Blog

  • बालासोरः हादसे से चंद सेकेंड पहले ट्रेन के अंदर का खौफनाक वीडियो आया सामने! ऐसे मचा त्राहिमाम

    बालासोरः हादसे से चंद सेकेंड पहले ट्रेन के अंदर का खौफनाक वीडियो आया सामने! ऐसे मचा त्राहिमाम

    ओडिशाः बालासोर के बहानागा में घातक ट्रेन दुर्घटना से कुछ सेकेंड पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस के अंदर का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है। कथित तौर पर कोरोमंडल एक्सप्रेस के यात्रियों में से एक द्वारा बनाए गए वीडियो में एक सफाई कर्मचारी एक एसी कोच के फर्श को पोछा लगा रहा है, जबकि अन्य यात्री या तो अपनी बर्थ पर सो रहे थे या अपने सह-यात्रियों के साथ बातचीत करने में व्यस्त थे। दावा किया जा रहा है कि यह उसी ट्रेन के भीतर का वीडियो है। कथित वीडियो को देखकर ऐसा लगा कि अचानक झटका लगने से वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और फोन हाथ से फिसल गया।

    कथित वीडियो को देखकर ऐसा लगा कि वीडियो बनाने वाला वह शख्स गिर गया और हर तरफ चीख-पुकार और त्राहिमाम हो गया। ट्रेन में सब कुछ अंधेरा हो गया था। वीडियो के अचानक खत्म होने से पहले कोच में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। हालांकि वीडियो की सच्चाई अभी तक पता नहीं चल सकी है, लेकिन यात्रियों की चीखें आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं। 2 जून की शाम को शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने और एक खड़ी मालगाड़ी और यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक साथ टकराने से कुल 288 यात्रियों की जान चली गई।

    वायरल होने वाले इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का दिमाग हिल गया। हालांकि, इस वीडियो के पीछे सच्चाई क्या है अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही जी न्यूज इसकी कोई पुष्टि करता है। फिलहाल, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में घुस गई और बहानगर बाजार स्टेशन के ठीक बाद मेन लाइन के बजाय वहीं खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। सीबीआई ने ट्रेन हादसे की जांच जीआरपी से अपने हाथ में ले ली है और फिलहाल जांच जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ: 8 ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਮੋਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 8 ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਮੋਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਜ਼ਿਲਾ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਚੋਣੇ ਵਿਖੇ ਸਨਸਨੀਖੇਜ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿਚ ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਪਿੰਡ ਅੰਦਰ ਕੁਝ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਤੇ 8 ਅਣਪਛਾਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕੁਝ ਗੋਲੀਆਂ ਘਰ ਦੇ ਗੇਟ ਦੇ ਆਰ ਪਾਰ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹੋਈਆ ਘਰ ਦੇ ਵੇਹੜੇ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਮਾਲਿਕ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ (55) ਨੂੰ ਜਾ ਵੱਜੀਆਂ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਰਤਨ ਸਿੰਘ ਤੇ ਪਤਨੀ ਭਜਨ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੇਰ ਰਾਤ ਜਦੋ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਘਰ ਦੇ ਵੇਹੜੇ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਹੋਏ ਸੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਣ ਦੀ ਅਵਾਜ ਆਈ ਗੋਲੀਆਂ ਗੇਟ ਦੇ ਆਰ ਪਾਰ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਛਾਤੀ ਵਿੱਚ ਵੱਜੀਆਂ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਸਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਅਨਪਛਾਤੇ 8 ਹਮਲਾਵਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋਕੇ ਆਏ ਸੀ, ਜਿਹੜੇ ਪਿੰਡ ਚ ਲੱਗੇ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਏ। ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਕਿੰਨੇ ਅਤੇ ਕਿਉ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਕੁਝ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਚੱਲ ਪਾਇਆ।

  • 14 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हथौड़ा मारकर हत्या

    14 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हथौड़ा मारकर हत्या

    लखनऊः देश में इन दिनों लव जिहाद के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। खासकर पिछले दिन राजधानी दिल्ली में जिस तरह साहिल ने अपनी प्रेमिका का मर्डर किया है उसने हिलाकर रख दिया है। अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर आई है। जहा 14 साल की नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। उसने घर में घुसकर पहले नाबालिग का रेप किया फिर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

    लखनऊ के इंदिरा नगर थाने का है मामला

    दरअसल, यह मामला लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां फतहापुरवा तकरोही गांव में के निवासी शाहिद ने एक 14 साल की बच्ची को की हत्या की है। आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर पहले रेप किया, इसके बाद पकड़ जान के डर से लड़की के सिर पर हथोड़ा मार कर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि यह पूरी घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।

    हथौड़ा मार की हत्या, फिर पंखे से लटका दी डेड बॉडी

    आरोपी शाहित इतना बड़ा शातिर निकला कि वारदात को अंजाम देन के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की। हत्या के बाद आरोपी ने लड़की के शव को पंखे से लटका दिया, ताकि लोगों को सुसाइड लगे। हालांकि मामला सामने आया गया और पुलिस ने गंभरीता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਵਲੋਂ ਚਲਾਇਆਂ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਵਲੋਂ ਚਲਾਇਆਂ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਚ ਆਏ ਦਿਨ ਗੋਲੀਆਂ ਚੱਲਣ ਦੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਆਮ ਹੀ ਹੋ ਗਈਆਂ ਹਨ, ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੋਂ ਇੰਝ ਜਾਪਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਰਾਸਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਖੌਫ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਚੱਬੇਵਾਲ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਕਿ ਦੇਰ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 9 ਵਜੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਵਲੋਂ ਚੱਬੇਵਾਲ ਦੇ ਭੀਲੋਵਾਲ ਚੌਂਕ ਚ ਸਥਿਤ ਇਕ ਹਾਰਡ ਵੇਅਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਤੇ ਇਹ ਗੋਲੀਆਂ ਦੁਕਾਨ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ ਸੀ਼ਸ਼ੇ ਦੇ ਲੱਗੀਆਂ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸ਼ੀਸਾ ਟੁੱਟ ਗਿਆ। ਗਨੀਮਤ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਹੈ। 

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਬਾਹਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਆਏ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਆਉਂਦੇ ਸਾਰ ਹੀ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ 4 ਫਾਇਰ ਦੁਕਾਨ ਵੱਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਜੋ ਕਿ ਦੁਕਾਨ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਦੇ ਜਾ ਲੱਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਵੀ ਕੋਈ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਨਹੀਂ ਹੈ ਪਰੰਤੂ ਫਿਰ ਵੀ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਕਿਸ ਵਲੋਂ ਅਜਿਹਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਥਾਣਾ ਚੱਬੇਵਾਲ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਨੂੰ ਖੰਗਾਲ ਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। 

    ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਜਲਦ ਹੀ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਜੇਲ੍ਹ ਚ ਸੁੱਟਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਿ਼ਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਉਕਤ ਦੋਵੇਂ ਹਮਲਾਵਰ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਚ ਵੀ ਕੈਦ ਹੋਏ ਹਨ ਤੇ ਹੁਣ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਨੂੰ ਆਧਾਰ ਬਣਾ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • NIA ने आतंकी अर्श डल्ला के साथी गगनदीप को किया गिरफ्तार

    NIA ने आतंकी अर्श डल्ला के साथी गगनदीप को किया गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कनाडा बेस्ड आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और फिलीपींस बेस्ड मनप्रीत सिंह पीटा के करीबी सहयोगी गगनदीप सिंह उर्फ मिती को गिरफ्तार किया है। मिती को एनआईए ने मंगलवार को हरियाणा और पंजाब में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था। एनआईए की कार्रवाई के तहत अर्श डल्ला और मनप्रीत पीटा द्वारा संचालित संगठित अपराध सिंडिकेट और नेटवर्क में गिरफ्तार होने वाला पांचवां व्यक्ति है। एनआईए ने 20 अगस्त, 2022 को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एनआईए ने इससे पहले फरवरी 2023 में गंगानगर से लकी खोखर उर्फ डेनिस, 18 मई, 2023 को मोगा के जस्सा सिंह और मोगा के अमृतपाल सिंह उर्फ अम्मी को गिरफ्तार किया था। फिरोजपुर के अमरीक सिंह को 19 मई, 2023 को नई दिल्ली एयरपोर्ट से उठाया गया था।

    गगनदीप सिंह डल्ला और पीटा के लिए काम कर रहा था और सीमा पार से हथियारों की तस्करी में उनकी मदद कर रहा था। वह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के लिए धन जुटाने के एक जबरन वसूली रैकेट का भी हिस्सा था। केटीएफ की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए डल्ला और पीटा भारत में लगातार नए कैडरों की भर्ती कर रहे हैं। वे केटीएफ के स्वयंभू प्रमुख हरजीत निज्जर के इशारे पर काम कर रहे हैं जो वर्तमान में कनाडा में स्थित है और जिसे जुलाई 2020 में MHA द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। वे जबरन वसूली और अन्य माध्यमों से धन जुटा रहे हैं, और सीमा पार हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी कर रहे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਤੀਏ ਵਾਲਾ ਦੇ ਇੱਕ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੋਏ ਹਵਾਈ ਫਾਇਰ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆ ਹੈ।  ਕੁੱਲਗੜੀ ਥਾਣਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਘਰ ਆਪ ਵਿਧਾਇਕ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਲਾਗੇ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿਚ ਰੋਟੀ ਖਾ ਰਹੇ ਸੀ ਤਾਂ ਉਸਦੀ ਘਰਵਾਲੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਾਹਰ ਗਲੀ ਵਿਚ ਕੋਈ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਫਾਇਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਬਿਜਲੀ ਗਰਜਦੀ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਗੱਲ ਕੋਈ ਧਿਆਨ ਵਿਚ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਤੇ ਫੇਰ ਕਰੀਬ 10.30 ਵਜੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੋਬਾਇਲ ਤੇ  ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਨੰਬਰ ਤੋਂ ਕਾਲ ਆਈ ਤੇ ਫੋਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨਾਂ ਨੇ ਗੇਟ ਉਪਰ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦੇ ਕੇ ਫ਼ੋਨ ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਗੇਟ ਦੇ ਫਾਇਰ ਵੱਜੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨਾਂ ਦੀ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਗੁਆਂਢੀਆਂ ਨਾਲ ਹੈ, ਗੁਆਂਢੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ, ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਜਾਰੀ ਹੈ।

  • जालंधरः भारी मात्रा में हेरोइन और अफीम सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः भारी मात्रा में हेरोइन और अफीम सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, वरुणः कमिश्नरेट पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित दो अलग-अलग मामलों में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीआईए स्टाफ की अलग-अलग टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए लग्जरी गाड़ी में तस्करों से भारी मात्रा में हेरोइन और अफीम बरामद की है। सूत्रों के अनुसार 4 तस्करों से 1.5 किलो हेरोइन और एक तस्कर से आधा किलो अफीम बरामद की है। कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी जल्द ही  खुलासा कर सकते है।

  • कनाडा में 700 स्टूडेंट्स के डिपोर्ट करने में मामले में पीएम जस्टिन ट्रूडो का आया बड़ा बयान

    कनाडा में 700 स्टूडेंट्स के डिपोर्ट करने में मामले में पीएम जस्टिन ट्रूडो का आया बड़ा बयान

    नई दिल्लीः कनाडा में पढ़ाई करने वाले लगभग 700 भारतीय स्‍टूडेंट्स को कनाडाई सरकार की तरफ से डिपोर्ट करने का डर सता रहा है। जिसको लेकर बीते दो दिन से भारतीय स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन भी किया जा रहा है। दरअसल इन सभी स्‍टूडेंट्स पर फर्जी ऑफर लेटर के जरिए एडमिशन लेने का आरोप है। वहीं अब इस मामले को लेकर कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निर्वासन का सामना कर रहे पंजाबी छात्रों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई ठगी से हम वाकिफ हैं। पीड़ित छात्रों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।

  • दिल दहलाने वाला मामलाः लिव-इन पार्टनर का कत्ल, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े, फिर कुकर में उबाला, देखें वीडियो 

    दिल दहलाने वाला मामलाः लिव-इन पार्टनर का कत्ल, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े, फिर कुकर में उबाला, देखें वीडियो 

    मुंबई: मुंबई से श्रद्धा वालकर हत्याकांड से भी भयानक वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक 36 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन-पार्टनर ने हत्या कर दी। लिव इन पार्टनर ने हत्या के बाद युवती के शरीर के टुकड़े किए और उन्हें धीरे-धीरे डिस्पोज करने लगा, उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीका अपनाया। वह टुकड़ों को कुकर में उबालता उसके बाद उन्हें ठिकाने लगाता। 

    सूत्रों के मुताबिक वह शरीर के टुकड़ों को उबालने के बाद टुकड़ों को पीसकर टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह कुत्तों को ये टुकड़े खिलाता था। पड़ोसियों के घर से बदबू आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस को अभी महिला के सिर्फ पैर मिले हैं। लिव इन पार्टनर की हत्या करके टुकड़े करने का मुंबई में दो सप्ताह में यह दूसरा मामला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज साने (56) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भागने की कोशिश कर रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मनोज ने महिला की हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया है।

    बुधवार शाम को पुलिस को इमारत के निवासियों का फोन आया कि फ्लैट नंबर 704 से दुर्गंध आ रही है। पुलिस की टीम फ्लैट में पहुंची और दरवाजे की बेल बजाई। मनोज साने ने दरवाजा खोला। वह पुलिस को देखकर डर गया। इधर दरवाजा खुलते ही पुलिस को तेज दुर्गंध आई। मनोज ने भागने की कोशशि की तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई तो वहां एक महिला के पैर मिले। पुलिस ने मनोज से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सरस्वती की पैर है और उसने हत्या करके उसके टुकड़े कर दिए हैं। उसने बताया कि वह बीते तीन दिनों से शव के टुकड़े करके ठिकाने लगा रहा था। मनोज ने सरस्वती का गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर आरी से उसके टकड़े किए। पुलिस को किचन में गंदा बदबूदार कुकर भी मिला। जब इसके बारे में मनोज ने दबाया तो पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। वह उन टुकड़ों को इसी कुकर में उबालता था। इस बीच पुलिस ने शव को काटने में प्रयुक्त आरी को जब्त कर लिया गया है।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में वस्तु निगलने से नर्स की हालत गंभीर

    जालंधरः सिविल अस्पताल में वस्तु निगलने से नर्स की हालत गंभीर

    जालंधर, वरुणः सिविल अस्पताल में नर्स ने कोई वस्तु निगल ली है। जिससे उसकी हालत गंभीर है। उक्त नर्स अस्पताल के लैब में ही काम करती है और वह हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। वहीं अस्पताल के इमरजेंसी में नर्स का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना नर्स के परिजनों को दे दी गई है। हालांकि स्टाफ का कहना है कि पानी पीने के दौरान गलती से नर्स द्वारा वस्तु निगली गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है।