Blog
-

ईसपुर में पकड़ी 48 बोतल संतरा मार्का देसी शराब
ऊना/सुशील पंडित: थाना हरोली के अंतर्गत पंडोगा पुलिस चौकी के मुलाजिमों ने बीती रात गश्त के दौरान स्वां नदी के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी से गांव ईसपुर में 48 बोतल देसी शराब बरामद की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई राजिन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल रमन कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार बीती रात करीब 9 बजे गश्त पर रवाना थे तो सूचना मिली कि वरिन्द्र सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी वार्ड न 05 हरिणमार, थाना वरियापुर, जिला मुंगेर बिहार हाल रिहायश स्वां नदी स्थित गांव ईसपुर तहसील हरोली जिला ऊना अपनी रिहाईशी झुंगी में अबैध शराब बेचने का धन्धा करता है। जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा वरिन्द्र सिंह की झुंगी पर रेड करके तलाशी ली गई तो 48 बोतलें देसी शराब संतरा मार्का बरामद की गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान
ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 128 चालान काटे गए हैं व जुर्माने के रूप में 3500/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 04 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत किए गए व जुर्माने के रूप में 400/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान किया गया व जुर्माने के रूप में 4700/- रूपये प्राप्त किए गए हैं I -

पंजाबः जालंधर सहित कई सेहत विभाग के अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के फेरबदल का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक सेहत विभाग में तबादले किए गए है। आदेशों के तहत जालंधर, अमृतसर और तरनतारन अस्पताल के SMO के तबादले किए गए है। पंजाब सरकार ने 3 जिलों में बड़े स्तर पर सेहत विभाग में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के ट्रांसफर किए हैं। सरकार ने अधिकारियों को जल्द नई पोस्टिंग जॉइन करने के लिए कहा है। सेहत विभाग ने पूर्व में जारी हुए कई ट्रांसफर ऑर्डर को भी रद कर दिया है।
नए आदेशों के अनुसार, डॉ. मदन मोहन को सीएचसी रमदास से सिविल अस्पताल अमृतसर ट्रांसफर कर दिया गया है। जबकि सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. राजू चौहान को PHC सुतराणा भेज दिया गया है। डॉ. अनीता को एसडीएस बाबा बकाला साहिब से खडूर साहिब और डॉ. नीरज भाटिया को खडूर साहिब से बाबा बकाला ट्रांसफर किया गया है। जालंधर में सेंट्रल एंड चाइल्ड अस्पताल सिविल अस्पताल से डॉ. ज्योति फोकेला को सहायक सिविल सर्जन जालंधर लगा दिया गया है। वहीं डॉ. वरिंदर थिंद को उनकी जगह सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। डॉ. अनु दोगला को सीएचसी थड़ा गांव जालंधर से आई मोबाइल यूनिट सिविल अस्पताल जालंधर नियुक्त किया गया है। वहीं उनकी जगह डॉ. अमिता लूना को भेजा गया है।
देखें लिस्ट
-

जालंधरः टैगोर नगर में भारी हंगामा, बहू ने सास पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live
जालंधर,वरुण/हर्षः टैगोर नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला अपने बच्चे से मिलने के लिए 4 महीने बाद घर आई थी। महिला ने आरोप लगाए है कि उसकी सास ने धक्के मारकर उसे घर से बाहर निकाल दिया है। जिस दौरान वहां पर भारी हंगामा हो गया है। वहीं सास ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए है कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है। महिला का कहना है कि उसके बेटे के पास वीडियो और फोटो मौजूद है। उनका कहना है कि आज भी उसकी बहू उसके घर पर आई और बदतमीजी करने लगी। वहीं उसकी बहू ने कहा कि वह अपने बेटे को लेने आई है और उसे लेकर ही जाएगी
जब उक्त महिला से गलत संबंध को लेकर जब बात की गई तो उसने कहा कि उसके कुछ दोस्त है। वहीं उसके बाद महिला ने कहा बस्ती बावा खेल में रह रही है। उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि उसके पति की पहले शादी हो चुकी है। वह उससे अलग रह रही है। उसकी शादी को 3 साल हो गए है। आज वह अपने बच्चे को लेने आई थी। इस दौरान उसने अपनी सास पर हाथापाई करने के आरोप लगाए है।
-

अंधविश्वास! संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 4 वर्षीय बच्चे का अधजला शव, फोड़ी आंखे
यूपी: अमेठी में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मासूम बच्चे को जलाकर कर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। वहीं बच्चे का शव गांव के समीप नाले के पास पड़ा मिला। रविवार को देर शाम बच्चा घर से गायब हो गया था बच्चे के शरीर पर जलने के निशान पाए गए है। उसकी आंखे भी फोड़ दी गई थी।परिजनों ने अंधविश्वास के चक्कर में बच्चे की बलि चढ़ाने की आशंका व्यक्ति किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। जिले के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत रेसी गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति के चार वर्षीय पुत्र सत्येंद्र उर्फ दीपू का का अधजला शव मिला। बच्चे के शरीर पर जगह जगह जगह जले के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि अंधविश्वास के चलते किसी ने बच्चे की बलि देने के चक्कर में जला जला कर मार डाला है। मासूम बच्चे की आंखें भी जला दी गई हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम सात बजे के बाद बच्चा अचानक गायब हो गया। बहुत खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।सोमवार को खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के समीप नाले में पड़ा मिला सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं मृतक के पिता जितेंद्र प्रजापति ने बताया कि आज मेरे बच्चे का शव मिला है। उन्होंने बताया कि जगह जगह जला दिया गया था। दोनों आंखें फोड़ दी गई थी। ऐसा प्रतीत होता है। किसी ने अंधविश्वास के चक्कर में ऐसा किया है ।उसके पिता ने ऐसा कृत्य करने वाले दरिंदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। उसका कहना है कि कठोर कार्रवाई होगी तो आगे से किसी के बच्चे के साथ ऐसी घटना नहीं होगी। वहीं ग्रामीणों ने भी अंध विश्वास में बच्चे की बलि चढ़ाने की आशंका जताई है।
वहीं क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मयंक द्विवेदी ने बताया कि जामो थाना क्षेत्र के रेसी गांव में एक बच्चे का सब मिला है। शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-

पंजाबः RTI से खुलासा, सीएम दफ्तर में चाय स्नैक्स पर 31 लाख रुपए का हुआ खर्च
चंडीगढ़ः पटियाला के आरटीआई एक्टिविस्ट गुरजीत सिंह गोपालपुरी की ओर से लगाई एक आरटीआई में हुआ है। जिसमें बताया गया है कि सीएम भगवंत मान के दफ्तर में बीते 14 महीनों में चाय व स्नैक्स पर करीब 31 लाख रुपये से अधिक का खर्च हो गया। वहीं अकेले मार्च 2022 का ही चाय व स्नैक्स का बिल 3.38 लाख रुपये था। मार्च के बाद अप्रैल 2022 में 2 लाख 73 हजार 788 रुपये, मई में 3 लाख 55 हजार 795 रुपये, जून में 3 लाख 25 हजार 248, जुलाई में दो लाख 58 हजार 347, अगस्त में दो लाख 33 हजार 305, सितंबर व अक्तूबर में क्रमवार दो लाख 82 हजार 347 व एक लाख 64 हजार 573, नवंबर में एक लाख 39 हजार 630, दिसंबर में एक लाख 54 हजार 594 खर्च किया गया।
वहीं जनवरी 2023 में एक लाख 56 हजार 720, फरवरी में एक लाख 62 हजार 183, मार्च में एक लाख 73 हजार 208 और अप्रैल में एक लाख 24 हजार 451 रुपये खर्च किए गए। गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का खाना भी विवादों में आ गया था। केवल तीन महीनों के लिए सीएम बने चन्नी करीब 60 लाख रुपये का खाना खा गए थे। चन्नी के घर कभी 300 रुपये तो कभी 500 रुपये की खाने की थाली आती थी। ताज होटल से भी 3900 रुपये तक की थाली मंगवाई गई थी। यह खुलासा भी उस समय एक आरटीआई से ही हुआ था।
-

भवन की 3 मंजिलों में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए खाक, देखें वीडियो
भोपालः राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई। सोमवार शाम करीब 4 बजे सतपुड़ा भवन के थर्ड फ्लोर पर स्थित अनुसूचित जनजाति क्षेत्रीय विकास योजना के दफ्तर से लपटें उठनी शुरू हुईं। जिन्होंने जल्द ही चौथी, पांचवीं और छठवीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर हेल्थ डायरेक्टोरेट की कई शाखाएं संचालित होती हैं। जहां रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज इस आग में खाक हो गए हैं।
जबलपुर में सोमवार को एक लड़की की नदी में डूबकर मौत हो गई। नहाते समय पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई।घटना सोमवार को कुंडम थाना क्षेत्र के संकुही गांव की है। यहां तीन लड़कियां दोपहर करीब 12 बजे घुंघरा घाट पर नहा रही थीं। इसी दौरान अनीता भरदे नाम की लड़की पैर फिसलने से पानी में गिर गई। मौजूद लड़कियों ने घर तुरंत घर जाकर घटना के बारे में बताया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बाद में मौके पर पहुंचे होमगार्ड जवान ने उसका शव निकाल लिया।
इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंदु गौड़ और विशेष आमंत्रित सदस्य नयन सोनी को सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार की मौजूदगी में शनिवार को कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई थी।
-

पंजाबः चोरों ने घर को बनाया निशाना, 5 लाख की नगदी सहित 30 तोले सोना लेकर हुए फरार, देखें वीडियो
लुधियानाः दुगरी अर्बन स्टेट MIG फ्लैट्स से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए और गहने लेकर फरार हो गए है। पीड़ित मधु बाला ने बताया कि लुटेरे घर से 5 लाख नकदी और 30 तोले सोना लेकर फरार हो गए। उनका कहना है कि उन्होंने आज किसी प्लाट का बयाना करवाने के लिए अलमारी में रखे थे। मधु बाला ने बताया कि उनका परिवार सांझा है। सोमवार सुबह वह घर के नजदीक पार्क में सैर करने गई थी। जैसे ही वह वापस आई तो दंग रह गई। उन्होंने देखा कि घर की ग्रिल टूटी हुई थी। साथ ही दरवाजा भी टूटा हुआ था। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी से कैश और सोना चोरी हो चुका था। चोरी उस समय हुई जब उनका बेटा पारस, बहू सीरज और पोती वारदात वाले कमरे के सामने वाले रुम में सो रहे थे।
पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मधु बाला मुताबिक कुल 8 लाख रुपए उनके पास थे। कुछ दिन पहले 3 लाख रुपए रिश्तेदारों को दिए थे। पैसों के बदले सिक्योरिटी के तौर पर रिश्तेदारों ने तीन सेट गहनों के उनके पास रखे थे। बदमाश वह गहने चुरा कर ले गए। ये घटना एमआईजी फ्लेट की ग्राउंट फ्लोर पर हुई है। मौके पर थाना दुगरी की पुलिस पहुंची। पुलिस मुताबिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

अज्ञात स्कूटी चालक से टक्कर के बाद महिला की मौत
ऊना/सुशील पंडित: थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव वढेडा में सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह सपुत्र सुखदेव सिंह निवासी गाँव लोहारली तहसील घनारी जिला ऊना ने शिकायत पत्र सौंपा है ।शिकायत कर्ता ने बताया कि यह अपनी पत्नी के साथ गांव बढेडा आया था जब यह दोनों जसवाल कॉलोनी के पास पहुंचे तो इसकी पत्नी सडक पार करने लगी तो हरोली की तरफ से एक स्कूटी बड़ी तेज रफ्तारी से आई । जिसने इसकी पत्नी को टक्कर मार दी और इसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई I जिस पर स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा अज्ञात स्कूटी चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

बीजेपी महिला नेता की हत्या कर हाईवे पर फैंका शव
गुवाहाटीः असम के गोलपारा जिले से भाजपा की महिला नेता की कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या कर शव को हाईवे के पास फेंक दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान जोनाली नाथ के रूप में हुई है जो पार्टी की जिला सचिव के पद पर कार्यरत थी। वह ग्वालपाड़ा के मटिया गांव की रहने वाली थी।

ग्रामीणों ने रविवार रात शालपारा इलाके के पास नेशनल हाईवे 17 से शव बरामद किया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।