जालंधर, वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान तरलोक सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान नहर शेर सिंह कालोनी के पास मौजूद थी, जहा पैदल आ रहा व्यक्ति उन्हें देख पीछे भागने की कोशिश करने लगा। जिसे रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके क़ब्ज़े से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है ताकि और खुलासे हो सके। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गांव आदी कलरा से यह सप्लाई लेकर आया था। पुलिस सप्लाई मुहैया करवाने वाले की तलाश में जुट गई है।
जालंधरः नशे की सप्लाई देने जा रहा तस्कर चढ़ा पुलिस हत्थे, दस किलो चूरा पोस्त बरामद

Leave a Reply