Blog

  • प्रेम मंदिर के पिछले हिस्से में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    प्रेम मंदिर के पिछले हिस्से में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में प्रेम मंदिर के पिछले हिस्से में भीषण आग लग गई। यह आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं धुंआ उठते देख गोदाम के आस पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। फौरन फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इस समय आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अंदर कितने लोग फंसे हैं और आग कैसे लगी। अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने लोगों को मंदिर की ओर जाने से रोक दिया है। वीडियो में देख सकते है कि आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयावह है।

    प्रेम मंदिर के गोदाम से धुंआ उठते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

  • जालंधरः नशे की सप्लाई देने जा रहा तस्कर चढ़ा पुलिस हत्थे, दस किलो चूरा पोस्त बरामद 

    जालंधरः नशे की सप्लाई देने जा रहा तस्कर चढ़ा पुलिस हत्थे, दस किलो चूरा पोस्त बरामद 

    जालंधर, वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान तरलोक सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान नहर शेर सिंह कालोनी के पास मौजूद थी, जहा पैदल आ रहा व्यक्ति उन्हें देख पीछे भागने की कोशिश करने लगा। जिसे रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके क़ब्ज़े से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है ताकि और खुलासे हो सके। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गांव आदी कलरा से यह सप्लाई लेकर आया था। पुलिस सप्लाई मुहैया करवाने वाले की तलाश में जुट गई है।

  • कांग्रेस कोऑर्डिनेटर किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    कांग्रेस कोऑर्डिनेटर किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने पत्र जारी कर विभिन्न राज्यों में सोशल मीडिया के प्रदेश एवं ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किये हैं। साक्षी जैन को पंजाब के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। देखें लिस्ट

  • बेटी की करतूत कर देगी हैरान, मां को नींद की गोलियां खिलाकर घोंटा गला, सूटकेस में किया बंद

    बेटी की करतूत कर देगी हैरान, मां को नींद की गोलियां खिलाकर घोंटा गला, सूटकेस में किया बंद

    बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवती ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को एक ट्रॉली बैग में भरा और यह ट्रॉली बैग लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। आरोपी महिला की पहचान 39 वर्षीय सेनाली सेन के रूप में हुई है, जो बिलेकहल्ली इलाके के एनएसआर ग्रीन अपार्टमेंट में रहती है। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और छह साल से यहां रह रही है। मृतका की पहचान 70 वर्षीय विभा पाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अपार्टमेंट में सेनाली अपनी मां विभा पाल, पति और सास के साथ रहती थी। विभा पाल और सेनाली की सास में लगभग हर दिन झगड़ा होता था और एक समय तो विभा पाल ने धमकी भी दी थी कि वह नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर लेगी।

    खिला दीं 90 नींद की गोलियां

    पुलिस ने कहा कि रोज-रोज के झगड़ों से निराश सेनाली ने जबरदस्ती अपनी मां को नींद की 90 गोलियां खिला दीं और जब विभा पाल ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी महिला शव को एक ट्रॉली बैग में भरकर सीधे मीको लेआउट थाने आ गई।

    सूटकेस में भरा शव

    पुलिस ने बताया कि 39 साल की सोनाली पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। सोमवार को भी सोनाली की सास और उसकी मां के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप है कि सोनाली ने विभाग को नींद की गोलियां खिला दीं और उसके बाद तौलिये से उनका गला दबा दिया।

    महिला को समझा पीड़िता

    जब विभा की मौत हो गई तो सोनाली से बड़ा सूटकेस खाली किया और इसके अंदर मां का शव भरा। कार में यह ट्रॉली बैग रखा और थाने पहुंच गई। थाने में इतने बड़े सूटकेस के साथ महिला को देखकर पुलिसवालों को लगा कि शायद महिला को घर से निकालने का केस आया है। उन्होंने महिला को पीड़ित समझा लेकिन जब उसने बताया कि ट्रॉली बैग में लाश है तो सबके होश उड़ गए। पुलिसवालों ने बताया कि जब सोनाली ने ट्रॉली बैग में शव होने की बात कही तो पहले किसी को यकीन नहीं हुआ। उन्हें लगा कि शायद महिला की दिमागी हालत खराब है लेकिन जब सूटकेस खोला तो वे हैरान हो गए।

  • युवा संसद में पक्ष व विपक्ष की तीखी नोकझोंक के बीच गूंजे ज्वलंत मुद्दे

    युवा संसद में पक्ष व विपक्ष की तीखी नोकझोंक के बीच गूंजे ज्वलंत मुद्दे

    चयन की पारदर्शिता व खेलों के नियम से जुड़े बिल बहुमत से पारित 

    सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिपुर संडोली में युवा संसद का आयोजन 

    बददी/सचिन बैंसल : सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिपुर संडोली में युवा संसद क्लब द्वारा युवा संसद 2023 का आयोजन किया गया। युवा संसद में बच्चों ने शपथ ग्रहण, प्रशन काल तथा बिल प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सीखा जाना एवं प्रायोगिक रूप से समझा। विद्यार्थियों ने विपक्ष, प्रधानमंत्री, अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री, रेल मंत्री, वित्त मंत्री, ऊर्जा मंत्री, महिला कल्याण एवं विकास मंत्री, वन मंत्री के रूप में संसद को संचालित किया। युवा संसद में जनहित व विकास के मुदों पर पक्ष तथा विपक्ष में तीखी नोंकझोंक हुई। प्रिया ने अध्यक्ष, क्रिस ने प्रधानमंत्री, अंजू देवी ने शिक्षा मंत्री, मनीषा ने वित्त मंत्री, अभिलाषा ने वनमंत्री, खुशी ने कृषि मंत्री, विकास ने ऊर्जा मंत्री, पल्लवी ने रेल मंत्री, समीक्षा ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्री, विपक्ष नेता के रूप में कोमल, अर्चना, पूजा, दीपक, प्रिंस, अंकिता, खुशी, आयुष ने भूमिका निभाई। वहीं संसद में अदिति, मनजीत, पमित, राहुल, शिवम, मीनाक्षी, सिया व वनीता ने भी मुद्दे उठाए। 
    युवा सांसदों ने खेलों के विकास राष्ट्रीय टीमों के आपसी सहयोग, चयन की पारदर्शिता तथा खेलों के नियमों से जुड़े बिल को प्रस्तुत किया जिसे बहुमत से पारित किया गया। प्रिंसिपल वंदना शर्मा ने बताया के बच्चों ने बेहतरीन ढंग से युवा संसद का संचालन किया। उन्होंने कहा के शिक्षा के साथ साथ बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक, अध्यात्म विकास के लिए स्कूल में समय समय स्टाफ के मेहनत व सहयोग से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस मौके पर प्रिंसिपल वंदना शर्मा, प्रवक्ता पायल तनवर, ममता, कमलेश कुमारी, शैलजा पठानिया, पीईटी गोपाल कृष्ण, मनोज कुमार, विजय कुमार, सोहन लाल, शास्त्री रणजीत कुमार, सुनीता देवी, अनुराधा व विजय शर्मा उपस्थित रहे। 
  • तकनीकी शिक्षा को अधिक रोजग़ारोन्मुखी बनाना सरकार का उद्देश्य – राम कुमार

    तकनीकी शिक्षा को अधिक रोजग़ारोन्मुखी बनाना सरकार का उद्देश्य – राम कुमार

    तकनीकी शिक्षा को अधिक रोजग़ारोन्मुखी बनाना सरकार का उद्देश्य – राम कुमार

    बददी/सचिन बैंसल:  मुख्य संसदीय सचिव  राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को अधिक रोजग़ारोन्मुखी बनाने के लिए कार्य कर रही है। वहमंगलवार को  पट्टा महलोग के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेले के शुभारम्भ समारोह में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए राज्य के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलैक्ट्रिक वाहन, मैकेनिक, रखरखाव मैकेनिक, सौर ऊर्जा तकनीशियन, ड्रोन तकनीशियन, मेकाट्रोनिक्स तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीशियन पाठ्यक्रम आरम्भ किए जाएंगे। सोलन और नालागढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कौशल विकास निगम के माध्यम से ड्रोन सर्विस टेकनिश्यिन पाठ्यक्रम चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों का आह्वान किया कि आईटीआई के जो छात्र जिन उद्योगों में  प्रशिक्षुता प्राप्त कर रहे है को उन्हीं उद्योगों में रोजग़ार देने का प्रयास करें। इससे बेहतर तकनीकी श्रमशक्ति प्राप्त हो सकेगी। 
     
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजग़ार व स्वरोजग़ार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।  बनलगी में जूस बनाने का एक उद्योग स्थापित किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के 5 हजार युवाओं को रोजग़ार के अवसर प्रदान होंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पट्टा महलोग को शीघ्र ही निजी भवन से सरकारी भवन में स्थानातंरित कर दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण संस्थान में दो नए ट्रेड भी समायोजित किया जाएंगे।कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों सिद्धार्था सुपर स्पिनिंग मिल खेड़ा लिमिटेड नालागढ़, हिम टेक्नो नालागढ़, पिडीलाइट नालागढ़, ग्राइंडवैल नॉर्टन, लिमिटेड नालागढ़, जेएसटीआई ट्रांसफार्मर, थिओन फार्मा नालागढ़ ने भाग लिया। ग्राम पंचायत पट्टा की प्रधान रंजना देवी, पूर्व प्रधान आशीष सोनू, घनश्याम, बक्शीराम, श्याम लाल, बल्लू, राजकुमार शर्मा, विभिन्न उद्योगपति, आई.टी.आई पट्टा के प्रधानाचार्य नवनीत शर्मा, आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य ललित कुमार तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य ललित शर्मा, प्रधानाचार्य दिगल श्यामलाल, प्रधानाचार्य धर्मपुर बलजीत सिंह, प्रधानाचार्य गढख़ल सुभाष शर्मा, प्रधानाचार्य कुठाड़ मुनीलाल, ग्राम पचंायत के उप प्रधान कैंडोल बक्शी राम तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः 8.49 करोड़ बैंक लूट मामले में महिला सहित 3 काबू, पुलिस कमिशनर ने डीजीपी को लिखा पत्र

    पंजाबः 8.49 करोड़ बैंक लूट मामले में महिला सहित 3 काबू, पुलिस कमिशनर ने डीजीपी को लिखा पत्र

    लुधियानाः न्यू राजगुरु नगर में CMS कंपनी के ऑफिस से हुई 8.49 करोड़ लूट केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांव मंडियानी से पकड़े संदिग्धों की निशानदेही पर तीनों को मुल्लांपुर दाखा से काबू किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने अभी तीनों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। इससे पहले मंगलवार सुबह से ही पुलिस की 10 टीमें लाडोवाल रोड, चंडीगढ़ रोड, दिल्ली रोड, फिरोजपुर रोड, राएकोट रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर मंदीप सिद्धू ने डीजीपी गौरव यादव को लेकर लेटर लिखकर कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। सिद्धू का कहना है कि कंपनी में सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरती गई है। कंपनी में जुगाड़ू सिस्टम से काम चल रहा था। सुरक्षा गार्डों से ओवर टाइम करवाया जा रहा था। करोड़ों रुपए के कैश के साथ केवल 2 गार्ड तैनात थे।

    बता दें कि 4 दिन पहले अमन पार्क सराभा नगर में सीएमएस कंपनी में करोड़ों रुपए की लूट का मामला सामने आया था। जहां हथियारबंद लुटेरे बैंक की कैश वैन लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 395, 342, 323, 506, 427, 120B और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस दौरान खुलासा हुआ था कि 8.49 करोड़ रुपए की लूट हुई थी। दरअसल, देर रात 2 बजे 10 बदमाश हथियार लेकर राजगुरू नगर में एटीएम में कैश जमा करने वाली सीएमएस सिक्योरिटी कंपनी के ऑफिस में  लुटेरों ने वहां मौजूद 5 कर्मचारियों को उन्होंने बंदी बना लिया।

    इसके बाद तिजोरी के बाहर रखा करोड़ों रुपए का कैश और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी लेकर चले गए। इस गाड़ी में भी करोड़ो रुपए का कैश था। पुलिस के अलर्ट होने पर बदमाश गाड़ी को मुल्लांपुर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने इस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस को गाड़ी से 2 पिस्टल मिले थे, जबकि कैश गायब था। जानकारी के मुताबिक 2 बदमाश ऑफिस में पिछले गेट से घुसे थे, जबकि 8 बदमाश फ्रंट गेट से अंदर आए। इनके पास पिस्टल के साथ तेजधार हथियार भी थे। 

  • यहां खुलेआम चलता है सट्टे का कारोबार, टॉकीज की तरह लगता है टिकट काउंटर

    यहां खुलेआम चलता है सट्टे का कारोबार, टॉकीज की तरह लगता है टिकट काउंटर

    फर्रुखाबाद: कादरीगेट थाना क्षेत्र में इन दिनों सट्टे का अवैध कारोबार खुलेआम फलफूल रहा है। सट्टा खिलाए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सट्टा कारोबारी ने एक महिला को जान से मारने की धमकी दी है, जिसकी महिला ने जिला एसपी से शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार कादरी गेट पर टॉकीज के टिकट काउंटर की तहर सट्टे की पर्ची कटवाई जाती है। वहीं, जहां सट्टा लगाया जा रहा है कि उसके बगल में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला ने ये वीडियो भी पुलिस के सामने पेश किया है। बताया गया कि एसपी ने कादरीगेट थाना पुलिस को सट्टा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सट्टा माफिया को किसी तरह शिकायत करने वाली महिला के बारे में जानकारी हो गई। उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी।

  • औद्यौगिक क्षेत्र मैहतपुर में बताए नशे के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय 

    औद्यौगिक क्षेत्र मैहतपुर में बताए नशे के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय 

    औद्यौगिक क्षेत्र मैहतपुर में बताए नशे के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय 

    ऊना/ सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान की वैठक ओद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में इंडस्ट्रीज  एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर की अध्यक्ष्ता में  हुई। जिसमें बिभिन्न आद्यौगिक  प्रमुखों ने भाग लिया |इस वैठक का मुख्य उद्देश्य आद्यौगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मियों को बचाव मुहिम का हिस्सा बनाया जाएगा। ऊना के मैहतपुर में आयोजित इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया जिस पर सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने एक स्वर में इस नशा मुक्त ऊना अभियान को आज के समय की जरूरत बताया और इसमें महतवपूर्ण भूमिका निभाने का प्रण लिया। इंडस्ट्रीज  एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर ने बैठक में चर्चा करते हुए नशा मुक्त उना अभियान के समन्वयक जयेन्दर हीर ने आह्वान किया कि नशा मुक्त ऊना अभियान की सफलता के लिए औद्योगिक संस्थानों का साथ बहुत महत्त्वपूर्ण  है।
    इस मीटिंग में उन्होंने बताया की इंडस्ट्रीज में काम करने वाले कर्मचारियों का शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है, लेकिन नशे की बीमारी व्यक्तिगत  एवं व्यावसायिक तौर से प्रभावित  करती है। ,उन्होंने बताया की नशे से बचने और उसके उपचार के लिए सक्षम वातावरण बनाना बहुत जरुरी है।इस सन्दर्भ में वर्क प्लेस इंटरवेंशन कार्यक्रम बहुत ही अहम् भूमिका निभाएगा | मीटिंग में चर्चा के उपरांत इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर ने बताया की हम इंटक , सीटू  एवं भारतीय मज़दूर संघ के साथ मिलकर इस नशा मुक्त ऊना अभियान को आगे बढ़ायेंगे जिससे परिणाम और भी बेहतर आएंगे ।इस अवसर पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर, सुशील , हिमांशु , सुरेश भरद्वाज ,राजेश कुमार, जसवीर सिंह , राजेश शर्मा , नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम के मुख्य समन्वयक विजय कुमार एवं दीपशिखा शर्मा ,सतपाल व अन्य गणमान्य उपस्थित थे |
  • पंजाबः बॉक्स में अदजली लाश मिलने में बड़ा खुलासा, महिला सहित 2 गिरफ्तार, दी थी 50 हजार की सुपारी

    पंजाबः बॉक्स में अदजली लाश मिलने में बड़ा खुलासा, महिला सहित 2 गिरफ्तार, दी थी 50 हजार की सुपारी

    लुधियानाः जिलें में व्यक्ति का बेरहमी के कत्ल करने का मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 2 युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस ब्लाइंड मर्डर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान गांव बद्दोवाल निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 61 वर्ष थी। दरअसल, मृतका की भतीजी ने ही अपने मामे के बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ताये की हत्या की थी। जिसके चलते उसने अपने मामे के बेटे और उसके साथी को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। 

    महिला के मुताबिक उसका ताया उसे तंग परेशान करने के साथ उसका यौन अवशोषण करता था। महिला ने यह बात उसके मामे के बेटे को बताई थी। जिसके बाद आरोपियों ने बद्दोवाल में उसका गला दबा कर हत्या कर दी और शव को एक बैड में डालकर रिक्शे पर ले गया। इस दौरान गांव के बाहर करीब 9 किमी दूर जाकर एक खाली सूए में लाश को आग लगा दी। जिससे शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जल गया था।

    जब एक राहगीर ने बैड जलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ नकदी भी बरामद की है जो विधवा महिला ने हत्यारों को सुपारी के तौर पर दी थी। जांच के दौरान शव की शिनाख्त हो गई और हत्याकांड में पूरा खुलासा हो गया। इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामला सुलझा लिया गया है।