Blog

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर के 88 फीट रोड पर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए गैंगस्टरों ने गाड़ी भागने की कोशिश की। लेकिन तंग गलियां होने के कारण उनकी गाड़ी वहां खड़ी गाड़ियों में फंस गई। हालांकि उन्होंने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारकर भगाने की कोशिश भी की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। जिसके बाद में मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए।

    पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गैंगस्टरों का पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। शाम के वक्त पुलिस को गैंगस्टरों के एक वरना कार में घूमने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस से बचते हुए दोनों गैंगस्टर 88 फीट रोड़ की तंग गलियों में पहुंच गए। जहां खड़ी गाड़ियों में कार की टक्कर हो गई।

    पुलिस के साथ हो रही फायरिंग से बचने के लिए गैंगस्टर अपनी कार को गली के बीच में ही छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने भी उनका पैदल पीछा करना शुरू किया। कुछ कदम की दूरी पर ही पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को पकड़ लिया है। पुलिस ने गैंगस्टरों को पकड़ तलाशी ली तो आरोपियों से 2 पिस्टल बरामद की है। जल्द ही इस मामले को लेकर पुलिस प्रेस वार्ता कर सकती है।

  • शिक्षण संस्थानों के समीप तंबाकू उत्पाद बेचेने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र

    शिक्षण संस्थानों के समीप तंबाकू उत्पाद बेचेने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत आते शिक्षण संस्थानों के नज़दीक बिभिन्न प्रकार के तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर पुलिस द्वारा पैनी नज़र रखी जा रही है | इस संबंध मे जानकारी देते हुए उपमंडल पुलिस अधिकारी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि तंबाकू प्रतिषेद अधिनियम के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे मे किसी भी दुकानदार द्वारा तंबाकू उत्पाद बेचना निषेदित है | उन्होने कहा कि स्कूल, कॉलेज के 100 मीटर दायरे में गुटखा, सिगरेट बेचने वालों की अब खेर नही होगी, ऐसे लोगो पर पुलिस और प्रशासन मिलकर कड़ी कार्रवाई करेंगे। हरोली उपमंडल के अंदर स्कूल , कॉलेज के आसपास के ऐसे ठिकानों को हटाया जाएगा जो तंबाकू, सिगरेट या अन्य किसी प्रकार के नशीले  पदार्थ का कारोबार करते हैं। 

    इस संबंध मे थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि नशे के खिलाफ  सरकार के द्वारा बहुत ही गम्भीरता से मुहिम चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत अवैध नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में शिक्षण संस्थानों के समीप दुकान चलाने वालों को निर्देशित किया जा रहा है कि स्कूलों, कॉलेजों के 100 मीटर के अंदर जो भी अवैध रूप से खोखा या दुकान में गुटखा,सिगरेट, या नशीले पदार्थ बेचते हैं वह सुधर जाएं अन्यथा कानून के अनुसार उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी |

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में खुली सिगरेट/बीड़ी/प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है व माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश के इन आदेशों को सख्ती से लागू करवाना पुलिस का उत्तरदायित्व है | थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA), जो एक केंद्रीय कानून है, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन लगाने पर भी प्रतिबंध लगाता है।  इसके अलावा 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित करता है। पुलिस द्वारा निरंतर शिक्षण संस्थानों के समीप दुकानों की चेकिंग की जा रही है व उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है |

  • पंजाबः Subway Resort में चोरों ने की तोड़फोड़, नगदी लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः Subway Resort में चोरों ने की तोड़फोड़, नगदी लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी के मामले आए दिन सामने आ रहे है। रोजाना शहर में हो चोरी से लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं अब ताजा मामला थाना नंबर 8 के अंतगर्त से सामने आया है। जहां चोर इंटरनेशनल रिजॉर्ट सबवे से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सबवे पर तड़के 3:20 मिनट पर कुछ बदमाश दरवाजा तोड़ कर दाखिल हुए। उक्त चोर रिजॉर्ट से करीब 62 हजार नकदी और खाने पीने का समान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा कि वारदात को 4 लोगों ने अंजाम दिया है।

    बताया जा रहा है कि लुटेरे करीब आधे घंटे में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सबवे जैसे रिजॉर्ट में इस तरह से चोरी होना पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल है। बदमाशों ने लॉकर से नकदी चुराने के साथ-साथ एक बैटरी भी चुरा ली। इस बात का खुलासा तब हुआ जब रिजॉर्ट के अधिकारी कुनाल व कर्मचारी रिजॉर्ट खोलने के आए। इस दौरान वह दंग रह गए। उन्होंने देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारियां भी चोरों ने खंगाली हुई थी।

    कैश काउंटर के नीचे करीब 62 हजार की नकदी उन्होंने रखी थी जो आरोपी चुरा कर ले गए। वहीं कुछ खाने का समान भी चोरों ने चुरा लिया। घटना की जानकारी देते हुए कुनाल ने बताया कि उन्होंने घटना की तुरंत सूचना थाना डिवीजन नंबर 8 को दी। घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने रिजॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। चोरों की पहचान के लिए इलाके में अन्य जगहों पर लगे कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। शहर में हो रही चोरियों से पुलिस की कारगुजारी पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए है।

  • बेकाबू कार ने फैक्ट्री के बाहर खड़े 16 दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर

    बेकाबू कार ने फैक्ट्री के बाहर खड़े 16 दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में लालूवाल की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार दीपक फास्टनर प्राइवेट लिमिटेड टाहलीवाल के कर्मचारियों की फैक्टरी के बाहर खड़ी करीब 16 मोटरसाइकिल व स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। कार द्वारा कुचले जाने से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

    दीपक फास्टनर के कर्मचारियों व कार चालक में इस बात को लेकर समझौता हुआ कि सभी क्षतिग्रस्त हुए दोपहिया वाहनों की कार चालक द्वारा रिपेयर करवाई जाएगी। क्योंकि लोकल होने के कारण सभी लोग एक दूसरे को जानने वाले थे। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस में इस बारे कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ बोले कंग- कहा अधिकारी या नेता के लिप्त पाए जाने पर भी होगी कार्रवाई

    भ्रष्टाचार के खिलाफ बोले कंग- कहा अधिकारी या नेता के लिप्त पाए जाने पर भी होगी कार्रवाई

    चंडीगढ़/प्रवेशः आम आदमी पार्टी(आप) ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या नेता को बख्शा नहीं जाएगा। यहां एक बयान जारी करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण मान सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए अपनी पार्टी के नेताओं पर भी कार्रवाई की। चाहे हमारे ही मंत्री- विधायक क्यों न हो, भ्रष्टाचार करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

    आप सरकार के कामकाज पर उंगली उठाने के लिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार और माफिया को संरक्षण दिया था लेकिन ‘आप’ सरकार इसे कल्चर को खत्म कर रही है। शिअद नेता बिक्रम मजीठिया पर निशाना साधते हुए कंग ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि मजीठिया, जो खुद ड्रग्स तस्करी के मामले का सामना कर रहे हैं, वह भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। उनके पास आप सरकार से सवाल करने का कोई नैतिक आधार नहीं है।

    कंग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस में दरकिनार किए गए बाजवा सिर्फ अपने राजनीतिक करियर को बचाने के लिए सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कंग ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि ऐसा एक भी उदाहरण पेश कर के दिखाएं जहां आपकी सरकार ने अपने मंत्रियों/नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की हो।

  • सेक्टर 16 अस्पताल में खाने की थाली से नॉनवेज मिलने के बाद रिपोर्ट में हुआ खुलासा, देखें वीडियो 

    सेक्टर 16 अस्पताल में खाने की थाली से नॉनवेज मिलने के बाद रिपोर्ट में हुआ खुलासा, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ (अजीत झा): सेक्टर 16 अस्पताल की कैंटीन में 2 स्टूडेंट्स द्वारा खाने की थाली में नॉनवेज मिलने का मामला सामने आया था। जिसके बाद इसकी जांच फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट को मार्क कर दी गई थी और फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट इंस्पेक्टर भरत द्वारा जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट सबमिट करवा दी गई है। रिपोर्ट में कैंटीन को क्लीन चिट दी गई है। वहीं जब कैंटीन के मालिक हरीश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब यह मामला हुआ था उस दौरान उन्हें कैंटीन को लिए हुए 8 दिन हुए थे।

    पहले करीब 40 साल से कैंटीन किसी और के पास थी। अभी तो उन्होंने सामान का सेटअप भी नहीं किया था कि यह मामला हो गया। जबकि उनके कांटेक्ट में नॉन वेज का जिक्र तक नहीं है और कैंटीन में सिर्फ वही बनता है। उन्हें फंसाने कि कोई साजिश कर रहा है। उनकी हेल्थ विभाग से बात चल रही है। जल्द ही जो लोग बाहर से खाना लाकर कैंटीन के अंदर खाते हैं वह बंद कर दिया जाएगा और सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल करवाने का काम शुरू कर दिया गया है।

  • कल बंद रहेंगी मीट की दुकानें, प्रशासन ने आदेश किए जारी

    कल बंद रहेंगी मीट की दुकानें, प्रशासन ने आदेश किए जारी

    निगम की 80 क्विक एक्शन टीमें करेंगी शहर की निगरानी

    अलीगढ़ः महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल की तरह धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं अलीगढ़ के खेरेश्वर धाम में आसपास के कई जिलों से कांवड़िये पहुंचेंगे और भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। भोलेनाथ के अभिषेक को आने वाले कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खेरेश्वर धाम तक जाने वाले कांवड़ियों के मार्ग को दुरस्त किया जाएगा और यहां आने वाले गढ्‌ढों और टूटी सड़कों को ठीक किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि कांवड़ियों के मार्ग पर कहीं किसी तरह का जल भराव न हो, इसके लिए नगर आयुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

    नगर निगम ने महाशिवरात्रि की तैयारियों के लिए शहर को 4 सेक्टर में बांट दिया है। इसकी निगरानी के लिए 1 सुपर नोडल, 4 नोडल और 35 अधिकारी व कर्मचारियों की टीम तैनात की गर्इ है, जो शहर की व्यवस्थाओं पर नजर रखेगी। इसके साथ ही 80 क्विक एक्शन टीमें भी लगाई गई हैं, जो शहर में किसी तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल एक्शन लेंगी। जिससे कि भोलेनाथ के अभिषेक को नंगे पैर जाने वाले कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी बिल्कुल न हो।

    नगर निगम ने महाशिवरात्रि पर मांस, मछली और मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश भी दिए हैं। इसके लिए शहर में आदेश जारी कर दिए गए हैं कि कांवड़ियों के मार्ग पर किसी तरह की मांस की दुकानें बिल्कुल भी न खुली हो। इसके साथ ही सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं के मालिकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह पशुओं को बांधकर रखें। अन्यथा नगर निगम पशुओं को जब्त करने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई भी करेगी।

    नगर निगम ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो 24 घंटे चालू रहेगा और यहां कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। आमजन नगर निगम के कंट्रोल रूम के टॉल फ्री नंबर 18002747047 और 7500441344 पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद क्विक एक्शन टीमें तत्काल कार्रवाई करेंगी।

  • पार्टी में दोहरे चरित्र वाले चेहरों का खाका हो चुका है तैयार: कंवर

    पार्टी में दोहरे चरित्र वाले चेहरों का खाका हो चुका है तैयार: कंवर

    विस चुनाव में मिली हार को लेकर कुटलैहड़ भाजपा ने की मंथन बैठक

    कुटलैहड़ भाजपा मंडल की बैठक थानाकलां में संपंन

    ऊना/ सुशील पंडित :  बीते विस चुनाव में कुटलैहड़ भाजपा को मिली करारी हार के उपरान्त शुक्रवार को  कुटलैहड़ भाजपा मंडल की मंथन बैठक शुक्रवार को अंबेदकर भवन थानाकलां में जिलाध्यक्ष मनोहर लाल की अध्यक्षता में संपंन हुई। इस बैठक में कुटलैहड़ में अथाह विकास  करवाने के बावजूद विस चुनाव में मिली हार पर भी मंथन किया गया। कुटलैहड़ के पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कंवर ने कहा  कि पिछले कार्यकाल के दौरान कुटलैहड़ में विकास को तरजीह दी गई। जिसके चलते कार्यकर्ताओं के बीच आने का मुझे समय कम मिल पाया है। हो सकता है कि कुटलैहड़ में हार का यही कारण रहा हो। लेकिन अब भी समय है, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से मिलकर यहाँ नई उर्जा का संचार किया जाएगा, वहीं नए कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से जोडऩे की मुहिम चलाई जाएगी। 

    कंवर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित स्थान दिया जाएगा और पार्टी की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। कंवर ने कहा कि पार्टी में दोहरे चरित्र वाले चेहरों का भी खाका तैयार हो चुका है। बस उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना बाकी है। कंवर ने कहा कि हमें निष्ठावान कार्यकर्ताओं को लेकर आगे बढ़ना है। अभी हमारा लक्ष्य 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करना है। जिसके लिए हम सभी को आज से ही कमर कसनी होगी। कंवर ने कहा कि कांग्रेस विस चुनाव झूठ परोसकर जीती है। अपनी दस गारंटियों को लागू कर जनता को लाभान्वित कराने के सपने दिखाए गए जो आज दिन तक पूरे नहीं हो पाए हैं। प्रदेश की जनता गारंटियों के लागू होने का इंतजार कर रही है।

    प्रदेश में अभी कांग्रेस की सरकार को आए मात्र दो माह ही हुए हैं। कई विभागों के कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल पाई है। वहीं कुटलैहड़ कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र भुट्टो पर तंज कसते हुए कंवर ने कहा कि कहीं न कहीं विधायक की समझ में कमी नजर आ रही है। अपनी नेता गिरी चमकाने के लिए हर किसी पर दबाव बनाते नज़र आ रहे हैं। बिना टैंडर के कुटलैहड़ में कार्य हो रहे हैं लेकिन ये कार्य ज्यादा दिन तक नहीं चलेेंगे। कंवर ने कहा कि हमारा उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि विकास करवाकर बदलाव लाना है।  इस मौके पर कृष्णपाल शर्मा, बलराम बबलू, चरणजीत शर्मा, विजय शर्मा, जोगिंद्र देव आर्य, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, बीडीसी चैयरमैन देवराज शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, मनीष ठाकुर, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूरम सिंह, चरणजीत शर्मा, बलराम बबलू, राजेंद्र मलांगड़, मनजीत सिंह, मंगल सिंह, सतीश धीमान, सुखदेव शर्मा, कर्नल केसी शर्मा, सरजीवन सिंह, अभय राणा चरणजीत पूरेवाल, मलकीयत सिंह, गुरदयाल सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • जालंधरः इस इलाके में बच्चे का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में बच्चे का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना रामामंडी के अंतगर्त आते संतोषी नगर में बच्चे का भ्रूण मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी देते हुए संतोषी नगर निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि वह सड़क के पास अपने दोस्तों के साथ किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि कूड़े के ढेर के पास काफी पब्लिक खड़ी थी।

    जिसके बाद सरबजीत ने पब्लिक से मामले को लेकर पूछताछ की तो पता चला कि कूड़े के ढेर में बच्चे के भ्रूण पड़ा हुआ था। जिसको लेकर उसने संबंधित थाना रामामंडी की पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के भ्रूण को कब्जे में लिया। पुलिस  अधिकारी बच्चे के भ्रूण को सिविल अस्पताल में ले गए। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि काजी मंडी से उन्हें सूचना मिली थी कि वहां पर कूड़े के ढेर में लड़के का भ्रूण पड़ा हुआ है। उन्होंने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • हिंदू मंदिर को मिली धमकी, कहा- धार्मिक कार्यक्रम रद्द करें या अंजाम भुगतने के रहे तैयार 

    हिंदू मंदिर को मिली धमकी, कहा- धार्मिक कार्यक्रम रद्द करें या अंजाम भुगतने के रहे तैयार 

    मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर से हिंदू मंदिर को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मेलबर्न के एक हिंदू मंदिर को धार्मिक कार्यक्रम रद्द करने या फिर अंजाम भुगतने की धमकी मिली है। ऑस्ट्रेलिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेलबर्न के उत्तरी उपनगर क्रेगीबर्न में काली माता मंदिर की पुजारी को मंगलवार के धमकी भरा फोन आया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फोन करने वाला शख्स पंजाबी में बात कर रहा था। पुजारी भावना ने बताया कि उन्हें नो कॉलर आईडी से कॉल आया था। उन्होंने कहा कि, फोन पर बात करने वाला शख्स अमृतसर-जालंधर में बोली जाने वाली पंजाबी में बात कर रहा था। उसने उन्हें 4 मार्च को एक गायक द्वारा भजन कार्यक्रम रद्द करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले शख्स के मुताबिक जो सिंगर भजन गाने के लिए आ रहा है वह कट्टर हिंदू है।

    भावना ने बताया, फोन करने वाले शख्स ने कहा, “त्वानू पता है वो बंदा कट्टर हिंदू है, वो आया तो पंगा हो जाना है मंदिर ते। (तुम्हें पता है वो बंदा कट्टर हिंदू है, वो आया तो विवाद हो जाएगा मंदिर में)।” ऑस्ट्रेलिया टुडे से बातचीत में भावना ने कहा, “मैंने उससे विनती करते हुए कहा, भाई जी ये मां काली का स्थान है, यहां तक कि गुरु महाराज (गुरु गोविंद सिंह) यहां पूजा करते थे। यहां आकर कोई क्यों लड़ाई करेगा?”

    बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में खालिस्तानी आंदोलन के समर्थकों द्वारा हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी साल जनवरी में कैरम डाउन्स में श्री शिव विष्णु मंदिर को थाई पोंगल त्योहार के दौरान तोड़ दिया गया था। मेलबर्न स्थित स्वामीनारायण मंदिर, विक्टोरिया के कैरम डाउन्स में ऐतिहासिक श्री शिव विष्णु मंदिर और मेलबर्न में इस्कॉन मंदिर को असामाजिक तत्वों ने भारत विरोधी आतंकवादियों का महिमामंडन करने वाले चित्र उकेरे थे। भारतीय उच्चायोग ने इस घटना को लेकर कड़ी निंदा की थी और आपत्ति भी जताई थी।