वहीं आज उन्हें विधानसभा के स्पीकर द्वारा मुलाकात के लिए बुलाया गया था।
-

Punjab: किसी भी उम्मीदवार ने जीत को लेकर नहीं दिया लड्डूओं का ऑर्डर, देखें वीडियो
लुधियानाः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे भारत में अब हर किसी की निगाह 4 जून पर टिकी हुई है। दरअसल, 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। वहीं चुनावों में जीते हुए उम्मीदवारों में खुशी की लहर तो जरूर देखने को मिलेगी, लेकिन इस बार लुधियाना सीट के उम्मीदवारों में जीत को लेकर कहीं ना कहीं खुद पर यकीन नहीं है। यही कारण है कि अभी तक किसी ने भी लड्डूओं का ऑर्डर नहीं दिया है।
वहीं इस मामले को लेकर हवाई संगठन के प्रधान नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि अमूमन हर चुनाव के नतीजे आने से पहले परियों की तरफ से जातियों के लिए लड्डुओं के ऑर्डर पहले से ही उन्हें मिल जाते हैं पर इस बार किया लोकसभा चुनाव में खड़े हुए उम्मीदवारों को शायद यह यकीन नहीं है कि वह इस बार जीत हासिल कर सकते हैं इस बात का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि किसी भी पार्टी की तरफ से किसी भी शहर के हवाई को जातियों के लड्डू का ऑर्डर नहीं मिला है। बेशक हलवाइयों की दुकानों पर जीत के लड्डू का ऑर्डर भले ही नहीं आया है पर कल 4 तारीख के नतीजे आने के बाद किसी न किसी पार्टी के उम्मीदवार के सर जीत का सहारा जरूर बंधेगा।
-

Jalandhar: Sheetal Angural का इस्तीफा हुआ मंजूर !
जालंधर, ENS: वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे वापिस लेने के मामले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। वहीं इस मामले को लेकर शीतल अंगुराल का बयान भी सामने आया है। शीतल अंगुराल का कहना हैकि अगर उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है तो उनके 11 जून को सुबह 11 बजे का समय क्यों दिया गया।
वहीं उन्होंने कहा कि आज जब वह विधानसभा पहुंचे तो उनके पत्र को रिसीव क्यों किया गया। शीतल का कहना है कि अगर पिछली तारीख के मुताबिक उनका इस्तीफा मंजूर किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि आज विधानसभा में स्पीकर से मिलने पहुंचे शीतल अंगुराल ने कहा कि स्पीकर के वहां न होने के कारण उन्हें अब 11 जून को मुलाकात के लिए फिर बुलाया गया है। गौर हो कि बीते दिनों विधायक शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापिस लेने की बात कही थी। उन्होंने ई-मेल के जरिए स्पीकर को इस संबंध में सूचना दी थी। वहीं आज उन्हें विधानसभा के स्पीकर द्वारा मुलाकात के लिए बुलाया गया था।