Blog

  • धमकी मिलने पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

    धमकी मिलने पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

    छतरपुर: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जान से मारने की धमकी को लेकर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा कि वे सनातन धर्म को मानने वाले हैं। सनातन धर्म के अनुयायी ऐसी धमकियों से नहीं डरते हैं।  चमत्कारों को लेकर उठे विवाद के बाद बागेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी ऊर्जा दूसरों को नष्ट करने में लगाता है, वह नष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का विलय बहुत जल्दी भारत में हो जाना चाहिए, उसके पास यही रास्ता बचा है।

    जानें पुरा मामला

    बागेश्वर धाम को लेकर उठे विवादों के बाद छतरपुर लौटे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फोन कॉल पर मिली जान से मारने की धमकी पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत में जब-जब भी सनातन धर्म की बात आई है, तो इसके खिलाफ आवाज उठी है। लेकिन इससे डरना नहीं है। हमें अपने ईष्ट बागेश्वर हनुमानजी पर भरोसा है।बागेश्वर महाराज ने कहा कि भारत के नागरिक होने के नाते हमें मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार पर भरोसा है।  यह सब चलता रहता है।

    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दू राष्ट्र को लेकर भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा, ‘हम सभी सनातनी साथ हों तो भारत हिन्दू राष्ट्र हो जाए, इसमें बुराई क्या है। इतने इस्लामिक देश हैं, क्रिश्चियन देश हैं, तो क्या हिन्दुओं के लिए एक हिन्दू राष्ट्र नहीं होना चाहिए। क्या यह मांग करना नाजायज है।’

  • 6 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके

    6 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में 64 दिन में से 6 दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट ने ड्राई डेज की लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक, 26 जनवरी से 31 मार्च के बीच 6 दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे। इस दौरान दुकानों पर शराब की बिक्री नहीं होगी। 

    दिल्ली सरकार के मुताबिक, गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), गुरु रविदास जयंती (5 फरवरी), स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती (15 फरवरी), महाशिवरात्रि (18 फरवरी), होली (8 मार्च) और राम नवमी (30 मार्च) के दिन शराब की बिक्री नहीं होगी। इन 6 दिनों में से पांच दिन तो शराब की बिक्री होटल-रेस्टोरेंट और बार में हो सकती है, लेकिन 26 जनवरी के दिन कहीं भी शराब नहीं परोसी जाएगी।

    इतने सारे ड्राई डेज क्यों?

    दिल्ली में सरकार हर 3 महीने में ड्राई डेज की लिस्ट जारी करती है। दिल्ली में पिछले साल 1 सितंबर से पुरानी एक्साइज पॉलिसी (2020-21) लागू हो गई थी। पुरानी एक्साइज पॉलिसी के हिसाब से दिल्ली में सालभर में 21 दिन ड्राई डेज रहते हैं। जबकि, एक्साइज पॉलिसी (2021-22) में सिर्फ तीन ही ड्राई डेज रखे गए थे। एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को ही ड्राई डेज रखा गया था।

    ड्राई डेज में कहां मिल सकेगी शराब?

    ड्राई डेज में दिल्ली में दुकानों पर शराब की बिक्री नहीं होगी। हालांकि, रेस्टोरेंट, बार, क्लब में शराब परोसी जा सकेगी। हालांकि, दिल्ली सरकार के एक्साइज नियमों के मुताबिक 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को होटल, रेस्टोरेंट, बार या क्लब वगैरह में भी शराब नहीं परोसी जा सकती। इन तीन दिनों को छोड़कर बाकी ड्राई डेज में होटल, होटल बार, रेस्टोरेंट, क्लब, सरकारी मेस, पार्टी या फंक्शन में शराब परोसी जा सकती है।

    पुरानी एक्साइज पॉलिसी क्यों लागू हुई?

    आम आदमी पार्टी की सरकार ने 17 नवंबर 2021 को एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू की थी। इसके तहत, शराब के कारोबार से सरकार पूरी तरह बाहर हो गई थी और पूरा जिम्मा निजी हाथों को सौंप दिया था। पिछले साल मुख्य सचिव ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। इस रिपोर्ट में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

    मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ी के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जब विवाद बढ़ा तो एक्साइज पॉलिसी 2021-22 को रद्द कर दिया गया। पिछले साल 1 सितंबर से एक्साइज पॉलिसी 2020-21 को लागू कर दिया गया था। ये पॉलिसी 6 महीने यानी फरवरी तक लागू रहेगी। इसके बाद या तो नई पॉलिसी आएगी या फिर इसे ही बढ़ाया जाएगा।

  • कपूरथलाः कागज चैकिंग दौरान गाड़ी चालक ने ASI को मारी टक्कर, मौत

    कपूरथलाः कागज चैकिंग दौरान गाड़ी चालक ने ASI को मारी टक्कर, मौत

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला में डीसी चौक के नजदीक नाके पर खड़े ट्रैफिक एएसआई को छोटे हाथी दवारा टककर मारने से हुए हादसे के दौरान एएसआई की मौत होने का समाचार है। बताया जा रहा है कि नाके पर एक छोटे हाथी को रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने की बजाये एएसआई टक्कर मार ड्राइवर में छोटा हाथी भगा लिया। इसी दौरान एएसआई की जैकेट छोटे हाथी में फंस गई और वह घसीटना हुआ काफी दूर तक ले गया। घायल एएसआई को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई है। ट्रैफिक एएसआई की मौत की पुष्टि ट्रैफिक इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने की है। मर्तक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।    

    एसपीडी हरेंद्र सिंह हरविंदर सिंह ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि छोटे हाथी को काबू करने के लिए आसपास के जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही छोटे हाथी के ड्राइवर को काबू कर लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 2 बजे डीसी चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान करतारपुर की तरफ से एक छोटा हाथी UP-11-CT -1171 आया जिसे ट्रेफिक कर्मिओ ने रुकने का इशारा किया। लेकिन छोटे हाथी के ड्राइवर ने रुकने की बजाये ट्रैफिक कर्मियों की अनदेखा कर एएसआई को टक्कर मार छोटा हाथी जालंधर की तरफ भगा लिया।  

    ट्रेफिक इंचार्ज सुखविंदर सिंह के अनुसार इसी दौरान एएसआई मलकीत सिंह की जैकेट छोटे हाथी में फंस गई और छोटा हाथी उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इस हादसे में घायल एएसआई मलकीत सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी अजीत नगर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान एएसआई मलकीत सिंह का देहांत हो गया है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है।

  • SpiceJet का धमाकेदार ऑफर: Train से भी सस्ती मिल रही Flight Ticket 

    SpiceJet का धमाकेदार ऑफर: Train से भी सस्ती मिल रही Flight Ticket 

    नई दिल्ली: अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अब ट्रेन की जगह फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं। SpiceJet Republic Day Sale में एक खास ऑफर लेकर आया है। जिसमें आप सिर्फ 1126 रुपये में अपना हवाई टिकट बुक करा सकते हैं। रिपब्लिक डे सेल लेकर आई है जिसमें साल की सबसे सस्ती टिकटों की घोषणा की गई है।

    इस ऑफर के तहत बुक की गई टिकट पर आप 24 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2023 तक यात्रा कर सकते हैं। SpiceJet ने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि अब आप सिर्फ 1126 रुपये में घरेलू हवाई यात्रा कर सकते हैं। SpiceJet आपके लिए खास ऑफर लेकर आई है, जिसमें आप सस्ते में हवाई सफर कर सकते हैं।

    कब तक कर सकते हैं टिकट की बुकिंग

    यह ऑफर 24 से 29 जनवरी, 2023 तक वैलिड है।

    30 सितंबर 2023 तक कर सकते हैं यात्रा

    इस ऑफर के तहत बुक की गई टिकट पर आप 24 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2023 तक यात्रा कर सकते हैं।

    कैसे बुक करें टिकट

    एयरलाइन के मुताबिक, यह सेल स्पाइस जेट के सभी सिटी ऑफिस, एयरपोर्ट ऑफिस, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट के जरिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा, किराए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे।

  • पंजाबः कुछ ही पलों के बाद ‘बॉर्डर-2’ की थमी सांसें

    पंजाबः कुछ ही पलों के बाद ‘बॉर्डर-2’ की थमी सांसें

    अमृतसरः पाकिस्तान से आए हिंदू जत्थे में शामिल महिला की कोख से जन्मे ‘बॉर्डर-2’ की सांसें एक दिन के बाद ही थम गई। जिस समय पाक महिला सिविल अस्पताल पहुंची थी, बच्चे का सिर बच्चादानी के मुंह के पास आ चुका था। वे पानी बच्चे के शरीर में जाने के कारण पैदा हुई लंग इन्फेक्शन ने बच्चे की जान ले ली। कैलाश ने बताया कि 14 लोगों का जत्था सोमवार बॉर्डर पार करके भारत आया था। सभी ने अपने रिश्तेदारों से मिलने जोधपुर जाना था, लेकिन बॉर्डर पार करने के बाद भारत पहुंचते ही उसकी बीवी डेला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
    उसे तुरंत सिविल अस्पताल में लाया गया। वे 2:30 बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। पत्नी ने 3:14 बजे बेटे को जन्म दे दिया। बेटा सरहद के पास पैदा हुआ तो उसका नाम हमने रात ही बॉर्डर-2 रख दिया था। गायनी डॉक्टर चिंकी ने बताया कि जिस समय डेला अस्पताल पहुंची, वह डिलीवरी की काफी एडवांस स्टेज पर थी। बच्चे का सिर बच्चादानी के मुंह के पास आ चुका था। जिसके चलते बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी करानी पड़ी। इतना ही नहीं, डिलीवरी से पहले बच्चे स्टूल पास कर चुका था।
    बच्चादानी का इंफेक्टेड पानी उसके शरीर में जाने से इन्फेक्शन काफी अधिक हो गया था। बॉर्डर-2 के माता-पिता चाहे पाकिस्तान के हैं, लेकिन उसका जन्म और एक दिन की सांसें उसने भारत में ही लीं। इतना ही नहीं, अंतिम क्रियाओं के बाद उससे जमीन भी भारत की ही मिली है। कैलाश ने बताया कि उन्होंने बच्चे का दफन कर दिया है और अस्पताल से छुट्‌टी मिलने के बाद जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
  • पंजाबः हेरोइन, चिट्टे के बाद एक और खतरनाक नशे की हुई एंट्री

    पंजाबः हेरोइन, चिट्टे के बाद एक और खतरनाक नशे की हुई एंट्री

    चंडीगढ़ः पंजाब की युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर ले जा रहे चिट्टा और हेरोइन को खत्म करने के लिए मौजूदा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अब हेरोइन और चिट्टे के बाद एक नया खतरनाक नशा पंजाब में दाखिल हो गया है, जो पंजाब पुलिस के लिए चुनौती के साथ-साथ चिंता का विषय भी है। यह नशीली मलाणा क्रीम हशीश है। इसमें एलएसडी (लाइसर्जिक एसिड डाइथाईलामाईड) और एमडीएमए (मैथाइलीनेडीऑक्सी मेथामफेटामाइन) भी शामिल हैं।

    जानकारी के मुताबिक इसकी सप्लाई हिमाचल प्रदेश से की जा रही है। इसे अमीरों का नशा कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल लुधियाना में रेव पार्टियों में हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी थोड़ी सी मात्रा भी बहुत खतरनाक होती है। यहां तक की एक मामूली ओवरडोज मौत का कारण बन सकती है। यह हेरोइन से भी महंगा नशा है। इसकी कीमत 6 से 7 हजार रुपए तक है और मात्रा डाक टिकट जितनी है।
    कमिश्नरेट पुलिस ने पहली बार इस नशीले पदार्थ की व्यावसायिक मात्रा के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियो से 2.3 किलो मलाणा क्रीम हशीश, एक ग्राम एलएसडी और 6 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे यह नशील पदार्थ हिमाचल प्रदेश के कसौल इलाके से लाए थे, जो एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। पंजाब पुलिस अब इस ड्रग नेक्सस को खत्म करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस से बात करेगी।
  • जालंधर: इन इलाकों में कल लगेगा बिजली का कट, 6 घंटे रहेगी सप्लाई ठप्प

    जालंधर: इन इलाकों में कल लगेगा बिजली का कट, 6 घंटे रहेगी सप्लाई ठप्प

    जालंधर/वरुणः शहर में कुछ इलाकों में कल यानि 25 जनवरी को 6 घंटे बिजली सप्लाई ठप्प रहेगी। इस मामले की जानकारी बिजली विभाग ने दी है। बिजली विभाग अनुसार सब-डिवीजन आबादपुरा के तहत मॉडल टाउन जालंधर के 11केवी मॉडल हाउस, भर्गो कैंप, नकोदर रोड, राजपूत नगर, विश्कर्मा मंदिर और रविदास भवन फीडर जोकि 66 केवी चारा मंडी बिजली घर से चलते है।

    रविदास महाराज के मेले के संबंध में फीडर की जरूरी मुरम्मत करने के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके साथ बुट्टा मंडी, मॉडल हाउस, भर्गो कैंप, पिशोरी मुहल्ला, आबादपुरा, राजपूत नगर, संत नगर, अजित नगर, लिंक कॉलोनी, लिंक रोड, लाजपत नगर और आस-पास के इलाके की बिजली बंद रहेगी।

  • जालंधरः बर्थडे-पार्टी से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

    जालंधरः बर्थडे-पार्टी से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर/हर्ष कुमारः वर्कशॉप चौक के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा होने व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपनी भांजी का जन्मदिन मनाकर घर वापिस लौट रहा था कि बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण वर्कशॉप चौक के पास उसकी बाइक फिसल गई।

    इस दौरान व्यक्ति फुटपाथ से जा टकराया। व्यक्ति का सिर फुटपाथ पर टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 साल के समीर कोहली निवासी शिवराज गढ़ पंजपीर के रूप में हुई। थाना दो के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह में बताया कि उनको रात 1.20 मिनट पर सूचना मिली की एक युवक मस्जिद के पास गिरा पड़ा है। एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाने के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    डाक्टरों के अनुसार सिर में गहरी चोट लगने के कारण जान गई है। उधर, मृतक के के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। मौत का कारण हादसा है, उन्हें किसी पर कोई शक नही है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अगर हेलमेट पहला होता तो शायद जान बच सकती थी। बाइक काफी तेज रफ्तार में होने के कारण सिर सीधे फुटपाथ से टकराया। चौक के पास बजरी व मिट्टी फैली होने के कारण भी हादसा हुआ हो सकता है।

  • जाने माने इस एक्टर ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर 

    जाने माने इस एक्टर ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर 

    नई दिल्ली : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबर आ रही है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर सभी को हैरान कर दिया था। ऐसे में अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के यंग और जाने-माने एक्टर सुधीर वर्मा ने सुसाइड कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को सुधीर वर्मा ने यह कदम उठाया। पर्सनल लाइफ में चल रही दिक्कतों के चलते उन्होंने अपनी जान ले ली। इस खबर के सामने आने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है। 


    रिपोर्ट्स की मानें तो 10 जनवरी को वारंगल में किसी तरह का जहरीला पदार्थ खाने के बाद सुधीर वर्मा की तबीयत बिगड़ी। तबीयत बिगड़ने पर वे हैदराबाद अपने एक रिश्तेदार के घर चले गए। रिश्तेदार को उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, जिसके बाद उन्हें ओसमानिया अस्पताल में एडमिट करवाया गया। 21 जनवरी को एक्टर को विशाखापत्तनम के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां 23 जनवरी उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

    सुधीर वर्मा के दोस्त और को-स्टार सुधाकर कोमाकूल ने उन्हें ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी। सुधाकर ने ही एक्टर के मौत की पुष्टि की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “इतना प्यारा और अच्छा इंसान…आपके साथ काम करके अच्छा लगा। यकीन नहीं हो रहा कि अब आप इस दुनिया में नहीं हैं। ओम शांति।” सुधाकर के अलावा एक्ट्रेस चांदनी चौधरी ने भी ट्वीट कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी। वे लिखती हैं, “सुधीर तुम्हारे जाने से मेरा दिल टूट गया है। आप एक बेहतरीन को-एक्टर और बढ़िया दोस्त थे। हम आपको मिस करेंगे।”

  • गैस स्टेशन पर गोलीबारी में व्यक्ति की हुई मौत, कई घायल

    गैस स्टेशन पर गोलीबारी में व्यक्ति की हुई मौत, कई घायल

    ओकलैंड : सोमवार रात के समय ओकलैंड गैस स्टेशन पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने एक बयान में बताया कि शाम छह बजे के बाद अधिकारी मैकआर्थर बोलेवार्ड घटनास्थल पर गए और उन्हें मालूम हुआ कि कई लोगों के बीच गोलीबारी हुई है। अधिकारियों को वालेरो गैस स्टेशन पर गोली के खोखे मिले लेकिन कोई पीड़ित नहीं मिला। हालांकि, उन्हें पता चला कि कई पीड़ित इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में चले गए हैं।

    जानकारी के अनुसार घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य घायलों की हालत स्थिर है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है और अन्य जानकारियां जारी नहीं की गयी है। यह घटना तब हुई है जब कुछ घंटे पहले हाफ मून बे के बाहरी इलाके में दो स्थानों पर एक बंदूकधारी ने सात लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने संदिग्ध 67 वर्षीय चुनली झाओ को गिरफ्तार किया है।