Blog

  • जालंधरः बारिश और गंदगी ने खोली सिविल अस्पताल की पोल, देखें वीडियो

    जालंधरः बारिश और गंदगी ने खोली सिविल अस्पताल की पोल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बारिश ने जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत दी है। वहीं बारिश ने प्रशासन की पोल खोल कर रखी दी है। बारिश के कारण सिविल अस्पताल में पड़ी गंदगी की पोल खुलकर सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में पड़ी गंदगी से मरीजों का निकलना मुश्किल हो रहा है। एक तरफ आज हो रही बारिश से सिविल अस्पताल में पानी खड़ा है दूसरी ओर अस्पताल में पड़े कूड़े ने प्रशासन की पोल खोल दी है। ऐसे में अस्पताल में पड़ी गंदगी से मरीज ठीक होनी की जगह ओर बीमार हो सकते है। 

  • जालंधरः अशोक विहार में चोरों ने घर को बनाया निशाना, एक काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः अशोक विहार में चोरों ने घर को बनाया निशाना, एक काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में चोरों का खौफ लगातार लोगों के दिलों में बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ होकर चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं देर रात चोरों ने अशोक विहार में एक घर को निशाना बनाया है। इस दौरान एक चोर को पुलिस ने नहीं, बल्कि कुछ पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों काबू कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोर से सामान के साथ गंडासी बरामद की है। वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर टीम चोर को काबू कर थाने ले गई। 

  • जालंधरः तेज बारिश और हवाओं से गाड़ी पर गिरा पेड़, यातायात हुआ प्रभावित, देखें तस्वीरें

    जालंधरः तेज बारिश और हवाओं से गाड़ी पर गिरा पेड़, यातायात हुआ प्रभावित, देखें तस्वीरें

    जालंधर, ENS: शहर में बारिश और तेज हवाओं से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं घटनाओं के मामले भी सामने आ रहे है। हाल ही में रैणन बाजार में बारिश के कारण बिजली तारों में स्पार्किंग से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं अब फ़ुटबॉल चौक के नज़दीक झंडियां वाले पीर के पास स्थित कार बाज़ार में हादसे मामला सामने आया है। जहां बाजार में खड़ी गाड़ी पर तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ गिर गया। जिसके बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया। ग़नीमत रही कि हादसे दौरान कार में कोई सवार नहीं था। इस कारण हादसे में कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ।

    हादसे की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कार बुरी तरह से पेड़ के नीचे फंस गई। जिसे निकालने के लिए कार मालिक ने JCB मशीन चालक को बुलाया और उसकी मदद कार को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला। भीड़ के बीच सड़क में पड़ी रहने के कारण वहां से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया।

  • इस इलाके में धंसा सड़क का बड़ा हिस्सा, देखें वीडियो

    इस इलाके में धंसा सड़क का बड़ा हिस्सा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः मानसूनी बारिश अब भी ठीक से हुई नहीं है और दिल्ली में उसका असर दिखने लगा है। बारिश होते ही जगह-जगह जल जमाव दिल्ली के लिए कोई नई बात नहीं है। लेकिन दिल्ली के जनकपुरी इलाके में आज यानी बुधवार अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। यहां एक बहुत बड़ा गड्ढा हो गया, जो तुर्कमेनिस्तान में मौजूद ‘नरक का दरवाजा’ की तरह दिख रहा है। हालांकि, नरक का दरवाजा में पांच दशक से अधिक समय से आग धधक रही है और यहां इस गड्ढे में झांकने पर पानी दिख रहा है। दिल्ली पुलिस ने गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। जिसे भी इस गड्ढे के बारे में जानकारी मिल रही है, वह इसे देखने जरूर पहुंच रहा है। सड़क के बीच में इतना बड़ा गड्ढा होने की वजह से आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

    सूचना के अनुसार सड़क धंसने की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है और लोग इस पर दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। कुछ लोग इस गड्ढे को लेकर मौज भी ले रहे हैं। पुलिस ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए गड्ढे के चारों ओर बैरिकेड लगा दिए हैं। बारिश के बाद जल जमाव की घटनाएं होती रहती हैं और ऐसा भी नहीं है कि सड़क धंसने की यह घटना पहली बार हुई है। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

  • पंजाबः साइकिल व्यापारी के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः साइकिल व्यापारी के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र कसाबां मोहल्ला के एक घर में बने साइकिल व्यापारी के गोदाम में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड टीम तथा सिटी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर 3 घंटे से अधिक समय के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ऑफिसर हरप्रीत सिंह के अनुसार शाम 7 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। जिसमें उनकी 10 कर्मियों की टीम और 4 गाड़ियां जुटीं।

    एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी करतारपुर से भी मंगवाई गई। उन्होंने बताया कि गोदाम इतनी घनी आबादी में है कि गाड़ी का वहां तक पहुंचना मुश्किल है। इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अमृत बाजार में खड़ा कर लगभग 700-800 फीट पाइप का उपयोग कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। वहीं, इतनी घनी आबादी में गोदाम बनाने की मंजूरी और फायर सेफ्टी पॉइंट्स को लेकर प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे है। दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे डीएसपी सब डिवीजन मनिंदर पाल तथा एसएचओ सिटी पलविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया। 

  • जालंधरः रैणक बाजार में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    जालंधरः रैणक बाजार में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रैणक बाजार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से तारों को आग लगी है। यह आग रैणक बाजार में स्थित चड्ढा मार्किट में लगी है। आग इतनी भयानक है कि तारों में धमाके हो रहे है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही है। आग लगने के बाद मार्किट के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग और बिजली विभाग के कर्मचारियों को दे दी है। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान ज्यादातर दुकानें बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    दुकानदारों ने बताया कि बिजली की हाई वोल्टेज तारों पर बारिश का पानी पड़ने से स्पार्किंग होनी शुरू हो गई थी। देखते ही देखते तारों में स्पार्किंग के साथ जोरदार धमाके होने लगे। इस दौरान आग की चिंगारियों की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई देने लगी। इस भयानक आग को देख दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। वहीं बिजली विभाग ने लाईट पीछे से बंद कर दी है। और घटना स्थल पर पहुंचकर तारों को ठीक करने में जुट गए।

  • जालंधरः नहीं थम रहा MGN SCHOOL का मामला, तेज बारिश में टीचरों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः नहीं थम रहा MGN SCHOOL का मामला, तेज बारिश में टीचरों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: अर्बन एस्टेट फेज 2 में स्थित MGN पब्लिक स्कूल के विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। टीचरों द्वारा आज भी स्कूल प्रशासन के खिलाफ धरना लगाया गया है। हालांकि शहर में तेज बारिश हो रही है, लेकिन टीचर बारिश में भी अपनी मांगो को लेकर धरने पर प्रशासन के खिलाफ बैठे हुए है। दरअसल, एक बार फिर से स्कूल के बाहर स्टाफ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। स्टाफ सदस्यों ने मांग रखी है कि जो भी हमारे साथियों को संस्पेड किया गया है, उनको दोबारा से नौकरी पर रखा जाए। मामले की जानकारी देती हुई भूपेंद्र कौर व अन्य स्टाफ मेंबर ने बताया कि यह सारा मामला सितंबर 2022 से शुरू हुआ था। यह मामला अभी तक चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से एक लेटर जारी किया गया था। जिसके 25 पॉइंट हमारे स्टाफ के खिलाफ थे। 

    जिसमें लिखा हुआ था कि स्टाफ मेंबर की तनख्वाह रोक ली जाए। जिसमें छुट्टियों के लेकर अन्य सुविधाओं को खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने इस मामले को निपटा दिया था। लेकिन के बाद 3 जून को दोबारा से हमारे करीब 8 सदस्यों को बिना किसी कारण सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद जब सभी सदस्यों ने स्कूल के गेट के बाहर धरना लगाया तो स्कूल मैनेजमेंट ने मीटिंग कर यह कहा था कि किसी को भी सस्पेंड नहीं किया जाएगा। फिर उसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने हमारे 5 सदस्यों को यह कहा कि आप अपना इस्तीफा लिखकर दे दीजिए। जिसके बाद उन्हें तुरंत बर्खास्त कर दिया गया। इसी मामले को लेकर आज एक बार फिर से स्कूल प्रशासन के खिलाफ धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। 

    बता दें कि 3 जून को MGN स्कूल को लेकर प्रशासन के खिलाफ टीचरों ने धरना लगाया था। इस दौरान स्कूल के टीचर राजीव ने एनकाउंटर न्यूज को बताया था कि चेयरमैन मेजर रॉय ने टीचरों का इंक्रीमेंट रोक दिया गया। इस बाबत उन्होंने लेटर भी जारी कर दिया था। जिसमें उन्होंने स्कूल के नुक्सान में जाने का जिक्र किया था। इस दौरान स्कूल के टीचर राजीव ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने 7 टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया था। जिसमें 2 नॉन टीचर शामिल है। वहीं इस मामले के बाद स्कूल की प्रिंसीपल का बयान सामने आया था। जिममें उन्होंने धरने में शामिल टीचरों को भी प्रिंसीपल ने दफ्तर में बुलाया था। मामले की जानकारी देते हुए प्रिंसीपल ने कहा उन्हें मैनेजेर साहिब ने बताया कि इसे विदड्रा कर दिया जाएगा। लेकिन आज फिर से टीचरों के प्रदर्शन दौरान एमजीएन स्कूल का विवाद सुर्खियों में आ गया है।

  • जालंधरः हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर के बाद पलटी गाड़ियां, लगा जाम

    जालंधरः हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर के बाद पलटी गाड़ियां, लगा जाम

    जालंधर,ENS: शहर में बारिश के दौरान पीएपी पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां अमृतसर हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए और कुछ वाहन बचाव करते हुए पैराफिट से टकरा कर पलट गए। हादसे के बाद हाईवे की लेन पर जाम लग गया है। गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस क्रेन की मदद के वाहनों को साइड करके जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है।

    हादसे के बाद लगे जाम की सूचना के बाद वाहन चालक दूसरे रस्ते से होकर अपने गंतव्य के लिए निकल रहे हैं ताकि वे जाम से बच सकें। इससे शहर में भी जाम की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस क्रेन की मदद के वाहनों को साइड करके जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद लगे जाम की सूचना के बाद वाहन चालक दूसरे रस्ते से होकर अपने गंतव्य के लिए निकल रहे हैं ताकि वे जाम से बच सकें। इससे शहर में भी जाम की स्थिति बनी हुई है।

  • जालंधरः इस इलाके में घर में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में घर में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: महानगर के मोता सिंह नगर घर के अंदर लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते आग बढ़ गई। जिसका धुआं घर से बाहर से दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग बढ़ती देख लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आग लगने की सूचना इलाका निवासियों ने दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी राजिंदर ने बताया कि इन्हें सूचना मिली थी मोता सिंह नगर में एक घर में आग लगी हुई है। जिसकी सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंचे और समय रहते ही आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

  • पंजाबः चाईना डोर का कहर जारी, स्कूल से घर जा रहे युवक का कटा गला, देखें वीडियो

    पंजाबः चाईना डोर का कहर जारी, स्कूल से घर जा रहे युवक का कटा गला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में चाईना डोर का कहर अब भी जारी है। वहीं बसंत बीत जाने के बाद भी चाईना डोर से घायल होने के मामले थमने का नाम नहीं है। अब स्कूल से घर जा रहे बाइक सवार युवक चाईना की चपेट में आ गया है। इस हादसे में युवक का चाईना डोर गला कट गया। घायल स्कूली छात्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया कराया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे के गले पर लगे 25 के करीब टांके लगे है। युवक की पहचान लवीश मनचंदा के रूप में हुई है। दरअसल, लवीश अपने स्कूल से पढ़कर बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में चाईना डोर लटक रही थी।

    जो उसके गले पर फिर गई और लवीश बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक ही एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है और काफी बड़ा जख्म होने के कारण बच्चे की जान बाल बाल बची। वहीं घायल लवीश के चाचा ने बताया कि हमारा बेटा हर रोज की तरह स्कूल से पढ़कर घर वापस आ रहा था और चाईना डोर के कारण उसका गले पर जानलेवा कट पड़ गया। जिसके ईलाज दौरान 25 के करीब टांके लगे है। पारवरिक सदस्यों ने अपील कि है कि इस चाईना डोर का बिल्कुल इस्तेमाल ना करें और जीव-जंतुओं के साथ आम लोगों की जान को बचाएं। वहीं घायल बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर कमल बागी ने बताया कि चाईना डोर के कारण बच्चे का गला कट गया। समय रहते इस बच्चे का इलाज कर बच्चे की जान को बचाया गया है।