Blog

  • पंजाबः विजीलेंस के समक्ष पेश हुए पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    पंजाबः विजीलेंस के समक्ष पेश हुए पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विजिलेंस ऑफिस पहुंच गए हैं। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। चन्नी इसका पहले ही विरोध जता चुके हैं और विजिलेंस पर उन्हें जानबूझकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। विजिलेंस ने इस साल जनवरी में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू की थी। जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले विजिलेंस ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था।

    इस दौरान चन्नी अकेले विजिलेंस के समक्ष पेश हुए थे। तकरीबन 7 घंटे उनसे पूछताछ की गई। विजिलेंस ने इस दौरान उन्हें 50 सवालों का प्रोफार्मा दिया था, जिसे उन्हें भर कर देना था। लेकिन इसके बाद वह विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। यह दूसरी बार है जब पूर्व सीएम चन्नी को विजिलेंस ने तलब किया है। देखने वाली बात रहेगी कि चन्नी से आज कितने घंटे पूछताछ होती है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि चन्नी आज 50 सवालों वाला प्रोफार्मा भरकर दे देंगे। इसी प्रोफार्मे पर विजिलेंस आज या आने वाली तारीखों में चन्नी से पूछताछ आगे बढ़ा सकती है।

    चन्नी ने कुछ दिन पहले ही शराब घोटाले के आरोप मान सरकार पर लगाए थे। चन्नी ने अब बीते दिनों फिर मान सरकार व विजिलेंस पर आरोप लगाए हैं कि शराब घोटाले को उजागर करने के बदले ही उन्हें परेशान किया जा रहा है। चन्नी का आरोप है कि कि शराब पॉलिसी से पंजाब के राजस्व को चपत लगाई है।

  • पंजाब: किसानों ने लगाया धरना, पुलिस ने डल्लेवाल समेत कई नेताओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    पंजाब: किसानों ने लगाया धरना, पुलिस ने डल्लेवाल समेत कई नेताओं को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    पटियालाः एमएसपी पर सूरजमुखी खरीद की मांग को लेकर किसानों की पिपली अनाजमंडी में एमएसपी दिलाओ को लेकर किसान धरने पर बैठे हुए है। वहीं पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड के बाहर कई दिनों से चल रहे किसान धरने को पुलिस ने आज तड़के उठा दिया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया। दरअसल, सुबह करीब 6 बजे आईजी मुखविंदर सिंह छीना व एसएसपी वरुण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टीम ने विद्युत निगम के बाहर कार्रवाई की और किसान नेताओं को पुलिस ने उठा लिया और उनका सामान अपने साथ ले गई।

    इस मौके पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमने अपने आदमियों से कहा है कि वे किसी भी तरह से पुलिस के चक्कर में न पड़ें। पुलिस को अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए हम पर लाठीचार्ज करना पड़ सकता है। आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने कहा कि हमने अपनी कार्रवाई पूरी कर ली है और बिजली निगम के गेट खोल दिए हैं ताकि बिजली निगम के अधिकारी अपना काम कर सकें और धान के मौसम के लिए बिजली की आपूर्ति कर सकें।  उन्होंने कहा कि किसान नेताओं को अस्पताल भेजा गया है।

  • सड़क हादसे में पूर्व कांग्रेस विधायक की पत्नी की मौत

    सड़क हादसे में पूर्व कांग्रेस विधायक की पत्नी की मौत

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश लिलौठीया की पत्नी मधु राजेश लिलौठीया की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। श पुलिस को कश्मीरी गेट इलाके में एक बलेनो कार एक्सीडेंट हालात में मिली जिसमें घायल एक महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।‌

    महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक जैनुल को सीसीटीवी की मदद से दिल्ली के सीलमपुर इलाके से गिरफ्तार किया। घटना स्थल से आरोपी के ठिकाने तक का सीसीटीवी रूटमैप बनाकर पुलिस आरोपी तक पहुंची। कश्मीरी गेट थाने के इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

  • प्रापर्टी डीलर का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    प्रापर्टी डीलर का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    लखनऊ : पीजीआई थाना क्षेत्र में एक प्रापर्टी डीलर को अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। मौके पर पुलिस के आला-अधिकारी भी पहुंच गए है कुछ देर बार फोरेंसिक की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच जाएगी।

    बता दें कि वृंदावन इलाके में स्थित आफिस से प्रॉपर्टी डीलर निकला जिसके बाद ही कुछ अज्ञात बदमाश अचानक कही से आए और डीलर को गोलियों से भून दिया। प्रॉपर्टी डीलर का नाम अमित कुमार बताया जा रहा है जो टिकरा थाना निगोहां का रहने वाला है। गोलियों की आवाज़ से आस-पास के लोग भी तुरंत इक्क्ठा हो गए लेकर उससे पहले ही हमलावर वहा से भाग चुके थे।

  • आज का राशिफल,13 जून 2023

    आज का राशिफल,13 जून 2023

    आज का राशिफल,13 जून 2023

    वृष: स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। दुष्टजनों से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। प्रमाद न करें।

    मिथुन: शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है।
    कर्क: घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। दौड़धूप होगी। विवाद से क्लेश होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनहानि की आशंका बनती है। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त होगा, धैर्य रखें। आय बनी रहेगी।
    कन्या: पारिवारिक मित्र व संबंधी अतिथियों के रूप में घर आ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। बुरे लोगों की पहचान जरूरी है। उनसे दूर रहें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
    तुला; अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है।
    वृश्चिक: व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। कुसंगति से बचें। धनहानि हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
    मकर: किसी व्यक्ति के व्यवहार से लगेगा कि अपमान हुआ है। नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन पर विचार हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्‍य कमजोर रह सकता है।
    कुंभ: धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा।
    मीन: व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दूसरों पर भरोसा न करें। आशंका-कुशंका के चलते कोई बड़ी गलती हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। नकारात्मकता रहेगी।
  • JEE की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

    JEE की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

    कोटा: राजस्थान के कोटा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय एक छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि इस साल कोटा में छात्रों की आत्महत्या का यह 11वां मामला है। उसने बताया कि कोटा के जवाहर नगर इलाके के राजीव गांधी नगर में भार्गव केशव का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला।

    पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले का रहने वाला केशव 11वीं कक्षा का छात्र था और पिछले दो महिनों से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था। जवाहर नगर सर्किल ऑफिसर व पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)अमर सिंह ने बताया कि छात्र ने सोमवार को कथित तौर पर अपने छात्रावास के कमरे में उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब उसके माता-पिता नाश्ते की व्यवस्था करने के लिए बाहर गए थे। छात्र के माता-पिता उससे मिलने के लिए सुबह ही कोटा पहुंचे थे। 

    डीएसपी ने बताया कि कथित आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और न ही माता-पिता ने कोई कारण बताया। सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पीड़ित के एक सहपाठी ने बताया कि केशव पढ़ाई के प्रति ईमानदार था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उसके माता-पिता को सौंप दिया गया और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी)की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया।

    आत्महत्या की नई घटना के सामने आने के बाद इस साल कोटा में कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या का 11वां मामला है, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 15 था। मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए इस शैक्षणिक सत्र में 2.25 लाख से अधिक छात्रों के शहर के विभिन्न कोचिंग केंद्रों में दाखिला लेने का अनुमान है।

  • CM ने SHO को Suspended और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    CM ने SHO को Suspended और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कथित दुर्व्यवहार की शिकायतों के मद्देनजर सोमवार को करनाल के एक थाना प्रभारी (एसएचओ) को निलंबित करने और कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार करनाल में मौजूद मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि करनाल पुलिस थाने (सदर) के प्रभारी मनोज को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार करनाल में मौजूद मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि करनाल पुलिस थाने (सदर) के प्रभारी मनोज को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा करनाल शहर के थाना प्रभारी कमलदीप राणा और सदर थाने के सहायक उपनिरीक्षक महावीर का नारनौल तबादला कर दिया गया है।

  • जालंधरः रोहित सुसाइड मामले में 3 पर FIR दर्ज

    जालंधरः रोहित सुसाइड मामले में 3 पर FIR दर्ज

    जालंधर/वरुणः थाना 5 के अंतर्गत आते लसूड़ी मोहल्ला में 20 वर्षीय युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या करली थी। यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान लसूडी मोहल्ला निवासी रोहित के रूप में हुई है। मृतक कि माता कमल ने बताया कि उसका बेटा सलून का काम करता था और रविवार शाम जब वह कमरे के अंदर दाख़िल हुए तो उसके बेटा रोहित पंखे से लटका हुआ था।

    इस मामले की छानबीन कर एसीपी गगनदीप सिंह घुमण के आदेशों पर थाना 5 की पुलिस ने मृतक की प्रेमिका सहित परिवार के अन्य 2 सदस्यों पर मामला दर्ज कर लिया है। यह कारवाई मृतक की माता कमल पत्नी सुभाष कुमार के ब्यान हुई है। पुलिस ने तिलक राज उर्फ मुकरी, सुनील और दीपिका के खिलाफ धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रवास पर

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला ऊना के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान 13 जून को घालूवाल स्थित जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में जल शक्ति विभाग, सहकारिता विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, एचआरटीसी और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री 14 जून को प्रातः 10 बजे पंजावर में सीर नाला के तटीयकरण कार्य की आधारशिला रखने के उपरांत बाद दोपहर 2 बजे मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • डॉ नदीम अख्तर द्वारा की गई भगवान भोले शंकर पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठन

    डॉ नदीम अख्तर द्वारा की गई भगवान भोले शंकर पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठन

    अस्पताल के बाहर किया शिव विवाह का गुणगान 
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत पड़ते मैहतपुर में आंखों के अस्पताल के संचालक डॉ नदीम अख्तर द्वारा भगवान भोले शंकर पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठनों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। आज फिर हिंदू समाज के लोगों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया व जंगमों द्वारा भगवान भोले शंकर के विवाह का गुणगान किया गया।

    जबकि हिंदू संगठनों ने विशेष समुदाय के डॉ द्वारा भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ा कर माफी मांगने की कही थी। ऊना में डॉ नदीम अख्तर द्वारा भगवान शिव पर की गई अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर यह  मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।कल डॉ द्वारा हाई कोर्ट से जमानत लिए जाने के बाद पुलिस इन्वेस्टिगेशन में शामिल होने के उपरांत हिंदू समाज और भड़क उठा है उन्होंने कहा है कि जब तक आरोपी डॉ भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ा कर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगते हैं तब तक उनका विरोध जारी रहेगा उन्होंने कहा है कि अगर डॉक्टर भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सच्चे मन से माफी मांगते हैं और अपनी गलती कबूल करते हैं तो वह उन्हें माफ कर देंगे वहीं उन्होंने डॉक्टर के अस्पताल को न खोले जाने की भी चेतावनी दी है उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करने वाले डॉक्टर को पूरे हिमाचल में ही प्रैक्टिस नहीं करने दी जाएगी ।वहीं उन्होंने धार्मिक संगठनों पर भी सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा है एक विशेष समुदाय के डॉक्टर द्वारा भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी की है लेकिन धार्मिक संगठनों की तरफ से इसको लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है।कल इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने कहा था कि पुलिस ने इस मामले में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी गठित की है डॉक्टर द्वारा जमानत हासिल करने के उपरांत वह इन्वेस्टिगेशन में शामिल हुआ है इन्वेस्टिगेशन के दौरान जो जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाएगी। अब इस मामले में हिंदू संगठनों के साथ-साथ जंगमों ने भी नाराजगी जाहिर की है और अस्पताल के बाहर भगवान शिव विवाह का गुणगान किया गया। बिट्टू जंगम ने बताया कि भगवान भोले शंकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले डॉक्टर पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और हमें आशा है कि प्रशासन न्याय करेगा इस मौके पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों विश्व हिंदू परिषद, जंगमों सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

    इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद से विनय राणा, शिवसेना अध्यक्ष बाल ठाकरे शिवदत्त वशिष्ठ ,मनन, इंटक सचिव कामरेड जगत राम शर्मा इनके साथ शामिल  हैं हिंदू चेतना मंच के संयोजक चंदन शर्मा, दीपक लंबा, संजीव सचदेवा, संजय भारद्वाज, रोमी मेनन, तरुण प्रभाकर, विनोद राणा, दिनेश, दीपक जोशी, जगदीप राणा, विकास अहूजा, तनु शर्मा, श्याम मुरारी, विक्रम ठाकुर, गोल्डी कौंडल, विनोद कुमार, विनय राणा, उमंग ठाकुर, गोल्डी, अंतरिक्ष शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर समेत अनेक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।